कर्मचारी चयन आयोग ने SSC JE Recruitment 2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से भारत सरकार के विभिन्न विभागों और कार्यालयों में जूनियर इंजीनियर के साथ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग में साइंटिफिक असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे।
SSC JE भर्ती में कुल 1748 पद रखे गए हैं। पात्र उम्मीदवार 2 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल SSC की आधिकारिक वेबसाइट अथवा mySSC मोबाइल एप्लीकेशन से स्वीकार किए जाएंगे।
इस भर्ती में सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, टेलीकॉम तथा अन्य संबंधित इंजीनियरिंग विषयों की योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को आवेदन का अवसर दिया गया है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपने संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव संबंधी शर्त अवश्य देख लें।

SSC JE Recruitment 2026 Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संस्था | कर्मचारी चयन आयोग |
| परीक्षा का नाम | Junior Engineer Examination, 2026 |
| पद का नाम | जूनियर इंजीनियर एवं साइंटिफिक असिस्टेंट |
| कुल पद | 1748 |
| पद का वर्गीकरण | ग्रुप ‘B’ |
| पे-लेवल | लेवल-6 |
| वेतनमान | ₹35,400 से ₹1,12,400 |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 2 सितंबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 22 सितंबर 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| पेपर-I की परीक्षा | अक्टूबर/नवंबर 2026 |
| पेपर-II की परीक्षा | दिसंबर 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | ssc.gov.in |
SSC JE Vacancy 2026
SSC JE Recruitment 2026 के अंतर्गत कुल 1748 संभावित पद घोषित किए गए हैं। विस्तृत पदवार एवं श्रेणीवार पदों की जानकारी कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अलग से उपलब्ध कराई जाएगी।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि राज्यवार अथवा जोनवार रिक्तियों का विवरण SSC द्वारा एकत्र नहीं किया जाता है। भर्ती में निम्न पद सम्मिलित हैं:
- जूनियर इंजीनियर सिविल
- जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल
- जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल
- जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल
- जूनियर इंजीनियर टेलीकॉम
- साइंटिफिक असिस्टेंट, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग
SSC JE Recruitment 2026 Important Dates
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 2 सितंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 2 सितंबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 22 सितंबर 2026, रात 11 बजे तक |
| आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 23 सितंबर 2026, रात 11 बजे तक |
| आवेदन सुधार की अवधि | 28 से 30 सितंबर 2026 |
| पेपर-I परीक्षा | अक्टूबर/नवंबर 2026 |
| पेपर-II परीक्षा | दिसंबर 2026 |
SSC JE Application Fee 2026
| अभ्यर्थी की श्रेणी | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवार | ₹100 |
| सभी वर्गों की महिला उम्मीदवार | कोई शुल्क नहीं |
| अनुसूचित जाति | कोई शुल्क नहीं |
| अनुसूचित जनजाति | कोई शुल्क नहीं |
| दिव्यांग उम्मीदवार | कोई शुल्क नहीं |
| भूतपूर्व सैनिक | कोई शुल्क नहीं |
आवेदन शुल्क का भुगतान BHIM UPI, नेट बैंकिंग अथवा Visa, MasterCard, Maestro या RuPay डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है।
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक निर्धारित है। शुल्क का भुगतान नहीं होने पर आवेदन अधूरा माना जाएगा।
आवेदन सुधार शुल्क
आवेदन में गलती होने पर उम्मीदवार 28 से 30 सितंबर 2026 तक सुधार कर सकेंगे।
| सुधार का क्रम | शुल्क |
|---|---|
| पहली बार आवेदन में सुधार | ₹200 |
| दूसरी बार आवेदन में सुधार | ₹500 |
सुधार शुल्क महिला उम्मीदवारों और आरक्षित वर्गों सहित सभी उम्मीदवारों पर समान रूप से लागू होगा।
SSC JE Age Limit 2026
आयु की गणना 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी। विभाग और पद के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष अथवा 32 वर्ष निर्धारित है।
