AAI Recruitment 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी में 389 पदों पर आवेदन शुरू

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण यानी Airports Authority of India ने विभिन्न विषयों में प्रबंधक और कनिष्ठ कार्यपालक पदों पर भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 12/2026/सीएचक्यू/डीआर-सीबीटी के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया भर्ती में कुल 379 पद रखे गए हैं। इनमें प्रबंधक के 260 और कनिष्ठ कार्यपालक के 129 पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 अगस्त से लेकर 7 सितंबर 2026 तक कर सकते हैं।

इस भर्ती में सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, वित्त, सूचना प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विधि, अग्निशमन सेवाएं, प्रचालन, वाणिज्यिक, कॉर्पोरेट संचार और सर्वेक्षण एवं कार्टोग्राफी जैसे विषयों के पद रखे गए हैं।

AAI Recruitment 2026

AAI Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाभारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण
भर्ती का नामविभिन्न संवर्गों में प्रबंधकों एवं कनिष्ठ कार्यपालकों की भर्ती
विज्ञापन संख्या12/2026/सीएचक्यू/डीआर-सीबीटी
प्रबंधक पद260
कनिष्ठ कार्यपालक पद129
कुल रिक्तियां389
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ8 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि7 सितंबर 2026
आयु एवं पात्रता की निर्णायक तिथि7 सितंबर 2026
परीक्षा का माध्यमकंप्यूटर आधारित परीक्षा
नौकरी का स्थानभारत में कहीं भी

AAI Recruitment 2026 पदों का विवरण

पद कोडपद का नामकुलयूआरईडब्ल्यूएसओबीसी एनसीएलएससीएसटी
1प्रबंधक (इंजीनियरिंग-सिविल)1456214382110
2प्रबंधक (इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रिकल)1645421
3प्रबंधक (वित्त)34193741
4प्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी)550000
5प्रबंधक (वास्तु)430100
6प्रबंधक (विधि)220000
7प्रबंधक (अग्निशमन सेवाएं)1481311
8प्रबंधक (प्रचालन)28132742
9प्रबंधक (वाणिज्यिक)960210
10प्रबंधक (निगमित योजना एवं प्रबंधन सेवाएं)110000
11प्रबंधक (निगमित संचार)220000
12कनिष्ठ कार्यपालक (वित्त)36136656
13कनिष्ठ कार्यपालक (विधि)650010
14कनिष्ठ कार्यपालक (प्रचालन)7935721115
15कनिष्ठ कार्यपालक (सर्वेक्षण एवं कार्टोग्राफी)850210
कुल38918338915126

AAI Recruitment 2026 Important Dates

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि8 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि7 सितंबर 2026
कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तिथिAAI की वेबसाइट पर घोषित की जाएगी

कंप्यूटर आधारित परीक्षा की निश्चित तिथि अभी अधिसूचना में नहीं दी गई है। परीक्षा तिथि से संबंधित सूचना बाद में AAI की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

आवेदन शुल्क

अभ्यर्थी की श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी सहित अन्य अभ्यर्थी₹1,000
एससी/ एसटी/ PwBD/ सभी महिला अभ्यर्थीकोई शुल्क नहीं
AAI में एक वर्ष का अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अप्रेंटिसकोई शुल्क नहीं

₹1,000 के आवेदन शुल्क में जीएसटी शामिल है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। बैंक के लेनदेन संबंधी शुल्क का भुगतान अभ्यर्थी को करना होगा।

डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड अथवा मोबाइल वॉलेट से भुगतान किया जा सकता है। एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। हालांकि दोहरा भुगतान होने पर अतिरिक्त भुगतान आवेदन की अंतिम तिथि के बाद वापस किया जा सकता है।

AAI भर्ती आयु सीमा

अभ्यर्थियों की आयु की गणना 7 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

