BSF Head Constable Recruitment 2025: बीएसएफ में रेडियो ऑपरेटर एवं रेडियो मैकेनिक के 1121 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसके लिए भारतीय महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इसके लिए योग्य अभ्यर्थियों को बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन 24 अगस्त से लेकर 23 सितंबर 2025 तक भरे जाएंगे।

BSF Head Constable Recruitment 2025 Overview
Recruitment Organization | Directorate General Border Security Force |
Post Name | Head Constable (Radio Opetaor & Radio Mechanic) |
Advt No. | HC RO RM 2025 |
Vacancies | 1121 Posts |
Salary/ Pay Scale | Pay Level-4 (Pay Matrix- Rs 25500 to Rs 81100) |
Job Location | All India |
Category | Latest Jobs |
Mode of Apply | Online |
Last Date Form | 23 September 2025 |
Official Website | rectt.bsf.gov.in |
Vacancy Details (पदों का विवरण)
बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 में रेडियो ऑपरेटर पद के लिए 910 पद एवं रेडियो मैकेनिक पद के लिए 211 पद रखे गए हैं।
हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर): 910 पद
- सामान्य वर्ग 276 पद
- ईडब्ल्यूएस वर्ग 59 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग 350 पद
- अनुसूचित जाति 127 पद
- अनुसूचित जनजाति 98 पद
हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक): 211 पद
- सामान्य वर्ग 64 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 16 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग 82 पद
- अनुसूचित जाति 28 पद
- अनुसूचित जनजाति 21 पद
BSF Head Constable Recruitment 2025 Application Fee
- बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए रखा गया है।
- एससी, एसटी और सभी महिलाओं के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
- अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
BSF Head Constable Recruitment 2025 Age Limit
- सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तक रखी गई है।
- अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष तक रखी गई है।
- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए आयु सीमा 18 से लेकर 30 वर्ष तक रखी गई है।
- इसमें आयु सीमा की गणना 23 सितंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
- आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
BSF Head Constable Recruitment 2025 Educational Qualification
अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं गणित विषयों में न्यूनतम 60% अंकों के साथ 12वीं कक्षा पास होना चाहिए अथवा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास एवं संबंधित ट्रेड में आईटीआई या समकक्ष होना चाहिए।
BSF Head Constable Recruitment 2025 Selection Process
बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 में अभ्यर्थियों का चयन फिजिकल परीक्षा, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
BSF Head Constable Recruitment 2025 Physical Test
- पुरुषों के लिए ऊंचाई 168 सेंटीमीटर एवं महिलाओं के लिए ऊंचाई 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
- पुरुषों की छाती बिना फुलाये 80 सेंटीमीटर एवं फुलाने पर 85 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
- पुरुषों को 1600 मीटर की दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी जबकि महिलाओं को 800 मीटर की दौड़ 4 मिनट में पूरी करनी होगी।
- पुरुषों को 11 फीट लंबी कूद तीन अवसर में एवं 3.5 फीट ऊंची कूद 3 अवसर में करनी होगी।
- महिलाओं को 9 फीट लंबी कूद तीन अवसर में एवं 3 फीट ऊंची कूद 3 अवसर में करनी होगी।
- फिजिकल परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
BSF Head Constable Recruitment 2025 Exam Pattern
Subject | Questions | Marks |
Physics | 40 | 80 |
Mathematics | 20 | 40 |
Chemistry | 20 | 40 |
English & GK | 20 | 40 |
Total | 100 | 200 |
- लिखित परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
- इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे एवं 200 अंकों का पेपर होगा।
- इसमें नेगेटिव मार्किंग 0.25 अंक रखी गई है और अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
How to Apply BSF Head Constable Recruitment 2025
- सबसे पहले सीमा सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है एवं अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी है।
- इसके बाद अभ्यर्थी को अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करना है।
- अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
- अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
- फिर अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
- सभी जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करें एवं प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रखें।
BSF Head Constable Recruitment 2025 Important Links
Start BSF Head Constable Recruitment 2025 form | 24 August 2025 |
Last Date Online Application form | 23 September 2025 |
Apply Online | Apply Now |
Official Notification | Download here |
Official Website | rectt.bsf.gov.in |
Check All Latest Jobs | Rajasthan Vacancy |