Railway Group D Total Form: रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 में जोन वाइज और कैटिगरी वाइज भरे गए टोटल फॉर्म की संख्या जारी कर दी है रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 17 नवंबर से लेकर दिसंबर 2025 के अंत तक किया जाएगा रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए कुल आवेदन फॉर्म 10822423 प्राप्त हुए हैं जबकि रेलवे ग्रुप डी भर्ती का आयोजन 32438 पदों के लिए किया जा रहा है रेलवे ग्रुप डी भर्ती के अंदर जोन वाइज और कैटिगरी वाइज पदों की संख्या जारी कर दी गई है।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म 23 जनवरी से लेकर 1 मार्च 2025 तक भरे गए थे और इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 32438 पदों के लिए किया जाएगा रेलवे ग्रुप डी परीक्षा 17 नवंबर 2025 से शुरू होकर दिसंबर के अंत तक आयोजित की जाएगी जबकि रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 का एप्लीकेशन स्टेटस 23 सितंबर 2025 को जारी कर दिया है।

Railway Group D Zone Wise Category Wise Total Form
रेलवे ग्रुप डी भर्ती के अंदर कुल 10822423 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है इसमें सामान्य वर्ग के 1835466 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के 4743140 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है वहीं ईडब्ल्यूएस के 531267 अभ्यर्थी, अनुसूचित जाति के 2827242 अभ्यर्थी एवं अनुसूचित जनजाति के 885308 अभ्यर्थियों ने आवेदन फॉर्म भरा है।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती में बड़ी संख्या में आवेदन फॉर्म प्राप्त होने के कारण परीक्षा का आयोजन विभिन्न सीटों में एक महीने से भी अधिक समय में किया जाएगा सभी अभ्यर्थी परीक्षा तिथि और सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी में जुट गए हैं ऐसे में कई अभ्यर्थी रेलवे जोन वाइज और कैटिगरी वाइज भरे गए आवेदन फॉर्म की संख्या जानना चाह रहे थे वे अभ्यर्थी अब प्रत्येक रेलवे जोन में कैटिगरी वाइज भरे गए आवेदन फॉर्म की संख्या देख सकते हैं इस भर्ती में सबसे अधिक आवेदन फॉर्म मुंबई, चंडीगढ़ और चेन्नई रेलवे जोन के लिए प्राप्त हुए हैं और सबसे कम आवेदन रांची के लिए प्राप्त हुए हैं।
| RRB ज़ोन | अनारक्षित (UR) | अनुसूचित जाति (SC) | अनुसूचित जनजाति (ST) | अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) | कुल आवेदन (TOTAL) | पूर्व सैनिक (Ex-Serviceman) | दिव्यांग (PwBD) |
| अहमदाबाद | 93,342 | 1,29,882 | 74,455 | 2,97,923 | 43,667 | 6,39,269 | 1,410 | 5,016 |
| अजमेर | 57,901 | 1,00,448 | 27,240 | 1,55,893 | 17,927 | 3,59,409 | 2,249 | 4,188 |
| बेंगलुरु | 51,261 | 73,332 | 27,743 | 1,15,599 | 7,372 | 2,75,307 | 1,693 | 3,051 |
| भोपाल | 59,529 | 1,15,962 | 53,545 | 1,96,047 | 26,013 | 4,51,096 | 1,338 | 2,857 |
| भुवनेश्वर | 62,245 | 57,450 | 43,333 | 93,921 | 8,891 | 2,65,840 | 1,305 | 2,015 |
| बिलासपुर | 57,805 | 89,398 | 56,358 | 2,08,870 | 20,466 | 4,32,897 | 846 | 2,770 |
| चंडीगढ़ | 2,81,041 | 3,62,822 | 39,076 | 4,17,987 | 59,478 | 11,60,404 | 5,524 | 9,951 |
| चेन्नई | 1,63,586 | 2,93,266 | 66,036 | 5,41,939 | 48,095 | 11,12,292 | 4,048 | 4,681 |
| गोरखपुर | 44,728 | 1,05,738 | 20,487 | 1,75,298 | 15,841 | 3,62,092 | 1,541 | 2,860 |
| गुवाहाटी | 1,60,270 | 2,78,837 | 92,288 | 4,83,616 | 57,830 | 10,72,841 | 817 | 7,069 |
| कोलकाता | 2,58,297 | 2,01,592 | 74,777 | 2,37,900 | 21,006 | 7,93,572 | 3,168 | 6,244 |
| मुंबई | 2,27,780 | 4,37,024 | 1,21,693 | 6,82,590 | 90,031 | 15,59,100 | 3,081 | 20,978 |
| पटना | 48,071 | 71,440 | 7,338 | 1,84,120 | 20,303 | 3,33,792 | 1,443 | 3,948 |
| प्रयागराज | 1,42,473 | 2,24,247 | 39,317 | 4,13,721 | 41,908 | 8,61,666 | 3,595 | 6,516 |
| रांची | 46,371 | 27,956 | 40,354 | 61,588 | 5,070 | 1,81,339 | 432 | 1,263 |
| सिकंदराबाद | 80,766 | 2,57,848 | 1,01,268 | 4,76,128 | 44,687 | 9,60,697 | 3,489 | 7,752 |
| कुल योग | 18,35,466 | 28,27,242 | 8,85,308 | 47,43,140 | 5,31,267 | 1,08,22,423 | — | — |
रेलवे ग्रुप डी जोन वाइज कैटेगरी वाइज टोटल फॉर्म संख्या नोटिस यहां से देखें

