RPSC Veterinary Officer Vacancy 2025: राजस्थान पशु चिकित्सा अधिकारी के 1100 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है आरपीएससी द्वारा पशुपालन विभाग के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी के 1100 रिक्त पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है जिसके लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन मोड में आवेदन फार्म मांगे गए हैं अभ्यर्थियों को एसएसओ पोर्टल पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा आरपीएससी पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन 5 अगस्त से लेकर 3 सितंबर 2025 तक भरे जाएंगे।

RPSC Veterinary Officer Vacancy 2025 Overview
Recruitment Organization | Rajasthan Public Service Commission (RPSC) |
Post Name | Veterinary Officer |
Advt No. | 04/Exam/V.O./ RPSC/ EP-1/ 2025-26 |
Vacancies | 1100 Posts |
Salary/ Pay Scale | Pay Matrix Level 14 |
Job Location | Rajasthan |
Category | Latest Jobs |
Mode of Apply | Online |
Last Date Form | 3 September 2025 |
Official Website | rpsc.rajasthan.gov.in |
Vacancy Details (पदों का विवरण)
आरपीएससी ने पशु चिकित्सा अधिकारी के 1100 पदों पर भर्ती निकाली है यह सभी पद स्थाई हैं इसमें सामान्य वर्ग के 360 पद, ओबीसी के 209 पद, एमबीसी के 50 पद, ईडब्ल्यूएस की 100 पद, अनुसूचित जाति के 198 पद एवं अनुसूचित जनजाति के 183 पद है।
RPSC Veterinary Officer Vacancy 2025 Application Fee
- सामान्य वर्ग एवं राजस्थान राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क: ₹600
- राजस्थान राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सहरिया आदिम जाति के लिए आवेदन शुल्क ₹400
- सभी दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क: ₹400
- अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा।
- पूर्व में एकबारीय पंजीयन शुल्क जमा करवा चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
RPSC Veterinary Officer Vacancy 2025 Age Limit
- इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है।
- इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर होगी।
- सभी आरक्षित वर्गों को राजस्थान सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
- इसके अलावा सभी अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट भी दी गई है।
RPSC Veterinary Officer Vacancy 2025 Educational Qualification
- राजस्थान पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन में स्नातक डिग्री या समकक्ष होना चाहिए।
- अभ्यर्थी को राजस्थान पशु चिकित्सा परिषद जयपुर से अस्थाई या स्थाई पंजीयन आवेदन की अंतिम तिथि तक होना आवश्यक है।
- अभ्यर्थी को अनिवार्य इंटर्नशिप लिखित परीक्षा की तिथि से पूर्व तक पूर्ण होना आवश्यक है।
RPSC Veterinary Officer Vacancy 2025 Selection Process
आरपीएससी पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती के लिए आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।
RPSC Veterinary Officer Vacancy 2025 Exam Pattern
यह परीक्षा ऑफलाइन और ओएमआर शीट आधारित होगी इसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ/ ऑब्जेक्टिव होंगे इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का रहेगा और नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई भाग रखी गई है अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा।
क्रम संख्या | विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | परीक्षा की अवधि |
भाग-A | राजस्थान का सामान्य ज्ञान | 40 | 40 | 2 घंटे 30 मिनट |
भाग-B | संबंधित विषय | 110 | 110 | |
कुल | 150 | 150 |
How to Apply RPSC Veterinary Officer Vacancy 2025
- सबसे पहले अभ्यर्थियों को आरपीएससी की ऑफिशल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद आपको होम पेज पर न्यूज एवं इवेंट्स बॉक्स में आरपीएससी पशु चिकित्सा अधिकारी नोटिफिकेशन 2025 के लिंक पर क्लिक करना है।
- आपको आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी जानकारी अच्छे से चेक कर लेनी है।
- इसके बाद एसएसओ पोर्टल पर जाना है और लॉगिन करने के बाद रिक्रूटमेंट पोर्टल में जाना है।
- फिर रिक्रूटमेंट ऑप्शन में आरपीएससी पशु चिकित्सा अधिकारी 2025 के अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करना है।
- आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी अच्छे से भरनी है।
- अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो एवं सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
- इसके बाद वन टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से कैटिगरी अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करें एवं प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रखें।
RPSC Veterinary Officer Vacancy 2025 Important Links
Start RPSC Veterinary Officer Vacancy 2025 form | 5 August 2025 |
Last Date Online Application form | 3 September 2025 |
Apply Online | Apply Now |
Official Notification | Download here |
Official Website | rpsc.rajasthan.gov.in |
Check All Latest Jobs | Rajasthan Vacancy |