कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों यानी CAPFs और CISF में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार भर्ती में दिल्ली पुलिस के पुरुष एवं महिला सब इंस्पेक्टर, CAPFs में सब इंस्पेक्टर (GD) और CISF में पुरुष सब इंस्पेक्टर (Fire) के पद शामिल हैं। सामान्य CPO पदों के लिए आयु सीमा 20 से 25 वर्ष है, जबकि CISF SI Fire पद के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है।
SSC CPO Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 सितंबर से लेकर 30 सितंबर 2026 तक कर सकते हैं जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर 2026 को रात्रि 11:00 तक रखी गई है इसके बाद आवेदन फॉर्म में संशोधन का अवसर 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक मिलेगा। SSC CPO SI Recruitment 2026 का आयोजन कुल 1871 पदों के लिए किया जा रहा है।

SSC CPO Recruitment 2026 Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संस्था | कर्मचारी चयन आयोग |
| परीक्षा का नाम | Sub-Inspector in Delhi Police and Central Armed Police Forces Examination, 2026 |
| विज्ञापन संख्या | E/37/2026-C-2 |
| पद का नाम | सब इंस्पेक्टर |
| विभाग | दिल्ली पुलिस, CAPFs और CISF |
| अधिसूचना जारी होने की तिथि | 10 सितंबर 2026 |
| आवेदन प्रारंभ | 10 सितंबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 सितंबर 2026 |
| आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
| वेतन स्तर | Pay Level-6 |
| परीक्षा तिथि | बाद में सूचित की जाएगी |
SSC CPO Vacancy 2026
SSC द्वारा अधिसूचना में रिक्तियों को अस्थायी यानी Tentative बताया गया है। पदों का विवरण निम्न प्रकार है।
दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर पुरुष रिक्तियां
| पदों का विवरण | UR | OBC | SC | ST | EWS | कुल |
|---|---|---|---|---|---|---|
| Open | 77 | 49 | 27 | 13 | 18 | 184 |
| Ex-Servicemen Other | 5 | 3 | 2 | 1 | 1 | 12 |
| Ex-Servicemen Special Category | 5 | 2 | 1 | – | 1 | 9 |
| कुल रिक्तियां | 87 | 54 | 30 | 14 | 20 | 205 |
दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर महिला रिक्तियां
| पदों का विवरण | UR | OBC | SC | ST | EWS | कुल |
|---|---|---|---|---|---|---|
| Open | 47 | 30 | 16 | 8 | 11 | 112 |
| कुल रिक्तियां | 47 | 30 | 16 | 8 | 11 | 112 |
CAPFs में सब इंस्पेक्टर रिक्तियां
| बल | लिंग | UR | EWS | OBC | SC | ST | कुल |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| CRPF | पुरुष | 90 | 23 | 61 | 34 | 17 | 225 |
| CRPF | महिला | 12 | 3 | 8 | 4 | 2 | 29 |
| BSF | पुरुष | 178 | 43 | 117 | 65 | 32 | 435 |
| BSF | महिला | 9 | 2 | 6 | 3 | 2 | 22 |
| ITBP | पुरुष | 89 | 21 | 30 | 18 | 1 | 159 |
| ITBP | महिला | 16 | 4 | 5 | 3 | 0 | 28 |
| CISF | पुरुष | 82 | 20 | 54 | 30 | 14 | 200 |
| CISF | महिला | 21 | 5 | 13 | 7 | 4 | 50 |
| SSB | पुरुष | 103 | 11 | 18 | 16 | 6 | 154 |
| SSB | महिला | 1 | 6 | 7 | 3 | 1 | 18 |
| कुल पुरुष | 542 | 118 | 280 | 163 | 70 | 1173 | |
| कुल महिला | 59 | 20 | 39 | 20 | 9 | 147 | |
| कुल पद | 601 | 138 | 319 | 183 | 79 | 1320 |
CAPFs के 1,320 पदों में 132 पद Ex-Servicemen के लिए आरक्षित बताए गए हैं।
CISF सब इंस्पेक्टर Fire रिक्तियां
यह पद केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है।
