Azim Premji Scholarship Form 2026: छात्राओं को हर साल ₹30,000 छात्रवृत्ति, आवेदन 10 अगस्त से शुरू

Azim Premji Scholarship Form 2026 का इंतजार कर रही छात्राओं के लिए आवेदन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए पहले चरण के ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक भरे जाएंगे।

यह स्कॉलरशिप विशेष रूप से उन छात्राओं के लिए है जिन्होंने पात्र राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी स्कूल अथवा कॉलेज से नियमित विद्यार्थी के रूप में 10वीं और 12वीं कक्षा पास की है। राजस्थान को भी पात्र राज्यों में शामिल किया गया है।

चयनित छात्राओं को स्नातक डिग्री या डिप्लोमा की अवधि के दौरान प्रति वर्ष ₹30,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पांच वर्ष का पाठ्यक्रम होने पर कुल सहायता अधिकतम ₹1.50 लाख तक हो सकती है। यह जानकारी अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के आधिकारिक आवेदन पेज पर उपलब्ध है।

Azim Premji Scholarship Form 2026

Azim Premji Scholarship 2026 Overview

विवरणजानकारी
स्कॉलरशिप का नामअजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप
संस्थाअजीम प्रेमजी फाउंडेशन
शैक्षणिक सत्र2026–27
लाभार्थीपात्र छात्राएँ
आर्थिक सहायता₹30,000 प्रति वर्ष
अधिकतम सहायता₹1.50 लाख तक
पाठ्यक्रम की अवधि2 से 5 वर्ष
आवेदन शुरू होने की तिथि10 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि31 अगस्त 2026
आवेदन शुल्ककोई शुल्क नहीं
आवेदन माध्यमऑनलाइन
राजस्थान की छात्राएँपात्र
आधिकारिक वेबसाइटazimpremjifoundation.org

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
पहले चरण के आवेदन शुरू10 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि31 अगस्त 2026
छात्रवृत्ति बैच2026
शैक्षणिक सत्र2026–27
पुराने बैच का नवीनीकरणसितंबर 2026 से

कितनी छात्रवृत्ति मिलेगी?

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए चयनित छात्राओं को उनके पहले स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम की पूरी अवधि के दौरान हर वर्ष ₹30,000 की सहायता दी जाएगी।

पाठ्यक्रम की अवधिकुल संभावित सहायता
2 वर्ष₹60,000
3 वर्ष₹90,000
4 वर्ष₹1,20,000
5 वर्ष₹1,50,000

कुल सहायता पाठ्यक्रम की अवधि पर निर्भर करेगी। फाउंडेशन के अनुसार छात्रवृत्ति का उपयोग कॉलेज फीस अथवा पढ़ाई से जुड़े अन्य आवश्यक खर्चों के लिए किया जा सकता है।

Azim Premji Scholarship 2026 के लिए पात्रता

आवेदन करने वाली छात्रा को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • छात्रा ने 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाएं पात्र राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी स्कूल अथवा कॉलेज से नियमित विद्यार्थी के रूप में पास की हों।
  • छात्रा ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 में स्नातक डिग्री या डिप्लोमा के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो।
  • पाठ्यक्रम की अवधि कम से कम 2 वर्ष और अधिकतम 5 वर्ष होनी चाहिए।
  • प्रवेश किसी मान्यता प्राप्त सरकारी संस्थान अथवा विश्वसनीय और प्रामाणिक निजी कॉलेज या विश्वविद्यालय में होना चाहिए।
  • छात्रा नियमित पाठ्यक्रम में अध्ययन कर रही हो। दूरस्थ शिक्षा या डिस्टेंस लर्निंग वाले पाठ्यक्रम पात्र नहीं हैं।
  • यह 12वीं के बाद छात्रा की पहली स्नातक डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।

राजस्थान की छात्राओं के लिए जरूरी बात

राजस्थान की छात्राएँ इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र हैं, लेकिन 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाएं सरकारी स्कूल या कॉलेज से नियमित छात्रा के रूप में पास होना आवश्यक है।

यदि किसी छात्रा ने इनमें से कोई एक कक्षा निजी स्कूल से की है, तो वह आधिकारिक पात्रता पूरी नहीं करती। कॉलेज में प्रवेश राजस्थान या किसी दूसरे राज्य में लिया जा सकता है, बशर्ते संस्थान और पाठ्यक्रम मान्यता प्राप्त हो।

क्या आयु, आय या जाति की कोई शर्त है?

