KVS Samvida Sathi Recruitment 2026: संविदा शिक्षक व अन्य पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

KVS Samvida Sathi Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म शुरू हो गए हैं केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में पार्ट टाइम संविदा पदों पर भर्ती के लिए केवीएस संविदा साथी पोर्टल शुरू किया है इस पोर्टल पर अलग-अलग केंद्रीय विद्यालय अपनी आवश्यकता के अनुसार PGT, TGT, PRT, बालवाटिका शिक्षक, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, काउंसलर, स्पेशल एजुकेटर, खेल प्रशिक्षक और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित करते हैं।

KVS Samvida Sathi Recruitment 2026 के लिए कोई एक संयुक्त विज्ञापन, कुल पद संख्या या एक समान अंतिम तिथि नहीं है। प्रत्येक विद्यालय के पद और आवेदन की तिथियाँ अलग-अलग रखी गई हैं अभ्यर्थी आधिकारिक घोषणा पेज पर वर्तमान में सक्रिय विद्यालयों की जानकारी देख सकते हैं। यह KVS की नियमित भर्ती नहीं है। इस पोर्टल का उपयोग केवल योग्य उम्मीदवारों का पैनल तैयार करने के लिए किया जा रहा है।

KVS Samvida Sathi Recruitment 2026

KVS Samvida Sathi Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
संगठनकेन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS)
पोर्टल का नामKVS Samvida Sathi
भर्ती का प्रकारपार्ट-टाइम संविदा पैनल
पदों के नामविद्यालयवार अलग-अलग
कुल पद संख्यासंयुक्त पद संख्या जारी नहीं
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन की अंतिम तिथिविद्यालयवार अलग-अलग
आवेदन शुल्ककोई शुल्क नहीं
नियुक्ति की गारंटीनहीं
आधिकारिक वेबसाइटsamvida-sathi.kvs.gov.in

KVS Samvida Sathi Portal क्या है?

KVS Samvida Sathi केन्द्रीय विद्यालयों में विभिन्न पार्ट-टाइम संविदा पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का पैनल तैयार करने वाला एक ऑनलाइन पोर्टल है। अभ्यर्थी इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करके शैक्षणिक योग्यता, व्यावसायिक योग्यता, अनुभव और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।

इसे मुख्य रूप से केंद्रीय विद्यालयों में संविदा शिक्षकों (Contractual Teachers) और अन्य स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया को डिजिटल, आसान और पारदर्शी बनाने के लिए लॉन्च किया गया है। पोर्टल पर उपलब्ध आवेदन प्रक्रिया को अलग-अलग चरणों में पूरा किया जा सकता है। अभ्यर्थी आवेदन को बीच में सुरक्षित करके बाद में भी पूरा कर सकते हैं। आवेदन जमा होने के बाद उसका स्टेटस भी पोर्टल पर देखा जा सकता है।

संविदा नियुक्ति की प्रकृति

  • नियुक्ति पूरी तरह पार्ट-टाइम होगी।
  • नियुक्ति संविदा के आधार पर होगी।
  • कार्य अस्थायी और आवश्यकता पर आधारित होगा।
  • संविदा नियुक्ति से नियमित नियुक्ति का अधिकार प्राप्त नहीं होगा।
  • उम्मीदवार नियमितीकरण या सेवा जारी रखने का दावा नहीं कर सकेगा।
  • पैनल में शामिल होना नियुक्ति की गारंटी नहीं है।
  • पैनल तैयार करने की इस प्रक्रिया पर भारत सरकार की आरक्षण नीति लागू नहीं होगी।

KVS Samvida Sathi Portal पर वर्तमान सक्रिय भर्तियाँ

क्रमांकविद्यालय का नामआवेदन शुरू होने की तिथिआवेदन की अंतिम तिथि
1पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय रतलाम, मध्य प्रदेश28 सितंबर 20263 अक्टूबर 2026
2पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय ध्रांगध्रा, गुजरात24 सितंबर 20265 अक्टूबर 2026
3पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कोन्नी, केरल1 अक्टूबर 20265 अक्टूबर 2026
4पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 बेलगावी कैंट, कर्नाटक26 सितंबर 20266 अक्टूबर 2026
5पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय मलकानगिरी, ओडिशा26 सितंबर 20264 अक्टूबर 2026
6केन्द्रीय विद्यालय एनटीपीसी शक्तिनगर, उत्तर प्रदेश26 सितंबर 20263 अक्टूबर 2026
7पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय धारवाड़, कर्नाटक27 सितंबर 20265 अक्टूबर 2026
8पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कलाबुरगी, कर्नाटक3 अक्टूबर 20267 अक्टूबर 2026
9पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय पैनावु इडुक्की, केरल2 अक्टूबर 202615 अक्टूबर 2026