पद का नामअधिकतम आयु
प्रबंधक32 वर्ष
कनिष्ठ कार्यपालक27 वर्ष

आयु सीमा में छूट

श्रेणीअधिकतम आयु में छूट
एससी एवं एसटी5 वर्ष
ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर3 वर्ष
संबंधित पद के लिए पात्र स्थायी PwBD अभ्यर्थी10 वर्ष
निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाले भूतपूर्व सैनिक एवं कमीशन अधिकारीअधिकतम 5 वर्ष
AAI की नियमित सेवा में कार्यरत और प्रारंभिक नियुक्ति की परिवीक्षा पूरी कर चुके कर्मचारीअधिकतम 10 वर्ष

PwBD अभ्यर्थी का दिव्यांगता प्रमाणपत्र सक्षम प्राधिकारी द्वारा 7 सितंबर 2026 को या इससे पहले जारी होना चाहिए। PwBD छूट उसी स्थिति में मिलेगी, जब संबंधित पद उस दिव्यांगता श्रेणी के लिए उपयुक्त चिह्नित हो।

AAI Recruitment 2026 Educational Qualification

प्रबंधक पदों की योग्यता और अनुभव

पदशैक्षणिक योग्यताआवश्यक अनुभव
प्रबंधक (इंजीनियरिंग-सिविल)सिविल इंजीनियरिंग अथवा टेक्नोलॉजी में स्नातक डिग्रीसिविल इंजीनियरिंग क्षेत्र में योग्यता के बाद 3 वर्ष का अनुभव
प्रबंधक (इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रिकल)इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग अथवा टेक्नोलॉजी में स्नातक डिग्रीइलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग क्षेत्र में योग्यता के बाद 3 वर्ष का अनुभव
प्रबंधक (वित्त)वित्त विशेषज्ञता के साथ एमबीए अथवा वित्त विशेषज्ञता के साथ प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा अथवा कॉस्ट अकाउंटेंट, चार्टर्ड अकाउंटेंट या चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्टवित्त एवं लेखा क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव तथा ऑटोमेशन एवं वित्तीय प्रोसेसिंग के लिए SAP जैसे ERP पर काम करने का अनुभव
प्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी)कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स में पूर्णकालिक नियमित इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी स्नातक अथवा पूर्णकालिक नियमित MCAडेटाबेस मैनेजमेंट एवं एडमिनिस्ट्रेशन, डेटा सेंटर ऑपरेशन एवं नेटवर्किंग, ERP मैनेजमेंट, डेटा एनालिटिक्स, टीम लीड के रूप में सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन डेवलपमेंट अथवा वेब डेवलपमेंट एवं मेंटेनेंस में 3 वर्ष का अनुभव
प्रबंधक (वास्तु)आर्किटेक्चर में पूर्णकालिक स्नातक डिग्री और काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर में पंजीकरणआर्किटेक्चर क्षेत्र में योग्यता के बाद 3 वर्ष का अनुभव
प्रबंधक (विधि)स्नातक के बाद 3 वर्षीय नियमित प्रोफेशनल लॉ डिग्री अथवा 12वीं के बाद 5 वर्षीय एकीकृत नियमित लॉ कोर्स। अभ्यर्थी भारत में न्यायालयों में प्रैक्टिस करने के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया में अधिवक्ता के रूप में नामांकन हेतु पात्र होविधि क्षेत्र में योग्यता के बाद 3 वर्ष का अनुभव
प्रबंधक (अग्निशमन सेवाएं)फायर इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग अथवा ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक नियमित स्नातक डिग्रीअग्निशमन सेवाओं के क्षेत्र में योग्यता के बाद 3 वर्ष का अनुभव
प्रबंधक (प्रचालन)विज्ञान में स्नातक और 2 वर्ष का पूर्णकालिक नियमित एमबीए अथवा इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक नियमित स्नातक डिग्रीएयरसाइड ऑपरेशन, टर्मिनल मैनेजमेंट, एयरलाइन ऑपरेशन या ग्राउंड हैंडलिंग जैसे एयरपोर्ट ऑपरेशन क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव
प्रबंधक (वाणिज्यिक)स्नातक और मार्केटिंग विशेषज्ञता के साथ 2 वर्ष का पूर्णकालिक नियमित एमबीए अथवा इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक नियमित स्नातक डिग्रीमार्केटिंग, सेल्स, बिजनेस डेवलपमेंट, रियल एस्टेट लीजिंग, कॉन्ट्रैक्ट या प्रोक्योरमेंट क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव
प्रबंधक (निगमित योजना एवं प्रबंधन सेवाएं)यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणितीय सांख्यिकी, ऑपरेशन रिसर्च, सांख्यिकी, अनुप्रयुक्त सांख्यिकी, सांख्यिकी सहित अर्थशास्त्र अथवा सांख्यिकी सहित गणित में स्नातकोत्तरअर्थशास्त्र, सांख्यिकी अथवा ऑपरेशन रिसर्च क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव
प्रबंधक (निगमित संचार)मास कम्युनिकेशन, पत्रकारिता अथवा हिंदी/अंग्रेजी साहित्य में पूर्णकालिक नियमित स्नातक और पत्रकारिता, मास मीडिया अथवा मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर डिग्री या 2 वर्षीय पूर्णकालिक नियमित डिप्लोमाकॉर्पोरेट कम्युनिकेशन अथवा जनसंपर्क से संबंधित कार्यों में 3 वर्ष का अनुभव