| पद की अधिकतम आयु सीमा | जन्मतिथि संबंधी शर्त |
|---|---|
| अधिकतम 30 वर्ष वाले पद | जन्म 2 अगस्त 1996 से पहले और 1 अगस्त 2008 के बाद नहीं होना चाहिए |
| अधिकतम 32 वर्ष वाले पद | जन्म 2 अगस्त 1994 से पहले और 1 अगस्त 2008 के बाद नहीं होना चाहिए |
अधिकतम आयु सीमा में छूट
| श्रेणी | आयु में छूट |
|---|---|
| अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति | 5 वर्ष |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 3 वर्ष |
| दिव्यांग सामान्य/ईडब्ल्यूएस | 10 वर्ष |
| दिव्यांग ओबीसी | 13 वर्ष |
| दिव्यांग एससी/एसटी | 15 वर्ष |
| भूतपूर्व सैनिक | वास्तविक आयु में से सैन्य सेवा घटाने के बाद 3 वर्ष |
| रक्षा सेवा में घायल सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी कर्मचारी | 3 वर्ष |
| रक्षा सेवा में घायल एससी/एसटी कर्मचारी | 8 वर्ष |
SSC JE Educational Qualification 2026
आवेदक के पास संबंधित इंजीनियरिंग विषय में डिग्री अथवा तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। कुछ विभागों में डिप्लोमा के साथ संबंधित कार्य का अनुभव भी अनिवार्य किया गया है।
विभागवार योग्यता
| विभाग/संस्था | पद | आवश्यक योग्यता |
|---|---|---|
| Border Roads Organisation | JE Civil | सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री अथवा तीन वर्षीय डिप्लोमा और 2 वर्ष का संबंधित अनुभव |
| Border Roads Organisation | JE Electrical & Mechanical | इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री अथवा संबंधित डिप्लोमा और 2 वर्ष का अनुभव |
| Brahmaputra Board | JE Civil | सिविल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा |
| Central Water Commission | JE Mechanical | मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री अथवा डिप्लोमा |
| Central Water Commission | JE Civil | सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री अथवा डिप्लोमा |
| CPWD | JE Electrical | इलेक्ट्रिकल अथवा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा |
| CPWD | JE Civil | सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा |
| Central Water and Power Research Station | JE Electrical | इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा |
| Central Water and Power Research Station | JE Civil | सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा |
| DGQA-NAVAL | JE Mechanical | मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री अथवा तीन वर्षीय डिप्लोमा के साथ 2 वर्ष का अनुभव |
| DGQA-NAVAL | JE Electrical | इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री अथवा तीन वर्षीय डिप्लोमा के साथ 2 वर्ष का अनुभव |
| Farakka Barrage Project | JE Electrical | इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा |
| Farakka Barrage Project | JE Civil | सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा |
| Military Engineer Services | JE Civil | सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री अथवा डिप्लोमा के साथ 2 वर्ष का अनुभव |
| Military Engineer Services | JE Electrical & Mechanical | संबंधित विषय में डिग्री अथवा डिप्लोमा के साथ 2 वर्ष का अनुभव |
| NTRO | JE Civil | सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा |
| Directorate General of Lighthouses & Lightships | JE Civil | सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री अथवा डिप्लोमा के साथ 3 वर्ष का अनुभव |
| Directorate General of Lighthouses & Lightships | JE Electrical | इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री अथवा डिप्लोमा के साथ 3 वर्ष का अनुभव |
| Department of Telecommunications | JE Telecom | संबंधित इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी विषय में स्नातक डिग्री |
| India Meteorological Department | Scientific Assistant | फिजिक्स विषय के साथ विज्ञान में स्नातक अथवा नोटिफिकेशन में निर्धारित संबंधित तकनीकी विषय में स्नातक |
