Rajasthan Vanpal Result 2026 जारी, मेरिट लिस्ट और कट ऑफ यहां देखें

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा 2026 का वरीयतानुसार परिणाम 14 अगस्त 2026 को जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपनी मेरिट रैंक, प्राप्तांक, रोल नंबर और श्रेणी की जानकारी परिणाम PDF में देख सकते हैं।

बोर्ड द्वारा जारी यह परिणाम पूरी तरह से अस्थायी (Provisional) है। इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र और अनुसूचित क्षेत्र के अभ्यर्थियों की अलग-अलग वरीयता सूची तैयार की गई है। इसके साथ ही शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षण के लिए विचारित अभ्यर्थियों की श्रेणीवार कट ऑफ भी जारी कर दी गई है।

राजस्थान वनपाल परीक्षा का रिजल्ट और कट ऑफ मार्क्स 14 अगस्त 2026 को जारी कर दिए है अभ्यर्थियों को केवल मेरिट लिस्ट में अपना नाम देखने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्हें अपनी मुख्य श्रेणी और उपश्रेणी के अनुसार निर्धारित कट ऑफ अंकों का भी मिलान करना होगा।

Rajasthan Vanpal Result 2026

Rajasthan Vanpal Result 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
विभागवन विभाग, राजस्थान
पद का नामवनपाल
भर्ती का नामवनपाल सीधी भर्ती परीक्षा 2026
विज्ञापन संख्या01/2026
कुल पद259
गैर अनुसूचित क्षेत्र के पद213
अनुसूचित क्षेत्र के पद46
लिखित परीक्षा की तिथि5 जनवरी 2026
परीक्षा का समयसुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
परिणाम जारी होने की तिथि14 अगस्त 2026
परिणाम का प्रकारपूर्णतः अस्थायी वरीयता सूची
आगामी चरणशारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षण
स्क्रूटिनी फॉर्म की अवधि17 अगस्त से 31 अगस्त 2026

राजस्थान वनपाल रिजल्ट 2026 की महत्वपूर्ण जानकारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने गैर अनुसूचित क्षेत्र के 213 और अनुसूचित क्षेत्र के 46 पदों सहित कुल 259 पदों के लिए वनपाल भर्ती का विस्तृत विज्ञापन संख्या 01/2026 जारी किया था। यह विज्ञापन 6 नवंबर 2025 को जारी हुआ और इसमें 7 नवंबर 2025 को संशोधन किया गया था।

वनपाल लिखित परीक्षा 5 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी। अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र में दर्ज सूचनाओं और लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर वरीयता सूची तैयार की गई है।

गैर अनुसूचित क्षेत्र के अभ्यर्थियों की वरीयता सूची परिशिष्ट-1 और अनुसूचित क्षेत्र के अभ्यर्थियों की वरीयता सूची परिशिष्ट-2 में जारी की गई है। मेरिट लिस्ट में अभ्यर्थी की निम्न जानकारी दी गई है:

  • वरीयता क्रम
  • प्राप्तांक
  • रोल नंबर
  • अभ्यर्थी का नाम
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • लिंग
  • श्रेणी एवं उपश्रेणी

Rajasthan Vanpal Cut Off 2026

बोर्ड ने गैर अनुसूचित और अनुसूचित क्षेत्र के लिए अलग-अलग कट ऑफ जारी की है। आधिकारिक सूचना के अनुसार विज्ञापित पदों के लगभग पांच गुना अभ्यर्थियों को शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षण के लिए विचारित करते हुए यह कट ऑफ तैयार की गई है।

गैर अनुसूचित क्षेत्र की कट ऑफ

मुख्य श्रेणीGENFEMWID.DIV.EX
GEN78.666772.000039.000062.000054.6667
SC71.333364.333330.333352.666725.3333
ST69.000062.666722.333347.666711.0000
GEN-EWS76.000068.000037.666748.6667
OBC78.000071.000035.000053.0000
MBC74.666767.666731.000046.0000
SAH

गैर अनुसूचित क्षेत्र की विशेष श्रेणी कट ऑफ

श्रेणीकट ऑफ अंक
एसिड अटैक पीड़ित (AAV)27.3333
खेल श्रेणी (SP)66.3333

अनुसूचित क्षेत्र की कट ऑफ

मुख्य श्रेणीGENFEMWID.DIV.EX
GEN69.666759.333321.666717.3333
SC63.000052.3333
ST57.000051.000011.0000NA

अनुसूचित क्षेत्र की विशेष श्रेणी कट ऑफ

श्रेणीकट ऑफ अंक
एसिड अटैक पीड़ित (AAV)4.0000
खेल श्रेणी (SP)59.3333

तालिका में जिन स्थानों पर “—” दिया गया है, वहां आधिकारिक कट ऑफ तालिका में कोई अंक दर्ज नहीं है। इसे शून्य कट ऑफ नहीं माना जाना चाहिए। अनुसूचित क्षेत्र की ST-EX श्रेणी के सामने बोर्ड ने स्पष्ट रूप से “NA” लिखा है।

उपश्रेणी संकेतों में FEM का अर्थ महिला, WID. का अर्थ विधवा, DIV. का अर्थ तलाकशुदा महिला और EX का अर्थ भूतपूर्व सैनिक श्रेणी है।

वनपाल परिणाम में नाम कैसे देखें?