| UR | OBC | SC | ST | EWS | कुल | ESM |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 74 | 75 | 52 | 16 | 17 | 234 | 18 |
SSC CPO Recruitment 2026 Important Dates
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 10 सितंबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 सितंबर 2026 रात 11:00 बजे |
| आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 1 अक्टूबर 2026 रात 11:00 बजे |
| आवेदन सुधार की अवधि | 8 से 10 अक्टूबर 2026 रात 11:00 बजे तक |
| कंप्यूटर आधारित परीक्षा | बाद में सूचित की जाएगी |
आवेदन शुल्क
| अभ्यर्थी की श्रेणी | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| सामान्य, OBC और EWS पुरुष | ₹100 |
| सभी महिला अभ्यर्थी | शुल्क नहीं |
| SC और ST | शुल्क नहीं |
| आरक्षण के पात्र Ex-Servicemen | शुल्क नहीं |
शुल्क का भुगतान BHIM UPI, नेट बैंकिंग अथवा Visa, MasterCard, Maestro या RuPay डेबिट कार्ड से ऑनलाइन किया जा सकता है।
आवेदन में पहली बार सुधार करके दोबारा जमा करने पर ₹200 और दूसरी बार सुधार करने पर ₹500 का शुल्क लगेगा। आवेदन सुधार शुल्क सभी श्रेणियों पर लागू होगा।
SSC CPO Age Limit 2026
आयु की गणना 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
दिल्ली पुलिस और CAPFs सब इंस्पेक्टर
इन पदों के लिए आयु सीमा 20 से 25 वर्ष रखी गई है। अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त 2001 से पहले और 1 अगस्त 2006 के बाद नहीं होना चाहिए।
CISF सब इंस्पेक्टर Fire
इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष है। अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त 1996 से पहले और 1 अगस्त 2008 के बाद नहीं होना चाहिए।
आयु सीमा में छूट
| श्रेणी | आयु में छूट |
|---|---|
| SC/ST | 5 वर्ष |
| OBC | 3 वर्ष |
| Ex-Servicemen | वास्तविक आयु से सैन्य सेवा घटाने के बाद 3 वर्ष |
| दिल्ली पुलिस SI के लिए विधवा, तलाकशुदा अथवा न्यायिक रूप से अलग महिला, जिसने पुनर्विवाह नहीं किया | अधिकतम 35 वर्ष |
| उपरोक्त श्रेणी की SC/ST महिला | अधिकतम 40 वर्ष |
| दिल्ली पुलिस विभागीय उम्मीदवार UR/EWS | अधिकतम 30 वर्ष |
| दिल्ली पुलिस विभागीय उम्मीदवार OBC | अधिकतम 33 वर्ष |
| दिल्ली पुलिस विभागीय उम्मीदवार SC/ST | अधिकतम 35 वर्ष |
विभागीय उम्मीदवार के पास आवेदन की अंतिम तिथि तक दिल्ली पुलिस में कम से कम तीन वर्ष की नियमित और निरंतर सेवा होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता
दिल्ली पुलिस और CAPFs सब इंस्पेक्टर
अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री अथवा इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। योग्यता आवेदन की अंतिम तिथि यानी 30 सितंबर 2026 तक प्राप्त होनी आवश्यक है।
दिल्ली पुलिस SI पुरुष के लिए ड्राइविंग लाइसेंस
दिल्ली पुलिस के पुरुष सब इंस्पेक्टर पद के लिए अभ्यर्थी के पास शारीरिक दक्षता एवं माप परीक्षण की निर्धारित तिथि तक मोटरसाइकिल और कार का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
जिन पुरुष अभ्यर्थियों के पास निर्धारित ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होगा, वे दिल्ली पुलिस SI पद के पात्र नहीं होंगे। ऐसे अभ्यर्थियों को केवल CAPFs के सब इंस्पेक्टर पद के लिए पात्र माना जाएगा।
CISF सब इंस्पेक्टर Fire
अभ्यर्थी के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Physics, Chemistry और Mathematics विषयों के साथ विज्ञान में स्नातक डिग्री।
अथवा
