ISRO URSC Apprentice Recruitment 2026: 410 पदों पर आवेदन शुरू

ISRO URSC Apprentice Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन 410 पदों पर जारी कर दिया है भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के यू.आर. राव उपग्रह केंद्र (URSC), बेंगलुरु ने वर्ष 2026-27 के लिए Graduate, Technician और Commercial Practice Apprenticeship का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। विज्ञापन संख्या URSC:03:2026 के अनुसार संबंधित विषय में बी.ई./बी.टेक. अथवा डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अधिसूचना में Graduate Apprenticeship के 220, Technician Apprenticeship के 120 और Commercial Practice Apprenticeship के 70 पद दिए गए हैं। इस प्रकार तीनों श्रेणियों में दिए गए पदों का कुल योग 410 है। ऑनलाइन पंजीकरण 29 जुलाई 2026 से शुरू हो चुका है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

ISRO URSC Apprentice Recruitment 2026

उम्मीदवारों को पहले National Apprenticeship Training Scheme यानी NATS पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद NATS से प्राप्त Enrolment Number अथवा Apprenticeship Registration Number की सहायता से UMANG पोर्टल पर URSC Apprenticeship के लिए आवेदन करना होगा।

ISRO URSC Apprentice Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
संगठनभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)
केंद्र का नामयू.आर. राव उपग्रह केंद्र (URSC), बेंगलुरु
विज्ञापन संख्याURSC:03:2026
विज्ञापन की तिथि29 जुलाई 2026
प्रशिक्षण का नामGraduate, Technician एवं Commercial Practice Apprenticeship
प्रशिक्षण वर्ष2026-27
पदों का कुल योग410 पद
प्रशिक्षण अवधि12 महीने
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तिथि29 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि28 अगस्त 2026
चयन का आधारशैक्षणिक अंकों का प्रतिशत और दस्तावेज सत्यापन
आवेदन पोर्टलNATS एवं UMANG Portal

ISRO URSC Apprentice Vacancy 2026

यू.आर. राव उपग्रह केंद्र द्वारा अप्रेंटिस पदों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। श्रेणीवार पदों का विवरण निम्न प्रकार है:

अप्रेंटिसशिप का प्रकारपदों की संख्या
Graduate Apprenticeship (B.E./B.Tech.)220
Technician Apprenticeship (Diploma)120
Commercial Practice Apprenticeship70
कुल योग410

Graduate Apprentice के पदों का विवरण

Graduate Apprenticeship के अंतर्गत कुल 220 पद रखे गए हैं। इन पदों के लिए संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ई. अथवा बी.टेक. होना आवश्यक है।

इंजीनियरिंग विषय/शाखापदों की संख्या
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (Computer Science Engineering)40
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग83
मैकेनिकल इंजीनियरिंग50
केमिकल इंजीनियरिंग15
इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट10
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग2
एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग10
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग10
कुल पद220

Technician Apprentice के पदों का विवरण

Technician Apprenticeship के अंतर्गत कुल 120 पद निर्धारित किए गए हैं। संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त राज्य बोर्ड से डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इंजीनियरिंग विषय/शाखापदों की संख्या
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग30
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग38
मैकेनिकल इंजीनियरिंग30
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग10
सिविल इंजीनियरिंग5
इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी5
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग2
कुल पद120

Commercial Practice Apprentice के पद

Commercial Practice Apprenticeship के लिए कुल 70 पद दिए गए हैं।

विषय/शाखापदों की संख्या
डिप्लोमा इन कमर्शियल प्रैक्टिस70
कुल पद70

ISRO URSC Apprentice Important Dates

कार्यक्रमतिथि
विज्ञापन जारी होने की तिथि29 जुलाई 2026
ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने की तिथि29 जुलाई 2026, 12:00 बजे (1200 Hrs)
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि28 अगस्त 2026, 11:59 बजे (1159 Hrs)

ISRO URSC Apprentice Qualification

अप्रेंटिसशिपआवश्यक शैक्षणिक योग्यता
Graduate Apprenticeshipमान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में B.E./B.Tech.
Technician Apprenticeshipमान्यता प्राप्त राज्य बोर्ड से संबंधित विषय में Diploma
Commercial Practice Apprenticeshipमान्यता प्राप्त बोर्ड से Diploma in Commercial Practice

इसके अतिरिक्त निम्न पात्रता शर्तें भी लागू होंगी:

  • केवल वर्ष 2022, 2023, 2024, 2025 और 2026 में योग्यता पूरी करने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।
  • उम्मीदवार ने संबंधित योग्यता नियमित विद्यार्थी के रूप में पूरी की हो।
  • केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं।
  • उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे उम्मीदवारों को स्वीकार्य नहीं बताया गया है।
  • नोटिफिकेशन में Sandwich Course, Certificate, Private College Degree और Short-Term/Certificate Course से संबंधित उम्मीदवारों को स्वीकार्य नहीं बताया गया है।
  • उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अधिसूचना में दी गई सभी पात्रता शर्तों को अवश्य पढ़ें।

