IOB Apprentice Vacancy 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसके लिए सभी महिला और पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इस अप्रेंटिसशिप भर्ती में स्टेट वाइज पदों की संख्या अलग-अलग रखी गई है इंडियन ओवरसीज बैंक अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन 10 अगस्त से लेकर 20 अगस्त 2025 तक भरे जाएंगे जबकि परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त 2025 को किया जाएगा।

IOB Apprentice Vacancy 2025 Overview
| Recruitment Organization | Indian Overseas Bank (IOB) | 
| Post Name | Apprentice | 
| Advt No. | HRDD/APPR/01/2025-26 | 
| Vacancies | 750 Posts | 
| Job Location | Across India | 
| Category | Latest Jobs | 
| Mode of Apply | Online | 
| Last Date Form | 20 August 2025 | 
| Official Website | www.iob.in | 
IOB Apprentice Vacancy 2025 Application Fee
इंडियन ओवरसीज बैंक अप्रेंटिसशिप भर्ती में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 944 रुपए रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 708 रुपए रखा गया है एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 472 रुपए रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
IOB Apprentice Vacancy 2025 Age Limit
इंडियन ओवरसीज बैंक में अप्रेंटिसशिप पद के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी जबकि सभी आरक्षित वर्गों की सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
IOB Apprentice Vacancy 2025 Educational Qualification
इंडियन ओवरसीज बैंक भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए।
IOB Apprentice Vacancy 2025 Selection Process
इंडियन ओवरसीज बैंक में अप्रेंटिसशिप के लिए अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन एग्जाम, लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।
IOB Apprentice Vacancy 2025 Exam Pattern
| Section | Questions | Marks | Duration | 
| Computer Knowledge & Subject Knowledge | 25 | 25 | |
| Quantitative Aptitude & Reasoning | 25 | 25 | |
| English Language | 25 | 25 | |
| General/ Financial Awareness | 25 | 25 | |
| Total | 100 | 100 | 90 minutes | 
How to Apply IOB Apprentice Vacancy 2025
- सबसे पहले इंडियन ओवरसीज बैंक की आधिकारिक वेबसाइट iob.in पर जाना है।
- इसके बाद करियर ऑप्शन में अप्रेंटिसशिप रिक्रूटमेंट 2025 के लिंक पर क्लिक करना है।
- फिर आधिकारिक नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है और अपने पात्रता को सुनिश्चित कर लेना है।
- इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अप्रेंटिसशिप एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
- सभी जरूरी डॉक्यूमेंट, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में आवेदन फार्म फाइनल सबमिट करें एवं प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
IOB Apprentice Vacancy 2025 Important Links
| Start IOB Apprentice Vacancy 2025 form | 10 August 2025 | 
| Last Date Online Application form | 20 August 2025 | 
| Apply Online | Apply Now | 
| Official Notification | Download here | 
| Official Website | www.iob.in | 
| Check All Latest Jobs | Rajasthan Vacancy | 