कनिष्ठ कार्यपालक पदों की योग्यता

पदशैक्षणिक योग्यताअनुभव
कनिष्ठ कार्यपालक (वित्त)वित्त विशेषज्ञता के साथ एमबीए अथवा वित्त विशेषज्ञता के साथ प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा अथवा कॉस्ट अकाउंटेंट, चार्टर्ड अकाउंटेंट या चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्टआवश्यक नहीं
कनिष्ठ कार्यपालक (विधि)स्नातक के बाद 3 वर्षीय नियमित प्रोफेशनल लॉ डिग्री अथवा 12वीं के बाद 5 वर्षीय एकीकृत नियमित लॉ कोर्स। अभ्यर्थी बार काउंसिल ऑफ इंडिया में अधिवक्ता के रूप में नामांकन हेतु पात्र होआवश्यक नहीं
कनिष्ठ कार्यपालक (प्रचालन)विज्ञान में स्नातक और 2 वर्ष का पूर्णकालिक नियमित एमबीए अथवा इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक नियमित स्नातक डिग्रीआवश्यक नहीं
कनिष्ठ कार्यपालक (सर्वेक्षण एवं कार्टोग्राफी)सिविल इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में स्नातक अथवा भूगोल में एमएससी अथवा रिमोट सेंसिंग एवं जियोग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स, जियो-इन्फॉर्मेटिक्स या जियोमैटिक्स में मास्टर डिग्रीआवश्यक नहीं

योग्यता से जुड़े महत्वपूर्ण नियम

  • अधिसूचना में शैक्षणिक योग्यता के लिए केवल न्यूनतम उत्तीर्ण अंक मांगे गए हैं। अलग से 60 प्रतिशत या 65 प्रतिशत अंकों की शर्त नहीं दी गई है।
  • डिग्री, डिप्लोमा, प्रमाणपत्र अथवा सदस्यता परीक्षा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से होनी चाहिए।
  • यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा लागू होने पर AICTE से अनुमोदित पाठ्यक्रम से ओपन एवं डिस्टेंस मोड में प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा पर भी विचार किया जाएगा।
  • विधि की प्रोफेशनल डिग्री बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से होनी चाहिए।
  • वाणिज्यिक और प्रचालन पदों के लिए जहां इंजीनियरिंग स्नातक लिखा गया है, वहां टेक्नोलॉजी में स्नातक डिग्री वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन तभी करें, जब आवश्यक शैक्षणिक योग्यता का अंतिम परिणाम 7 सितंबर 2026 तक घोषित हो चुका हो।

