Rajasthan Young Intern Program 2026: राजस्थान सरकार ने यंग इंटर्न प्रोग्राम का नोटिफिकेशन जारी, ₹30,000 प्रतिमाह मानदेय

राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने Rajasthan Young Intern Program 2026 के अंतर्गत 20 इंटर्न के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें कॉपी एडिटर, कंटेंट राइटर, सोशल मीडिया एक्सपर्ट, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर, क्रिएटिव राइटर, न्यूज एंकर, वॉइस ओवर आर्टिस्ट, फील्ड रिपोर्टर और डेस्क एडिटर जैसे कार्यक्षेत्र शामिल हैं।

पात्र उम्मीदवार 14 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित इंटर्न को ₹30,000 प्रतिमाह एकमुश्त मानदेय दिया जाएगा। ध्यान रखें कि यह एक पूर्णकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम है, नियमित सरकारी भर्ती नहीं। इसके माध्यम से भविष्य में नौकरी देने की कोई गारंटी नहीं दी गई है।

Rajasthan Young Intern Program 2026

Rajasthan Young Intern Program 2026 Overview

विवरणजानकारी
विभागसूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार
कार्यक्रमयंग इंटर्न कार्यक्रम 2026
फाइल संख्याEstt./DIPR/YIP/-02996/23958294
नोटिस जारी होने की तिथि11 अगस्त 2026
कुल इंटर्न20
आवेदन शुरू14 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि13 सितंबर 2026
आयु सीमा21 से 30 वर्ष
मानदेय₹30,000 प्रतिमाह
कार्यक्रम का प्रकारपूर्णकालिक इंटर्नशिप
चयन प्रक्रियापात्रता जाँच, समूह चर्चा और/या इंटरव्यू
आवेदन माध्यमई-मेल एवं ऑफलाइन
इंटर्नशिप अवधिनियुक्ति तिथि से 30 सितंबर 2027 तक

पदों का विवरण

कार्यक्षेत्रइंटर्न की संख्या
कॉपी एडिटर1
कंटेंट राइटर1
सोशल मीडिया एक्सपर्ट2
ग्राफिक डिजाइनर1
वीडियो एडिटर1
क्रिएटिव राइटर1
न्यूज एंकर2
वॉइस ओवर आर्टिस्ट1
फील्ड रिपोर्टर8
डेस्क एडिटर2
कुल20

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
नोटिस जारी होने की तिथि11 अगस्त 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि14 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि13 सितंबर 2026
इंटर्नशिप समाप्त होने की तिथि30 सितंबर 2027

निर्धारित अवधि के बाद मिलने वाले और अधूरे आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

जारी दिशा-निर्देशों में आवेदन शुल्क का उल्लेख नहीं किया गया है। इसलिए आवेदन शुल्क के संबंध में अपनी ओर से किसी राशि का भुगतान नहीं करें।

आयु सीमा

आवेदक की आयु आवेदन की अंतिम तिथि तक निम्नानुसार होनी चाहिए:

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष
  • आयु की गणना: 13 सितंबर 2026 के आधार पर

नोटिफिकेशन में किसी श्रेणी के लिए अलग से आयु में छूट का उल्लेख नहीं किया गया है।

सामान्य पात्रता

पदवार शैक्षणिक योग्यता के अतिरिक्त उम्मीदवार के पास निम्न क्षमताएं होनी चाहिए:

  • उम्मीदवार केवल एक कार्यक्षेत्र के लिए आवेदन कर सकता है।
  • संचार, प्रस्तुतीकरण, इंटरपर्सनल और सॉफ्ट स्किल अच्छी होनी चाहिए।
  • हिंदी और अंग्रेजी भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
  • हिंदी अथवा अंग्रेजी टाइपिंग और कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, इंटरनेट, एमएस ऑफिस और डिजाइनिंग से संबंधित कार्यों की समझ होनी चाहिए।

पदवार शैक्षणिक योग्यता

तालिका में दी गई 12वीं, स्नातक और संबंधित व्यावसायिक योग्यता को “अनिवार्य योग्यता” के अंतर्गत रखा गया है। जहां स्पष्ट रूप से “या” लिखा गया है, वहीं वैकल्पिक योग्यता मान्य होगी।

1. कॉपी एडिटर

  • 12वीं कक्षा न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण।
  • स्नातक न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण।
  • पत्रकारिता में BJMC/BJ/PGDJ न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों अथवा समकक्ष ग्रेडिंग से उत्तीर्ण।
  • राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय समाचार पत्र, टीवी चैनल, विज्ञापन एजेंसी अथवा पीआर एजेंसी में कॉपी एडिटर के रूप में अनुभव रखने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