आवेदन शुल्क और आयु सीमा

आधिकारिक विज्ञापन संख्या URSC:03:2026 में आवेदन शुल्क तथा अलग से निर्धारित न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा का उल्लेख नहीं किया गया है।

ISRO URSC Apprentice Stipend

चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप की श्रेणी के अनुसार निम्न मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा:

अप्रेंटिसशिप का प्रकारमासिक स्टाइपेंड
Graduate Apprenticeship₹12,300 प्रति माह
Technician Apprenticeship₹10,900 प्रति माह
Commercial Practice Apprenticeship₹10,900 प्रति माह

यह राशि अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाला मासिक स्टाइपेंड है। प्रशिक्षण की अवधि Apprenticeship Contract के निष्पादन से शुरू होकर 12 महीने की होगी।

ISRO URSC Apprentice Selection Process

ISRO URSC Apprentice Recruitment 2026 में चयन के लिए किसी लिखित परीक्षा का उल्लेख नहीं किया गया है। चयन प्रक्रिया निम्न प्रकार से पूरी की जाएगी:

  1. संबंधित विषय में उम्मीदवार के प्राप्त प्रतिशत के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।
  2. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
  3. दस्तावेज सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद Degree/Diploma in Engineering अथवा Diploma in Commercial Practice में प्राप्त शैक्षणिक अंकों के आधार पर पैनल तैयार किया जाएगा।
  4. रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन पैनल में उनकी स्थिति के आधार पर किया जाएगा।
  5. चयनित उम्मीदवारों को केवल ईमेल के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।

दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों को यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। उन्हें आवास और भोजन की व्यवस्था भी स्वयं करनी होगी।

ISRO URSC Apprentice Online Form कैसे भरें?

अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन दो चरणों में पूरा करना होगा। केवल NATS पोर्टल पर पंजीकरण करना पर्याप्त नहीं है। NATS पंजीकरण के बाद UMANG पोर्टल पर URSC Apprenticeship का आवेदन भी भरना अनिवार्य है।

चरण 1: NATS Portal पर पंजीकरण करें

  • सबसे पहले NATS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अपनी Degree/Diploma Certificate और सरकार द्वारा जारी वैध पहचान पत्र की सहायता से पंजीकरण करें।
  • मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
  • सफल पंजीकरण के बाद उम्मीदवार को Enrolment Number अथवा Apprenticeship Registration Number मिलेगा।
  • इस नंबर को सुरक्षित रखें।

चरण 2: UMANG Portal पर आवेदन करें

  • UMANG पोर्टल पर Register/Login करें।
  • पोर्टल पर URSC Apprenticeship खोजें।
  • संबंधित अप्रेंटिस पद का चयन करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • NATS से प्राप्त Enrolment Number/Apprenticeship Registration Number अनिवार्य रूप से दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप और आकार में अपलोड करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन जमा करें।

एक बार आवेदन जमा होने के बाद आवेदन में दर्ज जानकारी को अंतिम माना जाएगा और उसमें परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी।

दस्तावेज सत्यापन के समय आवश्यक प्रमाणपत्र

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के समय सभी संबंधित मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इनमें मुख्य रूप से निम्न दस्तावेज शामिल हैं:

  • जन्मतिथि का प्रमाण
  • सभी वर्ष अथवा सेमेस्टर की अंकतालिकाएं
  • Degree/Diploma Certificate
  • शैक्षणिक योग्यता के सभी प्रमाणपत्र
  • निर्धारित प्रारूप में जाति प्रमाणपत्र
  • EWS श्रेणी के लिए वर्ष 2025-26 का वैध Income and Assets Certificate
  • PwBD उम्मीदवारों के लिए वैध Disability Certificate और Unique Disability Identity Card
  • अन्य संबंधित प्रमाणपत्र और Testimonials

PwBD श्रेणी में 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले उम्मीदवारों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैध प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। चयनित उम्मीदवारों को कार्यग्रहण के समय शारीरिक स्वस्थता दर्शाने वाला Medical Certificate भी जमा करना होगा।

ISRO URSC Apprentice Important Links

Start ISRO URSC Apprentice Recruitment 2026 form29 July 2026
Last Date Online Application form28 August 2026
Apply OnlineRegistration, Apply Now
Official NotificationDownload here
Official Websiteisro.gov.in
More Job Updaterajasthanvacancy.in
Join WhatsApp ChannelJoin Now

Leave a Comment

Join WhatsApp Join Telegram