ISRO Assistant Recruitment 2026: इसरो में असिस्टेंट, जेपीए, यूडीसी और स्टेनोग्राफर के 244 पदों पर भर्ती

ISRO Assistant Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 244 पदों पर जारी हो गया है भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के इसरो केंद्रीकृत भर्ती बोर्ड ने सहायक, कनिष्ठ वैयक्तिक सहायक, प्रवर श्रेणी लिपिक और आशुलिपिक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसरो असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन 27 जुलाई से लेकर 16 अगस्त 2026 तक भरे जाएंगे।

यह भर्ती विज्ञापन संख्या ISRO:ICRB:01(A-JPA):2026 के अंतर्गत जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए सभी राज्यों के अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं इसरो असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आवेदन शुल्क आयु सीमा योग्यता और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी जरूर देख लें।

ISRO Assistant Recruitment 2026

ISRO Assistant Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)
भर्ती बोर्डISRO Centralised Recruitment Board (ICRB)
विज्ञापन संख्याISRO:ICRB:01(A-JPA):2026
विज्ञापन जारी होने की तिथि27 जुलाई 2026
पदों के नामसहायक, कनिष्ठ वैयक्तिक सहायक, प्रवर श्रेणी लिपिक एवं आशुलिपिक
पदों की संख्या244
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ27 जुलाई 2026, सुबह 10:00 बजे
आवेदन की अंतिम तिथि16 अगस्त 2026, रात 11:55 बजे
आयु की गणना16 अगस्त 2026
परीक्षा का माध्यमकंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
वेतन स्तरवेतन मैट्रिक्स लेवल-4
न्यूनतम मूल वेतन₹25,500 प्रतिमाह
आधिकारिक वेबसाइटisro.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ27 जुलाई 2026, सुबह 10:00 बजे
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि16 अगस्त 2026, रात 11:55 बजे
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि16 अगस्त 2026
आयु सीमा की निर्णायक तिथि16 अगस्त 2026
CBT परीक्षा तिथिअभी घोषित नहीं

पदों का विवरण

इस भर्ती में पदों की कुल संख्या 244 रखी गई है इसमें प्रत्येक पद के अनुसार रिक्त पदों की संख्या यहां टेबल में उपलब्ध करवा दी है।

पद संख्यापद का नामआधिकारिक कुल
1सहायक (Assistant)113
2कनिष्ठ वैयक्तिक सहायक (Junior Personal Assistant)81
3प्रवर श्रेणी लिपिक (Upper Division Clerk)22
4आशुलिपिक (Stenographer)10
5अंतरिक्ष विभाग के अधीन स्वायत्त निकायों में सहायक17
6अंतरिक्ष विभाग के अधीन स्वायत्त निकायों में कनिष्ठ वैयक्तिक सहायक1

ISRO Assistant Recruitment 2026 Application Fee

सभी पदों के लिए वास्तविक आवेदन शुल्क ₹100 है, लेकिन आवेदन करते समय सभी अभ्यर्थियों को प्रारंभिक प्रसंस्करण शुल्क जमा करना होगा।

आवेदन किए जाने वाले पदप्रारंभिक भुगतान
सहायक/UDC समूह₹500
JPA/आशुलिपिक समूह₹500
दोनों पद समूह₹1,000

आवेदन शुल्क का भुगतान भारतकोश ई-पेमेंट गेटवे के माध्यम से इंटरनेट बैंकिंग, UPI या घरेलू डेबिट कार्ड से किया जा सकता है।

CategoryFee
UR / Gen / OBC / EWS / Other CandidatesRs. 500/- (Rs. 400/- refunded after appearing in the Written Test)
SC / ST / PWD / ESM / FemaleRs. 500/- (Full Rs. 500/- refunded after appearing in the Written Test)
Mode of PaymentOnline

ISRO Assistant Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में आयु की गणना 16 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

श्रेणीअधिकतम आयुपात्र जन्मतिथि
UR/EWS28 वर्ष17 अगस्त 1998 या उसके बाद
OBC31 वर्ष17 अगस्त 1995 या उसके बाद
SC/ST33 वर्ष17 अगस्त 1993 या उसके बाद

ISRO Assistant Recruitment 2026 Educational Qualification

सहायक एवं प्रवर श्रेणी लिपिक

पद संख्या 1, 3 और 5 के लिए अभ्यर्थी के पास निम्न योग्यता होनी चाहिए:

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक; अथवा 10-बिंदु पैमाने पर न्यूनतम 6.32 CGPA।
  • स्नातक पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित अवधि में पूरा किया गया हो।
  • कंप्यूटर पर कार्य करने में निपुणता होनी चाहिए।

कनिष्ठ वैयक्तिक सहायक एवं आशुलिपिक

पद संख्या 2, 4 और 6 के लिए निम्न योग्यता निर्धारित है:

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या 10-बिंदु पैमाने पर न्यूनतम 6.32 CGPA के साथ स्नातक; अथवा
  • मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से वाणिज्यिक/सचिवालयीन कार्य में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक अथवा 6.32 CGPA के साथ डिप्लोमा।
  • आशु-टंकक या आशुलिपिक के रूप में एक वर्ष का अनुभव।
  • अंग्रेजी आशुलिपि में न्यूनतम 60 शब्द प्रति मिनट की गति।
  • कंप्यूटर पर कार्य करने में निपुणता।