प्रबंधक पदों के अनुभव संबंधी नियम

प्रबंधक पद के लिए तीन वर्ष का अनुभव संबंधित शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने के बाद का होना चाहिए। अनुभव निम्न में से किसी संस्था से होना चाहिए:

  • केंद्र सरकार या राज्य सरकार।
  • सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम।
  • बड़ा निजी क्षेत्र का संगठन या संस्थान।
  • प्रतिष्ठित कंपनी।

निजी संस्था के अनुभव को स्वीकार करने के लिए संबंधित वर्षों में वह कंपनी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज अथवा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के ग्रुप A या B में सूचीबद्ध हो सकती है, अथवा उसमें संविदा के माध्यम से उपलब्ध कराए गए कर्मचारियों को छोड़कर 250 से अधिक कर्मचारी कार्यरत होने चाहिए, अथवा उसका वार्षिक कारोबार ₹250 करोड़ से अधिक होना चाहिए।

बड़ी विधि फर्म के मामले में संबंधित वित्तीय वर्षों में वार्षिक कारोबार ₹10 करोड़ से अधिक होना चाहिए।

AAI भर्ती चयन प्रक्रिया

सभी पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद पद के अनुसार आवेदन सत्यापन, साक्षात्कार अथवा अन्य परीक्षा आयोजित होगी।

सभी पदों के लिए चयन चरण

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा।
  2. आवेदन सत्यापन।
  3. पद के अनुसार अगली परीक्षा।
  4. साक्षात्कार, जहां लागू हो।
  5. चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन।
  6. अंतिम चयन।

पद कोड 1 से 11 तक के सभी प्रबंधक पदों की चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार शामिल होगा। अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर आवेदन सत्यापन, अगली परीक्षा और साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

प्रबंधक अग्निशमन सेवाएं चयन प्रक्रिया

प्रबंधक अग्निशमन सेवाएं पद के लिए आवेदन सत्यापन के बाद निम्न परीक्षण होंगे:

  • शारीरिक माप परीक्षण।
  • ड्राइविंग टेस्ट।
  • शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण।
  • दौड़।
  • रेत की बोरी उठाकर ले जाना।
  • पोल क्लाइम्बिंग।
  • रस्सी पर चढ़ना।
  • पूरी सीढ़ी पर चढ़ना और उतरना।
  • साक्षात्कार।

इन परीक्षणों में सफल अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

AAI CBT Exam Pattern

विवरणजानकारी
परीक्षा का प्रकारकंप्यूटर आधारित परीक्षा
प्रश्नों का प्रकारवस्तुनिष्ठ
नकारात्मक अंकननहीं
परीक्षा की भाषाहिंदी और अंग्रेजी, भाषा परीक्षा को छोड़कर
पाठ्यक्रमAAI द्वारा अलग से जारी किया जाएगा
परीक्षा तिथिबाद में घोषित होगी

ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी शर्त

प्रबंधक प्रचालन और कनिष्ठ कार्यपालक प्रचालन पद के लिए लाइट मोटर व्हीकल लाइसेंस आवश्यक है। अस्थायी अथवा लर्निंग लाइसेंस स्वीकार नहीं होगा।

प्रबंधक अग्निशमन सेवाएं पद के लिए आवेदन सत्यापन के समय वैध स्थायी लाइट मोटर व्हीकल लाइसेंस प्रस्तुत करना होगा। चयन के बाद अभ्यर्थी को नियुक्ति के दो वर्ष के भीतर हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करना होगा। ऐसा नहीं करने पर वह पदोन्नति और तीसरी वार्षिक वेतन वृद्धि के लिए पात्र नहीं होगा।

