SBI SO Recruitment 2026: एसबीआई में 207 स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

भारतीय स्टेट बैंक ने Wealth Management विभाग में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। SBI SO Recruitment 2026 के अंतर्गत Zonal Head, Regional Head, Relationship Manager-Team Lead, Investment Specialist, Investment Officer, VP Wealth और AVP Wealth के कुल 207 संविदात्मक पद भरे जाएंगे।

इन पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वाले योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती विज्ञापन संख्या CRPD/SCO/2026-27/23 है। प्रत्येक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता के साथ संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 3 वर्ष से 15 वर्ष तक का अनुभव भी जरूरी है। नियुक्ति प्रारंभ में 5 वर्ष की संविदा पर दी जाएगी।

SBI SO Recruitment 2026

SBI SO Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाभारतीय स्टेट बैंक
भर्ती का नामSBI Specialist Cadre Officer Recruitment 2026
विज्ञापन संख्याCRPD/SCO/2026-27/23
विभागWealth Management
कुल पद207
नौकरी का प्रकारसंविदात्मक
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तिथि4 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि25 सितंबर 2026
योग्यता की गणना की तिथि31 अगस्त 2026
चयन प्रक्रियाशॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और CTC Negotiation
नियुक्ति अवधि5 वर्ष
आधिकारिक वेबसाइटSBI Careers

SBI SO Vacancy 2026 पदों का विवरण

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा जारी नोटिफिकेशन में Regular और Backlog रिक्तियों को मिलाकर कुल 207 पद दिए गए हैं।

पद का नामकुल पदआयु सीमा
Zonal Head (Retail)135 से 50 वर्ष
Regional Head535 से 50 वर्ष
Relationship Manager-Team Lead2428 से 42 वर्ष
Investment Specialist928 से 42 वर्ष
Investment Officer428 से 40 वर्ष
VP Wealth9126 से 42 वर्ष
AVP Wealth7323 से 35 वर्ष
कुल207

आयु की गणना 31 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में भारत सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

उम्मीदवार योग्यता पूरी करने पर एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

SBI SO Recruitment 2026 Important Dates

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू4 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि25 सितंबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि25 सितंबर 2026
आयु, योग्यता और अनुभव की गणना31 अगस्त 2026
इंटरव्यू की तिथिअलग से सूचित की जाएगी

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस₹750
एससी, एसटी और PwBDकोई शुल्क नहीं

आवेदन शुल्क का भुगतान Debit Card, Credit Card अथवा Internet Banking के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

SBI SO Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की गणना 31 अगस्त 2026 के आधार पर होगी।

Zonal Head (Retail)

उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से स्नातक होना चाहिए।

MBA in Banking, Finance या Marketing में 60 प्रतिशत अंक तथा CFP, CFA, NISM V-A, NISM Investment Advisor अथवा NISM 21-A योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।

उम्मीदवार के पास Wealth Management, Retail Banking अथवा AMC में Sales Management का न्यूनतम 15 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इसमें Relationship Managers और Team Leads की बड़ी टीम का नेतृत्व करने का कम से कम 5 वर्ष का अनुभव शामिल होना चाहिए।

Regional Head

उम्मीदवार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से स्नातक होना चाहिए।

MBA in Banking, Finance या Marketing में 60 प्रतिशत अंक तथा CFP, CFA या संबंधित NISM Certification वांछनीय है।

उम्मीदवार के पास Relationship Management, विशेष रूप से Wealth Management में न्यूनतम 12 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इसके साथ Relationship Managers की बड़ी टीम का नेतृत्व करने या Team Lead के रूप में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव जरूरी है।

Relationship Manager-Team Lead

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

MBA in Banking, Finance या Marketing में 60 प्रतिशत अंक तथा CFP, CFA और संबंधित NISM Certification रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता मिलेगी।

उम्मीदवार के पास Public, Private या Foreign Bank, Broking Firm, Security Firm अथवा Asset Management Company में Relationship Management का न्यूनतम 8 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। Team Lead का अनुभव वांछनीय है।

Investment Specialist

उम्मीदवार के पास Finance, Accountancy, Business Management, Commerce, Economics, Capital Markets, Banking, Insurance या Actuarial Science में PG Degree अथवा PG Diploma होना चाहिए। CA या CFA उम्मीदवार भी पात्र हैं।

Wealth Management Firm अथवा AMC में Investment Advisor, Counsellor, Officer या Product Team के सदस्य के रूप में न्यूनतम 6 वर्ष का अनुभव जरूरी है।

Investment Officer

उम्मीदवार के पास Finance, Accountancy, Business Management, Commerce, Economics, Capital Markets, Banking, Insurance या Actuarial Science में PG Degree अथवा PG Diploma होना चाहिए। CA या CFA योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

Wealth Management Firm अथवा AMC में Investment Advisor, Counsellor, Officer या Product Team के सदस्य के रूप में कम से कम 4 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

VP Wealth

उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से स्नातक होना चाहिए।

MBA in Banking, Finance या Marketing में 60 प्रतिशत अंक तथा NISM V-A, NISM XXI-A, CFP या CFA Certification वांछनीय है।