- 10वीं उत्तीर्ण और Mechanical, Civil, Electrical, Automobile, Chemical, Mining, Aeronautical या Telecommunication Engineering में तीन वर्षीय डिप्लोमा अथवा समकक्ष योग्यता।
संबंधित क्षेत्र में B.Tech या M.Tech की उच्च योग्यता स्वीकार की जा सकती है, लेकिन अभ्यर्थी के पास निर्धारित मूल डिप्लोमा योग्यता भी होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता
अभ्यर्थी भारत का नागरिक, नेपाल का नागरिक अथवा भूटान का नागरिक होना चाहिए। नेपाल और भूटान के नागरिकों को भारत सरकार द्वारा जारी पात्रता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।
SSC CPO Selection Process 2026
चयन प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल हैं:
- पेपर-I कंप्यूटर आधारित परीक्षा
- शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण
- पेपर-II कंप्यूटर आधारित परीक्षा
- विस्तृत चिकित्सा परीक्षा अथवा समीक्षा चिकित्सा परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
PST और PET केवल क्वालिफाइंग होंगे। अंतिम चयन पेपर-II में प्राप्त अंकों, NCC बोनस अंकों और अभ्यर्थी द्वारा दी गई पद एवं बल की वरीयता के आधार पर किया जाएगा।
SSC CPO Exam Pattern 2026
पेपर-I परीक्षा पैटर्न
| भाग | विषय | प्रश्न | अंक | समय |
|---|---|---|---|---|
| I | General Intelligence and Reasoning | 25 | 25 | 15 मिनट |
| II | General Knowledge and General Awareness | 25 | 25 | 15 मिनट |
| III | Quantitative Aptitude | 25 | 25 | 15 मिनट |
| IV | English Comprehension | 25 | 25 | 15 मिनट |
| कुल | 100 | 100 | 1 घंटा |
पेपर-I में प्रत्येक भाग के लिए 15 मिनट का अलग सेक्शनल टाइमर रहेगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
पेपर-II परीक्षा पैटर्न
| भाग | विषय | प्रश्न | अंक | समय |
|---|---|---|---|---|
| I | General Intelligence and Reasoning | 20 | 40 | 20 मिनट |
| II | General Knowledge and General Awareness | 20 | 40 | 20 मिनट |
| III | Quantitative Aptitude | 20 | 40 | 20 मिनट |
| IV | English Comprehension | 100 | 200 | 1 घंटा |
| कुल | 160 | 320 | 2 घंटे |
पेपर-II के पहले तीन भागों के लिए 20-20 मिनट का सेक्शनल टाइमर रहेगा। अंग्रेजी विषय के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। पेपर-II में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक काटा जाएगा।
पेपर-I और पेपर-II के भाग I, II और III के प्रश्न हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे। पेपर-II का कठिनाई स्तर पेपर-I से अधिक रहेगा।
न्यूनतम उत्तीर्ण अंक
NCC बोनस अंक जोड़े बिना पेपर-I और पेपर-II में न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक निम्न होंगे:
| श्रेणी | न्यूनतम अंक |
|---|---|
| UR | 30 प्रतिशत |
| OBC/EWS | 25 प्रतिशत |
| अन्य सभी श्रेणियां | 20 प्रतिशत |
NCC प्रमाणपत्र बोनस अंक
| NCC प्रमाणपत्र | प्रत्येक पेपर में बोनस |
|---|---|
| NCC ‘C’ Certificate | अधिकतम अंकों का 5 प्रतिशत |
| NCC ‘B’ Certificate | अधिकतम अंकों का 3 प्रतिशत |
| NCC ‘A’ Certificate | अधिकतम अंकों का 2 प्रतिशत |
SSC CPO Physical Test 2026
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए PET
| परीक्षण | निर्धारित मानक |
|---|---|
| 100 मीटर दौड़ | 16 सेकंड |
| 1.6 किलोमीटर दौड़ | 6.5 मिनट |
| लंबी कूद | 3.65 मीटर, अधिकतम 3 अवसर |
| ऊंची कूद | 1.2 मीटर, अधिकतम 3 अवसर |
| गोला फेंक 16 पाउंड | 4.5 मीटर, अधिकतम 3 अवसर |
महिला अभ्यर्थियों के लिए PET
| परीक्षण | निर्धारित मानक |
|---|---|
