Rajasthan VDO Syllabus 2025: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया है राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी के लिए परीक्षा का आयोजन 2 नवंबर 2025 को किया जाएगा अभ्यर्थी राजस्थान वीडीओ सिलेबस और एग्जाम पैटर्न के अनुसार अपनी तैयारी कर सकते हैं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया है जिसके अनुसार अभ्यर्थी तैयारी करके अपने सिलेक्शन की ओर बढ़ सकते हैं।
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती के लिए कुल 514223 आवेदन प्राप्त हुए हैं जबकि पदों की संख्या 850 रखी गई है यानी प्रत्येक पद के लिए लगभग 605 अभ्यर्थियों के बीच कंपटीशन रहेगा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज्य ने बताया है कि वर्तमान में वीडीओ पदों की संख्या में वृद्धि करने की कोई सूचना नहीं है इस कारण इस भर्ती का आयोजन 850 पदों के लिए ही किया जाएगा।

Rajasthan VDO Syllabus 2025 Overview
| Recruitment Organization | Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board (RSMSSB) | 
| Post Name | Village Development Officer (VDO) | 
| Advt No. | 03/2025 | 
| Vacancies | 850 Posts | 
| Salary/ Pay Scale | Pay Matrix Level L-6 | 
| Job Location | Rajasthan | 
| Category | Rajasthan VDO Syllabus 2025 | 
| Exam Mode | Offline | 
| Exam Date | 2 November 2025 | 
| Official Website | rssb.rajasthan.gov.in | 
Rajasthan VDO Syllabus 2025 Latest News
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 जून से लेकर 25 जुलाई 2025 तक भरे गए थे इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 683 पद एवं अनुसूचित क्षेत्र के लिए 167 पद रखे गए हैं राजस्थान वीडीओ परीक्षा का आयोजन 2 नवंबर 2025 को किया जाएगा राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा का विस्तृत सिलेबस और एग्जाम पैटर्न आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो गया है जिसके आधार पर अभ्यर्थी अपनी तैयारी जारी रख सकते हैं।
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा ऐसे में अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना जरूरी होगा अभ्यर्थी को वीडीओ सिलेबस के प्रत्येक टॉपिक का गहनता से अध्ययन करना चाहिए राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न यहां पर उपलब्ध करवा दिया है आप इसे पीडीएफ रूप में भी डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan Village Development Officer Exam Pattern 2025
| प्रश्न पत्र | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समय | 
| भाषा ज्ञान (सामान्य हिंदी, अंग्रेजी) | 160 | 200 | 3:00 घंटे | 
| गणित | |||
| सामान्य ज्ञान | |||
| भूगोल एवं प्राकृतिक संसाधन | |||
| राजस्थान के संदर्भ में कृषि एवं आर्थिक संसाधन | |||
| राजस्थान का इतिहास एवं संस्कृति | |||
| बेसिक कंप्यूटर | 
- राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं ओएमआर शीट आधारित होंगे।
- इस परीक्षा में कुल 160 प्रश्न होंगे जो कुल 200 अंकों के होंगे।
- सभी प्रश्नों के अंक समान रहेंगे।
- इसमें नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई भाग रखी गई है।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा।
| Subjects | Maximum Marks | 
| General Hindi | 30 | 
| General English | 20 | 
| Mathematics | 30 | 
| General Knowledge (Current events) | 10 | 
| General Science | 10 | 
| Geography and Natural Resources | 30 | 
| Agriculture and Economic Resources in the context of Rajasthan | 30 | 
| History and Culture of Rajasthan | 30 | 
| Basic Computer | 10 | 
Rajasthan VDO Syllabus 2025 in Hindi
(1) भाषा ज्ञान: अंक – 50
(अ) सामान्य हिन्दी – अंक-30
संधि एवं संधि विच्छेद, समास, उपसर्ग प्रत्यय, पर्यायवाची तथा विलोम शब्द, शब्द-युग्म का अर्थभेद, एक वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द, शब्द शुद्धि, वाक्य-शुद्धि, मुहावरे, लोकोक्तियाँ, पारिभाषिक शब्दावली।