आधिकारिक जानकारी के अनुसार आवेदन के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है। यह स्कॉलरशिप मेरिट, जाति, आय या धर्म के आधार पर नहीं दी जाती। हालांकि प्रत्येक आवेदक को सरकारी स्कूल से 10वीं, 12वीं और प्रथम वर्ष में नियमित प्रवेश जैसी मूल पात्रता पूरी करनी होगी।

आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन से पहले छात्राओं को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने चाहिए:

  1. छह महीने से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए ऐसा रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो
  2. आधार कार्ड के सामने वाले भाग की स्पष्ट रंगीन प्रति
  3. छात्रा के बैंक खाते की पासबुक का पहला पृष्ठ
  4. पासबुक उपलब्ध नहीं होने पर पिछले एक महीने का बैंक स्टेटमेंट
  5. कक्षा 10वीं की मूल अंकतालिका की स्पष्ट प्रति
  6. कक्षा 12वीं की मूल अंकतालिका की स्पष्ट प्रति
  7. कॉलेज की ट्यूशन फीस रसीद अथवा बोनाफाइड प्रमाणपत्र
  8. आवेदन पोर्टल पर मांगे जाने पर छात्रा के हस्ताक्षर की स्कैन प्रति

प्रवेश प्रमाण में छात्रा का नाम, कॉलेज का नाम, डिग्री या पाठ्यक्रम का नाम, अध्ययन वर्ष, शैक्षणिक सत्र, पाठ्यक्रम शुरू होने की तिथि और संबंधित अधिकारी की मुहर या हस्ताक्षर स्पष्ट होने चाहिए।

दस्तावेज अपलोड करने के निर्देश

  • दस्तावेज केवल PDF, JPEG, JPG या PNG प्रारूप में होने चाहिए।
  • प्रत्येक फाइल का आकार 30 KB से 500 KB के बीच होना चाहिए।
  • दस्तावेज साफ, रंगीन और बिना किसी एडिटिंग के होने चाहिए।
  • धुंधले, क्रॉप किए हुए, स्क्रीनशॉट या पासवर्ड से सुरक्षित दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
  • बैंक बचत खाता सक्रिय और छात्रा के नाम पर होना चाहिए।
  • बैंक खाता किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक में होना आवश्यक है।
  • आधार कार्ड और अंकतालिका की केवल स्पष्ट मूल स्कैन प्रति अपलोड करें।

आवेदन शुल्क

Azim Premji Scholarship Form 2026 भरने के लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है।

अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन ने छात्राओं को ऐसे लोगों से सावधान रहने की सलाह दी है जो आवेदन या छात्रवृत्ति दिलाने के नाम पर पैसे मांगते हैं।

Azim Premji Scholarship Form 2026 कैसे भरें?

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 से शुरू होगी। आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद छात्राएँ निम्न प्रक्रिया अपना सकेंगी:

  1. अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की आधिकारिक स्कॉलरशिप वेबसाइट खोलें।
  2. नए आवेदन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई जानकारी दर्ज करके पंजीकरण पूरा करें।
  4. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक, कॉलेज और बैंक संबंधी विवरण भरें।
  5. निर्धारित प्रारूप और आकार में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. भरी गई जानकारी एवं बैंक खाता संख्या ध्यान से जांचें।
  7. आवेदन फॉर्म अंतिम रूप से जमा करें।
  8. जमा किए गए आवेदन की रसीद या विवरण सुरक्षित रखें।

पात्र राज्य और केंद्र शासित प्रदेश

वर्ष 2026–27 के लिए निम्नलिखित क्षेत्रों की छात्राएँ आवेदन कर सकती हैं:

आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली (एनसीटी), झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड।

Azim Premji Scholarship Form 2026 Important Links

Start Azim Premji Scholarship Form 2026 form10 August 2026
Last Date Online Application form31 August 2026
Apply Onlinelink will be active from 10 August
Scholarship InformationClick Here
Official Websiteazimpremjifoundation.org
More Job Updaterajasthanvacancy.in
Join WhatsApp ChannelJoin Now

Leave a Comment

Join WhatsApp Join Telegram