| 100 मीटर दौड़ | 18 सेकंड |
| 800 मीटर दौड़ | 4 मिनट |
| लंबी कूद | 2.7 मीटर, अधिकतम 3 अवसर |
| ऊंची कूद | 0.9 मीटर, अधिकतम 3 अवसर |
Ex-Servicemen अभ्यर्थियों को PET से छूट रहेगी, लेकिन उन्हें लिखित परीक्षा, निर्धारित शारीरिक मानक और चिकित्सा मानक पूरे करने होंगे।
सामान्य शारीरिक मानक
| श्रेणी | लंबाई | छाती बिना फुलाए | छाती फुलाकर |
|---|---|---|---|
| सामान्य पुरुष | 170 सेमी | 80 सेमी | 85 सेमी |
| अधिसूचना में निर्धारित पहाड़ी क्षेत्र के पुरुष | 165 सेमी | 80 सेमी | 85 सेमी |
| ST पुरुष | 162.5 सेमी | 77 सेमी | 82 सेमी |
| सामान्य महिला | 157 सेमी | लागू नहीं | लागू नहीं |
| निर्धारित पहाड़ी क्षेत्र की महिला | 155 सेमी | लागू नहीं | लागू नहीं |
| ST महिला | 154 सेमी | लागू नहीं | लागू नहीं |
CAPFs में पुरुष गोरखा अभ्यर्थियों और उत्तर-पूर्वी राज्यों के ST अभ्यर्थियों के लिए अलग मानक दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार विस्तृत अधिसूचना अवश्य देखनी चाहिए।
CISF SI Fire के सामान्य पुरुष अभ्यर्थियों के लिए लंबाई 170 सेमी और छाती 81-86 सेमी रखी गई है। वजन लंबाई के अनुपात में होना चाहिए।
चिकित्सा मानक
चिकित्सा परीक्षण में न्यूनतम निकट दृष्टि बेहतर आंख के लिए N6 और दूसरी आंख के लिए N9 होनी चाहिए। दूर दृष्टि बिना चश्मे या सर्जरी के बेहतर आंख में 6/6 और दूसरी आंख में 6/9 होनी चाहिए।
अभ्यर्थी को Knock Knee, Flat Foot, Varicose Vein या आंखों में Squint नहीं होना चाहिए। उच्च रंग दृष्टि और अच्छा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य भी आवश्यक है।
SSC CPO Salary 2026
| पद | वेतनमान |
|---|---|
| Sub-Inspector GD in CAPFs | Pay Level-6, ₹35,400 से ₹1,12,400 |
| Sub-Inspector Executive in Delhi Police | Pay Level-6, ₹35,400 से ₹1,12,400 |
| Sub-Inspector Fire in CISF | Pay Level-6, ₹35,400 से ₹1,12,400 |
SSC CPO Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें
अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले SSC की नई वेबसाइट पर One-Time Registration पूरा करना होगा। पुरानी वेबसाइट ssc.nic.in पर बनाया गया OTR नई वेबसाइट पर मान्य नहीं होगा।
आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है:
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- नया One-Time Registration पूरा करें।
- पंजीकरण के बाद लॉगिन करें।
- CPO Examination 2026 के सामने दिए गए Apply विकल्प का चयन करें।
- व्यक्तिगत, शैक्षणिक और आरक्षण संबंधी जानकारी भरें।
- आवेदन के दौरान निर्धारित निर्देशों के अनुसार लाइव फोटो कैप्चर करें।
- JPEG प्रारूप में 10 से 20 KB की स्कैन की गई हस्ताक्षर फाइल अपलोड करें।
- आवेदन का Preview देखकर सभी जानकारी जांचें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म अंतिम रूप से जमा करके उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।
आवेदन SSC की वेबसाइट अथवा mySSC मोबाइल एप्लिकेशन से किया जा सकता है। Aadhaar आधारित प्रमाणीकरण अपनाने की सलाह दी गई है, लेकिन इसे अनिवार्य नहीं बताया गया है।
SSC CPO Recruitment 2026 Important Links
| Start SSC CPO Recruitment 2026 form | 10 September 2026 |
| Last Date Online Application form | 30 September 2026 |
| Apply Online | Apply Now |
| Official Notification | Download here |
| Official Website | ssc.gov.in |
| More Job Update | rajasthanvacancy.in |
| Join WhatsApp Channel | Join Now |