Mukhyamantri Work from Home Yojana 2025: मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के तहत 3445 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसके लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास रखी गई है जबकि सिलाई कार्य के लिए तो केवल साक्षर महिला भी आवेदन कर सकती है मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भरना होगा मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना में पदों के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि भी अलग-अलग रखी गई है।
महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान द्वारा महिलाओं को घर बैठकर रोजगार प्रदान करने के लिए वर्क फ्रॉम होम योजना शुरू की गई है इसमें राजस्थान की महिलाओं को घर बैठे रोजगार का अवसर मिलेगा राजस्थान सरकार रोजगार और आजीविका के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह योजना लाई है मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के तहत प्राइवेट एवं सरकारी उपक्रमों में काम मिलेगा जिसे महिलाएं घर बैठ कर सकेंगी।
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के तहत विभिन्न पदों के अनुसार अलग-अलग कार्य दिए गए हैं इसमें महिला अभ्यर्थी को जो कार्य आता है उस कार्य के लिए अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकती हैं वर्तमान में मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के तहत 3445 पदों पर भर्ती निकली हुई है राजस्थान सरकार वर्क फ्रॉम होम योजना के तहत 20000 महिलाओं को नौकरी देने का टारगेट रखा है अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mahilawfh.rajasthan.gov.in पर अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना का लाभ
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के तहत लगभग 20000 महिलाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा कई महिलाएं घर पर काम की वजह से बाहर जाकर काम नहीं कर पाती हैं लेकिन अपने परिवार की आय को बढ़ाने के लिए कार्य करना चाहती हैं सरकार उन्हें घर पर काम देकर उनकी आर्थिक मदद कर रही है जिससे कि वह घर पर रहकर ही काम करके पैसे कमा सके और अपने परिवार की आर्थिक सहायता कर सकें।
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए पात्रता
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए आवेदक राजस्थान का मूल निवासी महिला होना अनिवार्य है यह योजना केवल राजस्थान की महिलाओं के लिए है इसमें आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए जबकि अधिकतम आयु सीमा नहीं रखी गई है इसमें आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा, विकलांग, हिंसा पीड़ित महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए अभ्यर्थी के पास अपना आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, पैन कार्ड या आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो एवं मोबाइल नंबर आदि होने चाहिए इसके अलावा अन्य कोई दस्तावेज जिसका अभ्यर्थी लाभ लेना चाहता है।
Mukhyamantri Work from Home Yojana 2025 आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले राजस्थान सरकार के वर्क फ्रॉम होम पोर्टल mahilawfh.rajasthan.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद आप जिस पद या कार्य के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसके अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करना है।
- यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो आपको रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपना जन आधार नंबर एवं जन आधार मेंबर आईडी भरकर ‘Fetch Details’ ऑप्शन पर क्लिक करना है एवं फिर ओटीपी से वेरीफाई करना है।
- आपके जन आधार कार्ड से जानकारी ली जाएगी इसलिए जन आधार कार्ड में सभी चीजें पहले से अपडेट होनी चाहिए।
- इसके बाद आपको अपॉर्चुनिटी लिस्ट में संबंधित पद के अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करना है।
- फिर क्वालिफिकेशन, एक्सपीरियंस एवं स्किल डीटेल्स भरनी है एवं संबंधित दस्तावेज अपलोड करने हैं एवं कार्य के बारे में सामान्य जानकारियां अनुभव देना है और फॉर्म सबमिट कर देना है।
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए आवेदन यहां से करें।