RRC ECR Apprentice Recruitment 2025: पूर्व मध्य रेलवे में 10वीं पास 1149 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

RRC ECR Apprentice Recruitment 2025: पूर्व मध्य रेलवे में अप्रेंटिस के 1149 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसके लिए दसवीं पास महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं इसमें अभ्यर्थियों से ऑनलाइन मोड में आवेदन मांगे गए हैं पूर्व मध्य रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 सितंबर 2025 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2025 को रात्रि 11:59 तक रखी गई है इसमें अभ्यर्थियों का चयन सीधे 10वी और आईटीआई में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर होगा।

RRC ECR Apprentice Recruitment 2025

RRC ECR Apprentice Recruitment 2025 Overview

Recruitment OrganizationRailway Recruitment Cell, East Central Railway (ECR)
Post NameApprentice
Advt No.RRC/ECR/HRD/Act. Apprentice/2025-26
Vacancies1149 Posts
Selection ProcessMerit basis of 10th and ITI marks
CategoryRRC ECR Apprentice Vacancy 2025
Mode of ApplyOnline
Application form filling date26 September to 25 October 2025
Official Websiteecr.indianrailways.gov.in

Vacancy Details (पदों का विवरण)

पूर्व मध्य रेलवे में 1149 अप्रेंटिस के पदों पर विज्ञापन जारी किया गया है इसमें दानापुर मंडल के लिए 675 पद, धनबाद मंडल के लिए 156 पद, डीडीयू मंडल के लिए 62 पद, सोनपुर मंडल के लिए 47 पद, समस्तीपुर मंडल के लिए 42 पद, प्लांट डिपो एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के लिए 29 पद, सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना हरनौत के लिए 110 पद, यांत्रिक कारखाना समस्तीपुर के लिए 28 पद रखे गए हैं।

RRC ECR Apprentice Recruitment 2025 Application Fee

पूर्व मध्य रेलवे अप्रेंटिस भर्ती में अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष एवं अधिकतम आयु 24 वर्ष रखी गई है इसमें आयु की गणना 25 अक्टूबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

RRC ECR Apprentice Recruitment 2025 Age Limit

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भर्ती में सामान्य वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग एवं सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

RRC ECR Apprentice Recruitment 2025 Educational Qualification

पूर्व मध्य रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए और अभ्यर्थी संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए।

RRC ECR Apprentice Recruitment 2025 Selection Process

पूर्व मध्य रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2025 में अभ्यर्थियों का चयन दसवीं कक्षा में प्राप्त अंकों और आईटीआई में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा इसमें दोनों को बराबर महत्व देते हुए मेरिट तैयार की जाएगी इसके बाद दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल होगा।

How to Apply RRC ECR Apprentice Recruitment 2025

  • अभ्यर्थियों को सबसे पहले पूर्व मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट ecr.indianrailways.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट ऑप्शन में पूर्व मध्य रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2025 के ऑफिशल नोटिफिकेशन पर क्लिक करना है और दी गई पूरी जानकारी चेक कर लेनी है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • फिर अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  • अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • फिर अंत में आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करके प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।

RRC ECR Apprentice Recruitment 2025 Important Links

Start RRC ECR Apprentice Recruitment 2025 form26 September 2025
Last Date Online Application form25 October 2025
Apply OnlineApply Now
Official NotificationHindi PDF, English PDF
Official Websiteecr.indianrailways.gov.in

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Telegram-Channel