2. कंटेंट राइटर

  • 12वीं और स्नातक में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक।
  • पत्रकारिता में BJMC/BJ/PGDJ न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों अथवा समकक्ष ग्रेडिंग से उत्तीर्ण।
  • समाचार पत्र, टीवी चैनल, विज्ञापन एजेंसी, पीआर एजेंसी अथवा सोशल मीडिया एजेंसी में कंटेंट राइटिंग का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।

3. सोशल मीडिया एक्सपर्ट

  • 12वीं कक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक।
  • आईटी/कंप्यूटर एप्लिकेशन यानी BCA में स्नातक न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण।

अथवा

  • पत्रकारिता में BJMC/BJ/PGDJ न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों अथवा समकक्ष ग्रेडिंग से उत्तीर्ण।
  • सोशल मीडिया मार्केटिंग, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन तथा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से संबंधित अनुभव रखने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।

4. ग्राफिक डिजाइनर

  • 12वीं और स्नातक में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक।
  • पत्रकारिता में BJMC/BJ/PGDJ न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक।

अथवा

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्राफिक डिजाइनिंग में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों वाली डिग्री अथवा डिप्लोमा।
  • CorelDRAW, InDesign, Quark और Photoshop जैसे सॉफ्टवेयर पर कार्य का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।

5. वीडियो एडिटर

  • 12वीं और स्नातक में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक।
  • पत्रकारिता में BJMC/BJ/PGDJ न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक।

अथवा

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से वीडियो प्रोडक्शन में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों वाली डिग्री अथवा डिप्लोमा।
  • टीवी चैनल अथवा वीडियो प्रोडक्शन हाउस में कार्य का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।

6. क्रिएटिव राइटर

  • 12वीं और स्नातक में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक।
  • पत्रकारिता में BJMC/BJ/PGDJ न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक।

अथवा

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सृजनात्मक लेखन में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों वाली डिग्री अथवा डिप्लोमा।
  • जिंगल, स्लोगन अथवा प्रोमो जैसी क्रिएटिव राइटिंग का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।

7. न्यूज एंकर

  • 12वीं और स्नातक में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक।
  • पत्रकारिता में BJMC/BJ/PGDJ न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक अथवा समकक्ष ग्रेडिंग।
  • किसी न्यूज चैनल में न्यूज एंकर के रूप में कार्य का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।

8. वॉइस ओवर आर्टिस्ट

  • 12वीं और स्नातक में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक।
  • पत्रकारिता में BJMC/BJ/PGDJ न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक अथवा समकक्ष ग्रेडिंग।
  • रेडियो, पॉडकास्ट अथवा टीवी चैनल में वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।

9. फील्ड रिपोर्टर

  • 12वीं और स्नातक में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक।
  • पत्रकारिता में BJMC/BJ/PGDJ न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक अथवा समकक्ष ग्रेडिंग।
  • राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय समाचार पत्र अथवा न्यूज चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।

10. डेस्क एडिटर

  • 12वीं और स्नातक में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक।
  • पत्रकारिता में BJMC/BJ/PGDJ न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक अथवा समकक्ष ग्रेडिंग।
  • प्रिंट मीडिया या न्यूज डेस्क पर कार्य का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

Rajasthan Young Intern Program 2026 में चयन निम्न प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा:

  1. सबसे पहले आवेदन पत्र और कार्यक्षेत्र से संबंधित पात्रता की जाँच की जाएगी।
  2. पात्र पाए गए उम्मीदवारों को समूह चर्चा और/या व्यक्तिगत इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  3. उम्मीदवार का चयन पात्रता दस्तावेजों, समूह चर्चा और इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
  4. आवेदन अधिक होने पर विभाग अतिरिक्त चयन प्रक्रिया अपना सकता है।
  5. चयनित उम्मीदवारों की सूची विभागीय वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
  6. चयनित उम्मीदवार को निर्धारित अवधि में इंटर्नशिप जॉइन करनी होगी। रिपोर्ट नहीं करने पर उसकी जगह प्रतीक्षा सूची के अगले उम्मीदवार को अवसर मिल सकता है।

₹30,000 प्रतिमाह मानदेय

चयनित इंटर्न को ₹30,000 प्रतिमाह एकमुश्त मानदेय दिया जाएगा। इसके साथ निम्न शर्तें लागू होंगी:

  • इंटर्नशिप की अंतिम रिपोर्ट जमा करने के बाद ही अंतिम महीने का मानदेय दिया जाएगा।
  • जॉइन करने के एक महीने के भीतर इंटर्नशिप छोड़ने पर कोई मानदेय नहीं मिलेगा।
  • प्रत्येक महीने एक आकस्मिक अवकाश मिलेगा।
  • अतिरिक्त अवकाश लेने पर मानदेय से राशि काटी जाएगी।
  • मानदेय के अतिरिक्त TA/DA या अन्य भत्ता नहीं मिलेगा।
  • दुर्घटना, बीमारी, चिकित्सा बीमा अथवा उपचार खर्च की जिम्मेदारी विभाग की नहीं होगी।

इंटर्नशिप की अवधि और कार्य संबंधी शर्तें

इंटर्नशिप नियुक्ति की तारीख से 30 सितंबर 2027 तक चलेगी। पहले छह महीने पूरे होने के बाद विभाग आंतरिक मूल्यांकन करेगा। प्रदर्शन संतोषजनक मिलने पर ही इंटर्नशिप आगे जारी रहेगी।

यह पूर्णकालिक कार्यक्रम है। इंटर्नशिप के दौरान किसी दूसरी नौकरी अथवा कार्य को करने की अनुमति नहीं होगी। प्रत्येक इंटर्न के पास अपना लैपटॉप और डेटा कार्ड अथवा इंटरनेट सुविधा होना आवश्यक है।

कार्यक्षेत्र और अनुभव के आधार पर चयनित इंटर्न से सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, अन्य सरकारी विभागों अथवा जिला कार्यालयों में कार्य कराया जा सकता है।

आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज

  • निर्धारित आवेदन पत्र
  • पासपोर्ट आकार का फोटो
  • आयु प्रमाण पत्र
  • 12वीं की अंकतालिका
  • स्नातक की अंकतालिका
  • संबंधित पत्रकारिता/तकनीकी डिग्री या डिप्लोमा
  • अनुभव प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • पसंद किए गए कार्यक्षेत्र से संबंधित रिपोर्ट
  • आवेदन पत्र में निर्धारित स्व-प्रमाणित घोषणा
  • अन्य संबंधित योग्यता के प्रमाण पत्र

आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन और उसमें दिया आवेदन पत्र पढ़ें।
  2. उपलब्ध कार्यक्षेत्रों में से केवल एक कार्यक्षेत्र चुनें।
  3. आवेदन पत्र में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी भरें।
  4. आवेदन पत्र के साथ चुने गए कार्यक्षेत्र से संबंधित अपनी रिपोर्ट लगाएं।
  5. आवेदन पत्र तथा शैक्षणिक, तकनीकी और अनुभव संबंधी दस्तावेजों की एक PDF बनाएं।
  6. तैयार PDF को estt.dipr@rajasthan.gov.in पर भेजें।
  7. आवेदन और दस्तावेजों की प्रति निम्न पते पर ऑफलाइन भी भेजें:

आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग
शासन सचिवालय कैम्पस, सी-स्कीम
जयपुर, राजस्थान – 302005

आवेदन 13 सितंबर 2026 तक निर्धारित पते और ई-मेल पर पहुंच जाना चाहिए। आवेदन मान्यता प्राप्त शैक्षणिक अथवा तकनीकी संस्थान के कैंपस माध्यम से भी किया जा सकता है।

जरूरी बात

यह कार्यक्रम युवाओं को सरकारी योजनाओं, नीतियों और परियोजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा न्यू मीडिया से संबंधित कार्यों का व्यावहारिक अनुभव देने के लिए शुरू किया गया है। इंटर्नशिप पूरी करने और अंतिम रिपोर्ट के अनुमोदन के बाद प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

इसे स्थायी नौकरी या सरकारी सेवा में नियुक्ति नहीं माना जाएगा। इंटर्नशिप के दौरान अथवा बाद में इंटर्न को विभाग का कर्मचारी नहीं माना जाएगा।

Rajasthan Young Intern Program 2026 Important Links

Start Rajasthan Young Intern Program 2026 form14 August 2026
Last Date Offline Application form13 September 2026
Application formClick Here
Official NotificationDownload here
Official Websitedipr.rajasthan.gov.in
More Job Updaterajasthanvacancy.in
Join WhatsApp ChannelJoin Now

Leave a Comment

Rajasthan Vacancy WhatsApp चैनल जॉइन करें Rajasthan Vacancy Telegram चैनल जॉइन करें