SSC MTS Vacancy Increase: एसएससी एमटीएस भर्ती में पदों की संख्या को बढ़ाकर 8021 कर दिया है इसके लिए कर्मचारी चयन आयोग ने 10 सितंबर 2025 को आधिकारिक नोटिस जारी किया है अब इस भर्ती में मल्टी टास्किंग स्टाफ के 6810 पद एवं हवलदार के 1211 पद हो गए हैं इस तरह अब एसएससी एमटीएस भर्ती का आयोजन कुल 8021 पदों के लिए किया जाएगा एसएससी एमटीएस भर्ती का रीजन वाइज और कैटिगरी वाइज पदों की संख्या का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 26 जून से लेकर 24 जुलाई 2025 तक आमंत्रित किए गए थे इसके बाद अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में संशोधन का अवसर 4 अगस्त से लेकर 6 अगस्त 2025 तक दिया गया था एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए सीबीटी एक्जाम का आयोजन 20 सितंबर से लेकर 24 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा एसएससी एमटीएस सीबीटी एक्जाम डेट को लेकर जल्द ही आधिकारिक नोटिस जारी किया जाएगा।

SSC MTS Vacancy Increase Latest News
कर्मचारी चयन आयोग ने एमटीएस भर्ती में पदों की संख्या को बढ़ाकर 8021 कर दिया है एसएससी एमटीएस भारती 2025 में एमटीएस आयु वर्ग 18 से 25 वर्ष के लिए पदों की संख्या 6078 एवं आयु वर्ग 18 से 27 वर्ष के लिए पदों की संख्या 732 रखी गई है और हवलदार पद के लिए पदों की संख्या 1211 रखी गई है।
- Multi-Tasking Staff (MTS) [18-25 years]: 6078
- Multi-Tasking Staff (MTS) [18-27 years]: 732
- Havaldar: 1211
- Total Vacancy: 8021 Posts
आपको बता दें कि एसएससी एमटीएस भर्ती के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में चपरासी, चौकीदार, जमादार, माली, गेट कीपर आदि पदों पर भर्ती की जाती है इसके अलावा केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड और केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो में हवलदार पद पर भर्ती की जाती है।
SSC MTS Vacancy Increase Category Wise
एसएससी एमटीएस भर्ती 2025 में कैटिगरी वाइज पदों की संख्या इस प्रकार है।
- सामान्य वर्ग: 3713 पद
- ईडब्ल्यूएस: 817 पद
- ओबीसी: 1994 पद
- अनुसूचित जाति: 870 पद
- अनुसूचित जनजाति: 627 पद
- कुल पदों की संख्या: 8021
Category | UR | EWS | OBC | SC | ST | Total | ESM |
MTS-NT (age 18 to 25) | 2859 | 596 | 1486 | 665 | 472 | 6078 | 554 |
MTS-NT (age 18 to 27) | 323 | 89 | 215 | 56 | 49 | 732 | 64 |
Havaldar (CBIC & CBN) | 531 | 132 | 293 | 149 | 106 | 1211 | 120 |
Grand Total | 3713 | 817 | 1994 | 870 | 627 | 8021 | 738 |
How to Check SSC MTS Vacancy Increase Notice
- सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद होम पेज पर नोटिस बोर्ड ऑप्शन पर जाना है।
- फिर आपको एसएससी एमटीएस वैकेंसी नोटिस 2025 के लिंक पर क्लिक करना है।
- इससे एसएससी एमटीएस वेकेंसी नोटिस की पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- अब अभ्यर्थी इसमें अपने रीजन, स्टेट और कैटिगरी के अनुसार पदों की संख्या देख सकते हैं।
SSC MTS Vacancy Increase Important Links
SSC MTS Vacancy Increase Notice | Download here |
Official Website | ssc.gov.in |
Check All Latest Jobs | Rajasthan Vacancy |