Rajasthan Vanpal Result 2026 की PDF काफी बड़ी है। इसलिए अभ्यर्थी प्रत्येक पृष्ठ को देखने के बजाय अपने रोल नंबर से परिणाम खोज सकते हैं।

  1. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. वेबसाइट के Results अथवा Latest News सेक्शन में जाएं।
  3. “Forester Direct Recruitment 2026 Provisional Merit List” के लिंक को खोलें।
  4. अपने क्षेत्र के अनुसार गैर अनुसूचित क्षेत्र अथवा अनुसूचित क्षेत्र की PDF डाउनलोड करें।
  5. कंप्यूटर में PDF खोलने के बाद Ctrl+F दबाएं।
  6. सर्च बॉक्स में अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  7. मोबाइल में PDF खोलकर सर्च के निशान पर क्लिक करें और रोल नंबर लिखें।
  8. अपना नाम मिलने के बाद प्राप्तांक, श्रेणी, उपश्रेणी और कट ऑफ का मिलान करें।

अभ्यर्थियों को समान नाम होने की स्थिति में केवल नाम पर भरोसा नहीं करना चाहिए। रोल नंबर के साथ पिता का नाम, माता का नाम और श्रेणी भी जांचनी चाहिए।

क्या मेरिट लिस्ट में नाम आने पर PET के लिए चयन हो गया?

बोर्ड ने लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की विस्तृत अस्थायी वरीयता सूची जारी की है। इसके साथ लगभग पांच गुना अभ्यर्थियों को शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षण के लिए विचारित करते हुए श्रेणीवार कट ऑफ दी गई है।

इसलिए केवल वरीयता सूची में नाम दिखाई देना शारीरिक परीक्षण के लिए शॉर्टलिस्ट होने की अंतिम पुष्टि नहीं है। अभ्यर्थी को अपने प्राप्तांक का संबंधित श्रेणी और उपश्रेणी की कट ऑफ से मिलान करना चाहिए।

इसके अतिरिक्त आधिकारिक सूचना के नोट संख्या 2 में वरीयता परिणाम में जारी “लगभग तीन गुना कट ऑफ मार्क्स तक” के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन विस्तृत आवेदन सह परिनिरीक्षा फॉर्म भरने की सुविधा देने का उल्लेख किया गया है।

स्क्रूटिनी फॉर्म कब भरा जाएगा?

शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षण के लिए ऑनलाइन विस्तृत आवेदन सह परिनिरीक्षा फॉर्म यानी Scrutiny Form भरने का पोर्टल 17 अगस्त 2026 से खोला जाएगा।

अभ्यर्थी 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन स्क्रूटिनी फॉर्म भर सकेंगे।

प्रक्रियातिथि
स्क्रूटिनी फॉर्म शुरू होने की तिथि17 अगस्त 2026
स्क्रूटिनी फॉर्म की अंतिम तिथि31 अगस्त 2026

वर्तमान परिणाम सूचना में शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षण की तिथि घोषित नहीं की गई है। इसलिए अभ्यर्थियों को इस संबंध में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी होने वाली अगली सूचना का इंतजार करना होगा।

612 अभ्यर्थियों को क्यों अयोग्य किया गया?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने परीक्षा में 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में किसी भी विकल्प या गोले को गहरा नहीं किया, उन्हें अयोग्य घोषित किया गया है।

इस नियम के कारण कुल 612 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि वनपाल परीक्षा में डिलीट किए गए प्रश्नों की संख्या शून्य है।

परिणाम से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश

  • यह परिणाम पूरी तरह से अस्थायी है और इसे अंतिम चयन परिणाम नहीं माना जाएगा।
  • शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षण के लिए श्रेणीवार कट ऑफ अलग से जारी की गई है।
  • अभ्यर्थियों को अपने प्राप्तांक के साथ मुख्य श्रेणी और उपश्रेणी दोनों की कट ऑफ देखनी चाहिए।
  • स्क्रूटिनी फॉर्म 17 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक भरा जा सकेगा।
  • आवेदन में गलत सूचना देने वाले अभ्यर्थी को किसी भी समय परिणाम से बाहर किया जा सकता है।
  • परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग की जानकारी मिलने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी समाप्त की जा सकती है।
  • किसी असंगत या अभिलिखित विसंगति के सामने आने पर बोर्ड को परिणाम में संशोधन करने का अधिकार है।
  • शारीरिक परीक्षण की तिथि वर्तमान परिणाम सूचना में नहीं दी गई है।

Rajasthan Vanpal Result 2026 Important Links

Rajasthan Vanpal Result 2026 NTSP CheckList-1st, List-2nd, List-3rd, List-4th
Rajasthan Vanpal Result 2026 TSP PdfClick Here
Rajasthan Vanpal Cut Off 2026 PdfClick Here
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in
More Job Updaterajasthanvacancy.in
Join WhatsApp ChannelJoin Now

Leave a Comment

Join WhatsApp Join Telegram