Rajasthan High Court 4th Grade Syllabus 2025: राजस्थान हाई कोर्ट ने फोर्थ ग्रेड कर्मचारी के 5670 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 27 जून से लेकर 26 जुलाई 2025 तक भरे गए थे राजस्थान हाई कोर्ट कार्यालय चपरासी भर्ती के लिए लाखों की संख्या में आवेदन फार्म प्राप्त हुए हैं और अभी इसकी परीक्षा तिथि घोषित नहीं की गई है राजस्थान हाई कोर्ट 4th ग्रेड कर्मचारी परीक्षा का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया है जिससे अभ्यर्थी सिलेबस और एग्जाम पैटर्न के आधार पर अपनी तैयारी जारी रख सकते हैं।
इसमें राजस्थान उच्च न्यायालय, राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, राजस्थान के जिला न्यायालयों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (कार्यालय चपरासी) के पदों पर भर्ती की जाएगी राजस्थान हाई कोर्ट में कार्यालय चपरासी या समतुल्य पद पर चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल संख्या-1 के अनुसार पे स्केल 17700 से 56200 रुपए दिए जाएंगे हमने यहां पर राजस्थान हाई कोर्ट फोर्थ ग्रेड सिलेबस पीडीएफ उपलब्ध करवा दी है।

Rajasthan High Court 4th Grade Syllabus 2025 Overview
Recruitment Organization | Rajasthan High Court |
Post Name | Class-IV Employees (Office Peon) |
Advt No. | 2025/2349 |
Vacancies | 5670 Posts |
Salary/ Pay Scale | Level-1, Pay Scale Rs 17700 to Rs 56200 |
Job Location | Rajasthan |
Category | Rajasthan High Court Peon Syllabus 2025 |
Mode of Apply | Online |
Date of application Form | 27 June to 26 July 2025 |
Exam Mode | Offline |
Official Website | hcraj.nic.in/hcraj |
Rajasthan High Court 4th Grade Syllabus 2025 Latest News
राजस्थान हाई कोर्ट 4th ग्रेड कर्मचारी भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन 100 अंकों के आधार पर किया जाएगा इसमें लिखित परीक्षा 85 अंकों की एवं साक्षात्कार 15 अंकों का होगा राजस्थान हाई कोर्ट कार्यालय चपरासी परीक्षा में सामान्य हिंदी के 50 प्रश्न, सामान्य अंग्रेजी के 10 प्रश्न और राजस्थानी संस्कृति एवं बोलियां से संबंधित 25 प्रश्न पूछे जाएंगे।
लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तीन गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा यानी राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लिखित परीक्षा के बाद 17010 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए योग्य घोषित किया जाएगा लिखित परीक्षा ऑफलाइन और ओएमआर शीट आधारित होगी अभ्यर्थियों को राजस्थान हाईकोर्ट फोर्थ ग्रेड कर्मचारी सिलेबस 2025 और एग्जाम पैटर्न के अनुसार अपनी तैयारी अच्छे से करनी चाहिए।
राजस्थान हाई कोर्ट 4th ग्रेड कर्मचारी परीक्षा न्यूनतम उत्तीर्ण अंक
राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 38 अंक प्राप्त करने जरूरी होंगे जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग एवं भूतपूर्व सैनिकों को लिखित परीक्षा में न्यूनतम 34 अंक प्राप्त करने होंगे भूतपूर्व सैनिकों की अनुपलब्धता के मामले में न्यूनतम अंकों में पांच प्रतिशत की छूट दी जा सकती है।
इसमें लिखित परीक्षा 85 अंकों की और साक्षात्कार 15 अंकों का होगा इस तरह कुल मिलाकर 100 अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी अंतिम चयन के समय अभ्यर्थियों को कुल मिलाकर 100 में से न्यूनतम 45 अंक प्राप्त करने जरूरी होंगे जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग एवं भूतपूर्व सैनिकों को न्यूनतम 40 अंक प्राप्त करने होंगे।
राजस्थान हाई कोर्ट 4th ग्रेड कर्मचारी परीक्षा का एग्जाम पैटर्न
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
सामान्य ज्ञान (General Knowledge) | 40 | 40 |
सामान्य हिंदी (General Hindi) | 30 | 30 |
सामाजिक जागरूकता / संस्कृति / रीति-रिवाज | 30 | 30 |
कुल | 100 प्रश्न | 100 अंक |
- यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में एवं ओएमआर शीट आधारित होगी।
- इस परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय एवं दसवीं कक्षा स्तर के होंगे।
- लिखित परीक्षा में कुल 85 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का रहेगा।
- इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी यानी अभ्यर्थी सभी प्रश्नों को हल कर सकते हैं।
- इस परीक्षा के लिए कुल 2 घंटे का समय मिलेगा।
Rajasthan High Court 4th Grade Syllabus 2025 In Hindi
सामान्य हिंदी:
- हिंदी का सामान्य परिचय/ हिंदी वर्णमाला
- संज्ञा
- सर्वनाम
- क्रिया
- विशेषण
- तत्सम एवं तद्भव, देशी एवं विदेशी शब्द
- सन्धि
- समास
- उपसर्ग
- प्रत्यय
- पर्यायवाची
- विलोम शब्द
- वाक्यांशों के स्थान पर एक शब्द, समानार्थक शब्द
- शब्द युग्म
- शब्द शुद्धि
- वाक्य शुद्धि
- काल
- वाच्य
- अव्यय
- मुहावरा
- लोकोक्ति
- पारिभाषिक शब्दावली
- पत्र एवं प्रार्थना लेखन, पत्रों से संबंधित ज्ञान
- विराम-चिह्न
- अपठित बोध
सामान्य अंग्रेजी:
- Tenses / Sequence of Tenses
- Voice: Active and Passive
- Narration: Direct and Indirect
- Transformation of sentence
- Correction of sentence
- Use of article and determiners
- Preposition
- Punctuation
- Glossary of Official, Technical Terms
- Translation of simple sentence (Hindi to English)
राजस्थानी संस्कृति एवं बोलियां:
- स्थापत्य कला
- प्रमुख दुर्ग, महल एवं स्मारक, हवेलियाँ, छतरियाँ एवं बावड़ियाँ
- मंदिर, मकबरे, मस्जिद, दरगाह
- चित्रकला
- लोक देवता एवं लोक देवियाँ
- संत और संप्रदाय एवं साहित्य
- राजस्थानी साहित्य एवं साहित्यकार
- मेले और त्यौहार
- लोक गीत एवं संगीत
- लोक नृत्य एवं नाट्य
- लोक कला एवं हस्तकला
- आभूषण, वेशभूषा एवं खान-पान
- रीति-रिवाज एवं संस्कार, प्रथाएँ
- जनजातीय संस्कृति
- राजस्थानी भाषा एवं बोलियाँ
How to Check Rajasthan High Court 4th Grade Syllabus 2025
- सबसे पहले राजस्थान हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in/hcraj पर जाना है।
- इसके बाद होम पेज पर रिक्रूटमेंट ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- फिर राजस्थान हाई कोर्ट 4th ग्रेड कर्मचारी 2025 के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आप राजस्थान हाई कोर्ट नोटिफिकेशन के पीडीएफ में सिलेबस एवं एग्जाम पैटर्न चेक कर सकते हैं।
Rajasthan High Court 4th Grade Syllabus 2025 Important Links
Rajasthan High Court 4th Grade Syllabus 2025 | Download Here |
Official Website | hcraj.nic.in |