| Ministry of Fisheries, Animal Husbandry and Dairying | JE Civil | सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री अथवा तीन वर्षीय डिप्लोमा |
जहां संबंधित कार्य अनुभव मांगा गया है, वह अनुभव निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करने के बाद प्राप्त किया हुआ होना चाहिए। पढ़ाई के दौरान किया गया इंटर्नशिप, प्रशिक्षण या शोध कार्य निर्धारित अनुभव में नहीं गिना जाएगा।
SSC JE Selection Process 2026
SSC JE भर्ती की चयन प्रक्रिया में निम्न चरण सम्मिलित हैं:
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा पेपर-I
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा पेपर-II
- पद एवं विभाग की प्राथमिकता भरना
- दस्तावेज सत्यापन
- संबंधित विभाग द्वारा चिकित्सा अथवा शारीरिक मानकों की जांच, जहां लागू हो
पेपर-I क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा। पेपर-I में प्राप्त नॉर्मलाइज्ड अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को पेपर-II के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
अंतिम मेरिट और पद आवंटन पेपर-II में प्राप्त नॉर्मलाइज्ड अंकों तथा उम्मीदवार द्वारा भरी गई पद एवं विभाग की प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
SSC JE Exam Pattern 2026
पेपर-I परीक्षा पैटर्न
| विषय | प्रश्न | अंक |
|---|---|---|
| जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग | 50 | 50 |
| सामान्य जागरूकता | 50 | 50 |
| संबंधित इंजीनियरिंग/तकनीकी विषय | 100 | 100 |
| कुल | 200 | 200 |
पेपर-I के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। स्क्राइब की सुविधा के पात्र उम्मीदवारों को 2 घंटे 40 मिनट मिलेंगे।
पेपर-II परीक्षा पैटर्न
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा का माध्यम | कंप्यूटर आधारित |
| प्रश्नों का प्रकार | वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय |
| संबंधित विषय | आवेदन में चुना गया इंजीनियरिंग/तकनीकी विषय |
| प्रश्नों की संख्या | 100 |
| अधिकतम अंक | 300 |
| समय | 2 घंटे |
| स्क्राइब पात्र उम्मीदवारों का समय | 2 घंटे 40 मिनट |
पेपर-I और पेपर-II में प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पूछे जाएंगे।
नेगेटिव मार्किंग
- पेपर-I में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
- पेपर-II में प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा।
न्यूनतम उत्तीर्ण अंक
| श्रेणी | न्यूनतम उत्तीर्ण अंक |
|---|---|
| सामान्य वर्ग | 30 प्रतिशत |
| ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस | 25 प्रतिशत |
| अन्य सभी श्रेणियां | 20 प्रतिशत |
SSC JE Salary 2026
जूनियर इंजीनियर और साइंटिफिक असिस्टेंट के पद ग्रुप ‘B’ के अंतर्गत आते हैं। चयनित उम्मीदवारों को सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के पे-लेवल-6 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
वेतनमान: ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रतिमाह
इसके अतिरिक्त नियुक्ति विभाग और लागू सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते देय होंगे।
SSC JE Application Form 2026 कैसे भरें?
- कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- नए SSC पोर्टल पर One-Time Registration पूरा करें।
- यदि नए पोर्टल पर OTR पहले से बना हुआ है तो लॉगिन करें।
- Junior Engineer Examination, 2026 के सामने उपलब्ध आवेदन लिंक खोलें।
- पद, विषय, शैक्षणिक योग्यता और अन्य मांगी गई जानकारी भरें।
- आवेदन के दौरान कैमरे से लाइव फोटो कैप्चर करें।
- निर्धारित प्रारूप में हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन का Preview देखकर सभी जानकारियों की जांच करें।
- आवेदन जमा करके उसका प्रिंट अथवा कॉपी सुरक्षित रखें।
SSC JE Recruitment 2026 Important Links
| Start SSC JE Recruitment 2026 form | 2 September 2026 |
| Last Date Online Application form | 22 September 2026 |
| Apply Online | Apply Now |
| Official Notification | Download here |
| Official Website | ssc.gov.in |
| More Job Update | rajasthanvacancy.in |
| Join WhatsApp Channel | Join Now |