Rajasthan ANM Admission Form 2025: राजस्थान एएनएम कोर्स में 1650 सीटों पर एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है राजस्थान महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण कोर्स के लिए केवल राजस्थान की महिला अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकती हैं इसमें अभ्यर्थियों से ऑफलाइन मोड में आवेदन फॉर्म मांगे गए हैं राजस्थान एएनएम ऐडमिशन कोर्स के लिए फॉर्म 15 जुलाई से शुरू हो गए हैं और इसकी आवेदन की अंतिम तिथि को 14 अगस्त 2025 तक बढ़ा दिया है।
राजस्थान एएनएम कोर्स की अवधि 2 वर्ष की होती है इसमें 6 महीने की इंटर्नशिप भी शामिल है राजस्थान एएनएम प्रशिक्षण सत्र अगस्त 2025 से शुरू हो जाएगा इसमें चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेंड भी दिया जाएगा इसके लिए 12वीं पास महिलाओं को ऑफलाइन मोड में आवेदन करना होगा राजस्थान एएनएम ऐडमिशन कोर्स 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2025 को शाम 6:00 तक रखी गई है।

Rajasthan ANM Admission Form 2025 Overview
Organisation Name | Department of Medical, Health and Family Welfare, Government of Rajasthan |
Course Name | Rajasthan ANM (female health worker) |
Exam Name | ANM 2025 |
Academic session | 2025-26 |
Course Duration | 2 Years |
Application Mode | Offline |
Application Dates | 15 July to 14 August 2025 |
Course Level | Diploma |
Eligibility | 12th Pass |
Total Seats | 1650 |
Admission Process | Merit-Based |
Category | Admission |
Official Website | rajswasthya.rajasthan.gov.in |
Vacancy Details (पदों का विवरण)
राजस्थान एएनएम कोर्स 2025 की विज्ञप्ति निदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं राजस्थान, जयपुर द्वारा जारी की गई है राजस्थान एएनएम कोर्स के लिए 34 राजकीय महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केंद्र संचालित हैं इनमें सीटों की संख्या कुल 1650 रखी गई है प्रत्येक प्रशिक्षण केंद्र के अनुसार सीटों की संख्या यहां पर दी गई है।
जिले का नाम | सीटों की संख्या |
अजमेर | 60 |
भीलवाड़ा | 45 |
टोंक | 45 |
नागौर | 45 |
बीकानेर | 60 |
चुरू | 45 |
गंगानगर | 45 |
हनुमानगढ़ | 45 |
भरतपुर | 60 |
धौलपुर | 45 |
करौली | 45 |
सवाई माधोपुर | 45 |
जयपुर-प्रथम | 60 |
अलवर | 45 |
दौसा | 45 |
सीकर | 45 |
झुंझुनू | 45 |
कोटा | 60 |
बून्दी | 45 |
बारां | 45 |
झालावाड़ | 45 |
उदयपुर | 60 |
बांसवाड़ा | 45 |
चित्तौड़गढ़ | 45 |
राजसमंद | 45 |
डूंगरपुर | 45 |
जोधपुर | 60 |
बाड़मेर | 45 |
जैसलमेर | 45 |
सिरोही | 45 |
जालौर | 45 |
पाली | 45 |
प्रतापगढ़ | 45 |
केकड़ी | 60 |
कुल सीटें | 1650 |
Rajasthan ANM Admission Form 2025 Application Fee
राजस्थान एएनएम ऐडमिशन कोर्स में आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस एवं एमबीसी अभ्यर्थियों को ₹20 आवेदन शुल्क देना होगा जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है इसमें आवेदन शुल्क का भुगतान पोस्टल आर्डर के माध्यम से करना होगा।
Rajasthan ANM Admission Form 2025 Age Limit
राजस्थान एएनएम ऐडमिशन कोर्स के लिए महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 17 वर्ष एवं अधिकतम आयु 34 वर्ष तक रखी गई है इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है इसमें अभ्यर्थी की आयु की गणना 31 दिसंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी जबकि जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में अभ्यर्थी को दसवीं कक्षा की अंक तालिका/ प्रमाण पत्र देना होगा।
Rajasthan ANM Admission Form 2025 Educational Qualification
राजस्थान एएनएम एडमिशन फॉर्म 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा 12वीं कक्षा पास रखी गई है।
Rajasthan ANM Admission Form 2025 Selection Process
- राजस्थान एएनएम कोर्स में एडमिशन के लिए राजस्थान के मूल निवासी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
- इसमें 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर संबंधित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा पूर्णतया मेरिट के आधार पर जिलेवार, श्रेणीवार मेरिट सूचियां तैयार करके संबंधित संयुक्त निदेशक जोन से प्रमाणित करवाई जाएगी।
- संयुक्त निदेशक जोन से प्रमाणित श्रेणीवार मेरिट सूचियां निदेशालय को भेजी जाएगी इसके बाद निदेशालय के निर्देशन में आरक्षण की श्रेणीवार वरीयता के आधार पर चयन किया जाएगा।
- काउंसलिंग के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर अलग से नोटिस जारी होगा।
- चयनित अभ्यर्थियों को उनके चयन से संबंधित प्रशिक्षण केंद्र पर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने मूल दस्तावेजों के साथ रिपोर्टिंग करनी होगी।
How to Apply Rajasthan ANM Admission Form 2025
- सबसे पहले अभ्यर्थी को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ऑफिशल वेबसाइट rajswasthya.rajasthan.gov.in पर जाना है।
- फिर होम पेज पर रिक्रूटमेंट एवं ट्रेनिंग ऑप्शन में एएनएम ट्रेनिंग के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अभ्यर्थी को एएनएम ऐडमिशन 2025 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
- अब आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना है और इसका प्रिंटआउट निकाल लेना है।
- फिर आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
- अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट की स्वयं सत्यापित फोटो प्रति इसके साथ में लगानी है।
- इसके बाद उपयुक्त आकर के लिफाफे में डालकर निर्धारित प्रारूप में रजिस्टर्ड/ साधारण डाक या स्पीड पोस्ट से भेज देना है।
- आप व्यक्तिगत रूप से भी आवेदन फॉर्म जमा करवा सकते हैं।
- ध्यान रहे की निदेशालय को भिजवाए जाने वाले आवेदन फॉर्म पर विचार नहीं किया जाएगा इसलिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए स्थान पर ही आवेदन फॉर्म भेजें या जमा कराये ।
Rajasthan ANM Admission Form 2025 Important Links
Start Rajasthan ANM Admission Form 2025 form | 15 July 2025 |
Last Date Offline Application form | 14 August 2025 |
Official Notification & Admission form | Download Here |
Notice for extension of last date | View from here |
Official Website | rajswasthya.rajasthan.gov.in |
Check All Latest Jobs | Rajasthan Vacancy |