ISRO Cook and Driver Recruitment 2025: इसरो में 10वीं पास रसोइया और ड्राइवर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी आवेदन शुरू

ISRO Cook and Driver Recruitment 2025: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के तहत विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसमें रसोईया और ड्राइवर के पदों पर भर्ती की जाएगी इसके लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इसरो रसोईया और ड्राइवर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 सितंबर 2025 को सुबह 10:00 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर 2025 को शाम 5:00 तक रखी गई है।

इसरो भर्ती 2025 के तहत लाइट मोटर व्हीकल ड्राइवर और रसोईया के पदों पर वैकेंसी रिओपन की गई है इसलिए जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए पहले से आवेदन फॉर्म भर रखा है उन्हें वापस आवेदन फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है लेकिन नए अभ्यर्थी जो इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट पर 24 सितंबर से लेकर 8 अक्टूबर 2025 तक आवेदन भर सकते हैं इसरो भर्ती 2025 का रिओपन नोटिस और ओल्ड नोटिफिकेशन दोनों यहां पर उपलब्ध करवा दिए हैं।

ISRO Cook and Driver Recruitment 2025

ISRO Cook and Driver Recruitment 2025 Overview

Recruitment OrganizationISRO VSSC
Post NameCook and Light Vehicle Driver
Advt No.VSSC-332
Vacancies29 Posts
Salary/ Pay ScaleLevel-2 (Rs 19900 to 63200)
Job LocationAll India
CategoryISRO VSSC Vacancy 2025
Mode of ApplyOnline
Application form filling date24 September to 8 October 2025
Official Websitevssc.gov.in

Vacancy Details (पदों का विवरण)

इसरो भर्ती 2025 में लाइट व्हीकल ड्राइवर ग्रेड ए के 27 पद एवं रसोईया लेवल-2 के 2 पद रखे गए हैं इन्हीं दोनों पदों पर आवेदन फॉर्म रिओपन किए गए हैं।

ISRO Cook and Driver Recruitment 2025 Application Fee

इसरो भर्ती 2025 में सामान्य वर्ग, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है लेकिन इन अभ्यर्थियों को परीक्षा के बाद आवेदन शुल्क रिफंड कर दिया जाएगा अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

ISRO Cook and Driver Recruitment 2025 Age Limit

इसरो भर्ती 2025 में लाइट व्हीकल ड्राइवर और रसोइया पद के लिए आयु सीमा 18 से लेकर 35 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 15 अप्रैल 2025 को आधार मानकर की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

ISRO Cook and Driver Recruitment 2025 Educational Qualification

रसोईया पद के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास और किसी प्रतिष्ठित होटल या कैंटीन में रसोईया के पद पर न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

लाइट व्हीकल ड्राइवर पद के लिए अभ्यर्थी 10वीं पास होना चाहिए और ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए अभ्यर्थी के पास हल्के वाहन चालक के रूप में न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

ISRO Cook and Driver Recruitment 2025 Selection Process

इसरो भर्ती 2025 में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, ड्राइविंग टेस्ट या स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

ISRO Cook and Driver Recruitment 2025 Exam Pattern

PartSubjectNo. of QuestionsMarks
AHindi Language & Grammar5050
BGeneral English5050
CQuantitative Aptitude & General Knowledge5050
DGeneral Intelligence & Reasoning5050

इसमें लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी इसमें परीक्षा के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का रहेगा इसमें नेगेटिव मार्किंग 0.25 अंक रखी गई है इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को न्यूनतम 50% अंक लाने जरूरी होंगे जबकि आरक्षित वर्गों को न्यूनतम 40% अंक लाने जरूरी होंगे इसके बाद अगले चरण के लिए 5 गुना अभ्यर्थियों को क्वालीफाई किया जाएगा।

How to Apply ISRO Cook and Driver Recruitment 2025

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और रिक्रूटमेंट ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद इसरो कुक और ड्राइवर रिक्रूटमेंट 2025 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है एवं अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी है।
  • फिर अभ्यर्थी को अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  • फिर अपनी कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म चेक करके फाइनल सबमिट करें एवं प्रिंटआउट संभाल कर रखें।

ISRO Cook and Driver Recruitment 2025 Important Links

Start ISRO Cook and Driver Recruitment 2025 form24 September 2025
Last Date Online Application form8 October 2025
Apply OnlineApply Now
Official NotificationReopen Notice, Old Notice
Official Websitevssc.gov.in

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Telegram-Channel