DCP या DCCP डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए BOAT द्वारा जारी अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण प्रमाणपत्र को आशु-टंकक/आशुलिपिक के एक वर्ष के अनुभव के समकक्ष माना जाएगा।

ISRO Assistant Recruitment 2026 Selection Process

कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम भारत के 38 शहरों में आयोजित की जाएगी राजस्थान के अभ्यर्थियों के लिए जयपुर और जोधपुर परीक्षा शहर सूची में शामिल है। अभ्यर्थियों का चयन निम्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा-

  • कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT)
  • कौशल परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन

लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कौशल परीक्षा के लिए 5 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा प्रत्येक मामले में कम से कम 10 विद्यार्थियों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा आपको बता दें कि कौशल परीक्षा केवल क्वालीफाई नेचर की होगी अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर बनेगी।

सहायक और UDC परीक्षा पैटर्न

भागविषयप्रश्नअंक
Aसामान्य अंग्रेजी5050
Bमात्रात्मक योग्यता5050
Cसामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति5050
Dसामान्य ज्ञान5050
कुल200200
  • परीक्षा अवधि: 150 मिनट
  • प्रश्नों का प्रकार: वस्तुनिष्ठ
  • प्रत्येक सही उत्तर: 1 अंक
  • प्रत्येक गलत उत्तर: 0.25 अंक की कटौती
  • UR श्रेणी: प्रत्येक भाग में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक
  • आरक्षित श्रेणी: संबंधित आरक्षित पद के लिए प्रत्येक भाग में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक।

JPA और Stenographer परीक्षा पैटर्न

भागविषयप्रश्नअंक
Aअंग्रेजी भाषा एवं बोध100100
Bसामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति5050
Cमात्रात्मक योग्यता एवं सामान्य ज्ञान5050
कुल200200
  • परीक्षा अवधि: 150 मिनट
  • प्रश्नों का प्रकार: वस्तुनिष्ठ
  • सही उत्तर के लिए 1 अंक
  • गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती
  • UR श्रेणी: प्रत्येक भाग में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक
  • आरक्षित श्रेणी: संबंधित आरक्षित पद के लिए प्रत्येक भाग में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक।

कौशल परीक्षा का पैटर्न

सहायक और UDC पदों के लिए कंप्यूटर साक्षरता परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विषयअंक
MS Word35
MS Excel35
MS PowerPoint30
कुल100

कंप्यूटर साक्षरता परीक्षा की अवधि 75 मिनट होगी। UR अभ्यर्थियों के लिए 60 प्रतिशत और संबंधित आरक्षित रिक्तियों के लिए आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

JPA और आशुलिपिक पदों के लिए कंप्यूटर साक्षरता परीक्षा के साथ आशुलिपि परीक्षा भी होगी। इसमें 60 शब्द प्रति मिनट की गति से 300 शब्दों का पांच मिनट का श्रुतलेख दिया जाएगा। इसे कंप्यूटर पर लिखने के लिए 30 मिनट मिलेंगे।

आशुलिपि परीक्षा में UR अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम 10 प्रतिशत और संबंधित आरक्षित पदों के लिए आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम 12 प्रतिशत त्रुटियों की अनुमति होगी।

Salary (वेतनमान)

चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल-4 में नियुक्त किया जाएगा। न्यूनतम मूल वेतन ₹25,500 प्रतिमाह होगा। जबकि अन्य वेतन भत्ते भी केंद्रीय सरकार के नियमों के अनुसार मिलेंगे।

How to Apply ISRO Assistant Recruitment 2026

  • सबसे पहले इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • फिर ISRO Assistant Recruitment 2026 नोटिफिकेशन में सभी जानकारी ध्यान से पढ़ लेनी है।
  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की सहायता से पंजीकरण करें।
  • अपना पद, क्षेत्र और परीक्षा केंद्र सावधानी से चुनें।
  • नाम, जन्मतिथि, योग्यता, श्रेणी और बैंक खाते की जानकारी भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और लागू प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • भारतकोश पोर्टल के माध्यम से प्रसंस्करण शुल्क जमा करें।
  • आवेदन का पूर्वावलोकन करके सभी विवरण जांचें।
  • आवेदन को अंतिम रूप से जमा करें।
  • स्क्रीन पर प्रदर्शित पंजीकरण संख्या सुरक्षित रखें और आवेदन का प्रिंट निकाल लें।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • छह महीने से अधिक पुराना नहीं रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो
  • अभ्यर्थी के हस्ताक्षर
  • लागू होने पर SC/ ST/ PwBD/ भूतपूर्व सैनिक प्रमाणपत्र
  • वैध OBC प्रमाणपत्र
  • वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वैध EWS आय एवं संपत्ति प्रमाणपत्र
  • प्रसंस्करण शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते का विवरण
  • सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी।

ISRO Assistant Recruitment 2026 Important Links

Start ISRO Assistant Recruitment 2026 form27 July 2026
Last Date Online Application form16 August 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
आधिकारिक FAQDownload Official FAQ
Official Websiteisro.gov.in
More Job Updaterajasthanvacancy.in
Join WhatsApp ChannelJoin Now

Leave a Comment

Join WhatsApp Join Telegram