उम्मीदवार के पास Public, Private या Foreign Bank, Wealth Management Firm अथवा AMC में Sales और Marketing का न्यूनतम 6 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

AVP Wealth

उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से स्नातक होना चाहिए। Finance, Marketing या Banking में Post Graduation तथा NISM V-A, NISM XXI-A, CFP या CFA Certification रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।

उम्मीदवार के पास Public, Private या Foreign Bank, Wealth Management Firm अथवा AMC में Sales और Marketing का न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। SBI Wealth CRE के उम्मीदवारों के लिए 4 वर्ष का अनुभव निर्धारित है।

नोटिफिकेशन के अनुसार Teaching और Training का अनुभव पात्रता के लिए नहीं गिना जाएगा। किसी संस्थान में छह महीने से कम अवधि का अनुभव भी पात्रता में शामिल नहीं किया जाएगा।

सर्किल वाइज पदों का विवरण

Relationship Manager-Team Lead, Investment Specialist, Investment Officer, VP Wealth और AVP Wealth पदों की सर्किलवार रिक्तियाँ इस प्रकार हैं:

सर्किलRM-Team LeadInvestment SpecialistInvestment OfficerVP WealthAVP Wealth
Amaravati20000
Bengaluru2012820
Bhopal11034
Bhubaneswar10100
Chandigarh10000
Chennai00062
Gandhinagar10120
Guwahati20000
Hyderabad11190
Jaipur01078
Kolkata110116
Lucknow20004
Maharashtra11000
Mumbai Metro01000
New Delhi4201816
Patna20000
Thiruvananthapuram310713
कुल24949173

इन पांच पदों के लिए उम्मीदवार को आवेदन करते समय तीन अलग-अलग सर्किल की प्राथमिकता देनी होगी। आवेदन जमा होने के बाद सर्किल प्राथमिकता बदलने का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

SBI SO Recruitment 2026 में लिखित परीक्षा आयोजित करने का उल्लेख नहीं है। चयन प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल हैं:

  1. आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग
  2. व्यक्तिगत, टेलीफोनिक अथवा वीडियो इंटरव्यू के एक या अधिक चरण
  3. CTC Negotiation
  4. अंतिम मेरिट सूची

इंटरव्यू कुल 100 अंकों का होगा। इंटरव्यू में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक भारतीय स्टेट बैंक द्वारा निर्धारित किए जाएंगे।

अंतिम मेरिट सूची केवल इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी। कटऑफ पर दो या अधिक उम्मीदवारों के समान अंक होने पर अधिक आयु वाले उम्मीदवार को मेरिट में ऊपर रखा जाएगा।

केवल न्यूनतम योग्यता और अनुभव पूरा करने से उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए बुलाए जाने का अधिकार नहीं मिलेगा।

वेतन एवं संविदा अवधि

पदवार्षिक CTC की अधिकतम सीमा
Zonal Head (Retail)₹97.00 लाख
Regional Head₹66.40 लाख
Relationship Manager-Team Lead₹51.80 लाख
Investment Specialist₹44.50 लाख
Investment Officer₹27.10 लाख
VP Wealth₹44.70 लाख
AVP Wealth₹30.20 लाख

वार्षिक CTC उम्मीदवार के अनुभव, वर्तमान वेतन और नियुक्ति स्थान के आधार पर तय किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की प्रारंभिक संविदा अवधि 5 वर्ष होगी। बैंक की शर्तें पूरी होने पर इसे अपने विवेक से अगले 4 वर्ष तक बढ़ा सकता है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले SBI Current Openings पेज खोलें।
  • विज्ञापन संख्या CRPD/SCO/2026-27/23 खोजें।
  • Apply Online लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
  • व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी भरें।
  • निर्धारित फोटो, हस्ताक्षर, Resume, पहचान पत्र, PAN Card, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अनुभव प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन पत्र की जांच करने के बाद अंतिम रूप से Submit करें।
  • जमा आवेदन और ई-रसीद का प्रिंट सुरक्षित रखें।

आवेदन की हार्ड कॉपी SBI कार्यालय भेजने की आवश्यकता नहीं है।

आवश्यक दस्तावेज

आवेदन के दौरान निम्न दस्तावेज अपलोड करने होंगे:

  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • संक्षिप्त Resume
  • पहचान प्रमाण
  • PAN Card
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र एवं अंकतालिकाएं
  • अनुभव प्रमाणपत्र
  • वर्तमान संस्थान का Form-16, Offer Letter अथवा नवीनतम Salary Slip
  • PwBD Certificate, यदि लागू हो
  • NOC, यदि लागू हो
  • Biodata और CTC Format

SBI SO Recruitment 2026 Important Links

Start SBI SO Recruitment 2026 form4 September 2026
Last Date Online Application form25 September 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websitesbi.bank.in
More Job Updaterajasthanvacancy.in
Join WhatsApp ChannelJoin Now

Leave a Comment

Rajasthan Vacancy WhatsApp चैनल जॉइन करें Rajasthan Vacancy Telegram चैनल जॉइन करें