(ब) अंग्रेज़ी – अंक-20
Questions based on Grammar (Sr. Secondary Exam level) Questions (Multipurpose choice) based on Paragraph
(2) गणित – अंक -30
दशमलव एवं भिन्न, प्रतिशत, अनुपात एवं समानुपात, औसत, ब्याज, लाभ-हानि, छूट परिमिति, समय एवं दूरी, अनुपात एवं समय, साज्ञा, किश्तों में भुगतान, चक्रवृद्धि ब्याज, वृद्धि एवं ह्रास दर, वर्गमूल के गुणन खण्ड, वृत्तफल के मापन, समानुपवर्तक एवं लघुत्तम समापवर्तक, दो चर वाले रैखिक समीकरण, केन्द्रीय प्रवृत्ति के माप, माध्य विचलन, चतुर्भुज, वृत्त, चाप और उसके द्वारा अन्तरीत कोण, ज्यामितीय रचनाएँ।
(3) सामान्य ज्ञान – अंक -20
(अ) सम सामयिक घटनायें – अंक 10
अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर प्रमुख सम सामयिक मुद्दे एवं घटनाएँ तथा उनसे संबंधित संगठन, संस्थायें एवं व्यक्तित्व।
(ब) सामान्य विज्ञान – अंक 10
सामान्य विज्ञान के ये प्रश्न जो दिन प्रतिदिन की घटनाओं के अनुभवों और विश्लेषणों पर आधारित हों और जिनसे विज्ञान की समझ और परख होती हो। इन प्रश्नों में ऐसे प्रश्न भी शामिल होंगे जिससे परीक्षार्थी की इलेक्ट्रॉनिक्स, दूर संचार, सैटेलाइट, और उसी प्रकार के दूसरे मुद्दों पर ज्ञान की परख की जा सके।
(4) भूगोल और प्राकृतिक संसाधन अंक-30
- संसार के व्याप्त भौगोलिक क्षेत्र, महत्वपूर्ण स्थान, नदियाँ, पहाड़, महाद्वीप
- भारत का पर्यावरण व वन्य जीवन, पारिस्थितिकी (Ecology)
- राजस्थान का भूगोल-जलवायु, मौसम, वनस्पति, मिट्टी के प्रकार, कृषि क्षेत्र, मानव संसाधन, जनसंख्या, अकाल व सूखा, वन्य एवं शेरोशायरी, प्राकृतिक व पारंपरिक संसाधन-खदान व खान, वन, भूमि, पानी, पशु सम्पदा, वन्य जीवन एवं वन संरक्षण, ऊर्जा संसाधन, पारंपरिक एवं गैर पारंपरिक स्रोत।
(5) राजस्थान के संदर्भ में कृषि व आर्थिक विकास – अंक-30
राजस्थान की खाद्य व व्यावसायिक फसलें, कृषि आधारित उद्योग, वृहत् सिंचाई एवं नदी घाटी परियोजनाएँ, बंजर भूमि व सूखा क्षेत्र विकास परियोजनायें, इन्दिरा गांधी नहर परियोजना, उद्योगों का विकास व उनका स्थान, कच्ची सामग्री पर आधारित उद्योग, खनिज आधारित उद्योग, लघु एवं ग्रामोद्योग, निर्यात सामग्री, राजस्थानी हस्तकला, आदिवासी और उनकी अर्थ व्यवस्था, विभिन्न आर्थिक योजनायें, विकास संस्थायें, सहकारी आन्दोलन, लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थायें, संविधान के 73वें संशोधन के अनुरूप पंचायत राज संस्थाओं की भूमिका।
(6) राजस्थान संस्कृति व राजस्थान इतिहास – अंक-30
राजस्थान के इतिहास व संस्कृति विशेष के सन्दर्भ में:
- मध्यकालीन पृष्ठभूमि
- सामाजिक आर्थिक जीवन व संगठन
- स्वतन्त्रता आन्दोलन व राजनीतिक जागृति
- राजनैतिक एकता
- बोलियाँ व साहित्य
- संगीत, नृत्य व नाटक
- धार्मिक विश्वास, लोक परम्परा, संत, कवि, वीर पुरुष, लोक देवता व लोक देवीया
- हस्तकला
- मेले व त्यौहार, रीति रिवाज, पोशाक, आभूषण, विशेषतया आदिवासी व जनजाति के सन्दर्भ में।
(7). Basic Computer – अंक -10
- Characteristics of Computers.
- Computer Organization including RAM, ROM, File System, Input Devices, Computer Software.
- Relationship between Hardware & Software.
- Operating System
- MS-Office (Exposure of Word, Excel/Spread Sheet, Power Point)
How to Check Rajasthan VDO Syllabus 2025
- सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद कैंडिडेट कॉर्नर ऑप्शन में सिलेबस के लिंक पर क्लिक करना है।
- फिर राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी सिलेबस 2025 के लिंक पर क्लिक करना है।
- इससे राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा का सिलेबस एवं एग्जाम पैटर्न आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अब इसे चेक करें और इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
Rajasthan VDO Syllabus 2025 Important Links
| Rajasthan VDO Syllabus 2025 PDF Download | Download Here | 
| Official Website | rssb.rajasthan.gov.in | 