केवीएस संविदा साथी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

KVS Samvida Sathi Portal पर पंजीकरण और आवेदन करने के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। इसके लिए सभी अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

KVS Samvida Sathi Recruitment 2026 के लिए योग्यता

KVS Samvida Sathi Portal पर पदों के अनुसार शैक्षणिक और व्यावसायिक योग्यताएँ अलग-अलग रखी गई है। अभ्यर्थी केवल उसी पद के लिए आवेदन करें, जिसकी निर्धारित योग्यता पूरी करते हों। घोषणाएँ पेज पर सभी पदों के लिए एक संयुक्त योग्यता तालिका नहीं दी गई है। इसलिए PGT, TGT, PRT, बालवाटिका शिक्षक, स्पेशल एजुकेटर, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, काउंसलर अथवा अन्य पद की योग्यता और आयु सीमा संबंधित विद्यालय और चुने गए पद के विवरण से ही देखनी होगी।

KVS Samvida Sathi Recruitment 2026 Selection Process

यह नियमित भर्ती परीक्षा नहीं है। KVS Samvida Sathi Portal का मुख्य उद्देश्य पात्र उम्मीदवारों का विद्यालयवार पैनल तैयार करना है। किसी केन्द्रीय विद्यालय में आवश्यकता होने पर संबंधित विद्यालय पैनल से उम्मीदवारों को आगे की बातचीत, दस्तावेज सत्यापन या विद्यालय द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के लिए बुला सकता है।

केवीएस संविदा साथी पोर्टल पर आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले KVS Samvida Sathi के घोषणाएँ पेज पर जाएँ।
  • सक्रिय विद्यालय, उपलब्ध पद और आवेदन की अंतिम तिथि देखें।
  • पहली बार आवेदन करने वाले उम्मीदवार New Registration विकल्प पर जाएँ।
  • पोर्टल पर दिए गए सभी निर्देश पढ़कर स्वीकृति प्रदान करें।
  • अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल और पासवर्ड दर्ज करके खाता बनाएँ।
  • पंजीकरण पूरा होने के बाद Login पेज पर मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • Basic Information में अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  • School Preference & Posting में उपलब्ध विद्यालय, पद और विषय का चयन करें।
  • Academic Qualification में शैक्षणिक योग्यता दर्ज करें।
  • Professional Qualification में संबंधित व्यावसायिक योग्यता भरें।
  • कार्य अनुभव होने पर Experience अनुभाग पूरा करें।
  • निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • Preview पेज पर आवेदन की सभी जानकारियों की जाँच करें।
  • Declaration स्वीकार करके आवेदन को अंतिम रूप से जमा करें।
  • जमा किए गए आवेदन की प्रति और Application ID सुरक्षित रखें।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र
  • व्यावसायिक योग्यता के प्रमाण पत्र, यदि लागू हों
  • अनुभव प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट आकार की फोटो
  • संबंधित पद के लिए निर्धारित अन्य दस्तावेज।

KVS Samvida Sathi Recruitment 2026 Important Links

Last Date Online Application formकेंद्रीय विद्यालय अनुसार आवेदन तिथि अलग-अलग
Apply OnlineNew Registration, Login
Official NotificationAnnouncements
Application InstructionsOfficial Instructions
Official Questions and AnswersOfficial FAQ
Official Websitesamvida-sathi.kvs.gov.in
More Job Updaterajasthanvacancy.in
Join WhatsApp ChannelJoin Now

Leave a Comment

Rajasthan Vacancy WhatsApp चैनल जॉइन करें Rajasthan Vacancy Telegram चैनल जॉइन करें