AAI Manager और Junior Executive Salary

पदवेतनमानअनुमानित वार्षिक CTC
प्रबंधक, ग्रुप-A, E-3 लेवल₹60,000-3%-₹1,80,000लगभग ₹21 लाख
कनिष्ठ कार्यपालक, ग्रुप-B, E-1 लेवल₹40,000-3%-₹1,40,000लगभग ₹14 लाख

मूल वेतन के अतिरिक्त महंगाई भत्ता, मूल वेतन के 35 प्रतिशत की दर से सुविधाएं, मकान किराया भत्ता, सीपीएफ, ग्रेच्युटी, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं और चिकित्सा लाभ AAI के नियमों के अनुसार दिए जाएंगे।

AAI Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. वेबसाइट के Careers सेक्शन में जाएं।
  3. विज्ञापन संख्या 12/2026/सीएचक्यू/डीआर-सीबीटी से संबंधित आवेदन लिंक खोलें।
  4. जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसका सही पद कोड और योग्यता जांचें।
  5. वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की सहायता से पंजीकरण करें।
  6. आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक, अनुभव और आरक्षण संबंधी जानकारी भरें।
  7. अपनी फोटो, लाइव फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा अपलोड करें।
  8. लागू होने पर ₹1,000 आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  9. आवेदन पत्र में दर्ज सभी जानकारियों की जांच करें।
  10. अंतिम रूप से आवेदन जमा करके ई-रसीद और आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रख लें।

आवेदन से पहले ध्यान रखने योग्य बातें

  • केवल भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं।
  • आयु, योग्यता, अनुभव और अन्य पात्रता की गणना 7 सितंबर 2026 के आधार पर होगी।
  • एक से अधिक पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है, लेकिन प्रत्येक पद के लिए अलग पंजीकरण और अलग आवेदन शुल्क देना होगा।
  • ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र वित्तीय वर्ष 2026-27 में जारी और केंद्र सरकार के पदों पर नियुक्ति के लिए निर्धारित प्रारूप में होना चाहिए।
  • राज्य सूची अथवा शैक्षणिक प्रवेश के लिए जारी ओबीसी प्रमाणपत्र स्वीकार नहीं होगा।
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वैध होना चाहिए।
  • एससी, एसटी और दिव्यांगता प्रमाणपत्र सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्धारित तिथि तक जारी होना चाहिए।
  • हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य भाषा में जारी प्रमाणपत्र के साथ नोटरी से सत्यापित अनुवाद प्रस्तुत करना होगा।
  • केंद्र या राज्य सरकार, स्वायत्त संस्था अथवा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में कार्यरत अभ्यर्थियों को आवेदन सत्यापन या साक्षात्कार के समय अनापत्ति प्रमाणपत्र देना होगा।
  • पात्र PwBD अभ्यर्थी को स्क्राइब अथवा अतिरिक्त समय की आवश्यकता आवेदन पत्र में ही बतानी होगी।
  • पात्र अभ्यर्थियों को प्रति घंटे 20 मिनट का प्रतिपूरक समय दिया जा सकता है।
  • पद कोड 3 और 12 को छोड़कर अन्य विज्ञापित पदों में वर्णांधता अथवा रतौंधी चयन में अस्वीकृति का आधार होगी।
  • चयनित अभ्यर्थियों को भारत में कहीं भी नियुक्त किया जा सकता है।
  • प्रबंधक अग्निशमन सेवाएं पद पर चयनित अभ्यर्थी को प्रशिक्षण के बाद तीन वर्ष तक AAI की सेवा करने के लिए ₹5 लाख का जमानती बांड भरना होगा।
  • विज्ञापन में किसी प्रकार का विवाद होने पर अंग्रेजी अधिसूचना को मान्य माना जाएगा।

AAI Recruitment 2026 Important Links

Start AAI Recruitment 2026 form8 August 2026
Last Date Online Application form7 September 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websiteaai.aero
More Job Updaterajasthanvacancy.in
Join WhatsApp ChannelJoin Now

Leave a Comment

Join WhatsApp Join Telegram