Rajasthan Computer Instructor Admit Card 2026: एग्जाम सिटी और परीक्षा तिथि घोषित

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2026 का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड की विज्ञप्ति के अनुसार बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा 22 अगस्त 2026 को और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा 23 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी।

अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र के लिए आवंटित जिले की जानकारी 14 अगस्त 2026 से SSO ID पर देख सकेंगे। वहीं Rajasthan Computer Instructor Admit Card 2026 को 19 अगस्त 2026 से डाउनलोड किया जा सकेगा।

फिलहाल बोर्ड ने केवल परीक्षा कार्यक्रम, एग्जाम सिटी और प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि घोषित की है। प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र 19 अगस्त से उपलब्ध होंगे।

Rajasthan Computer Instructor Admit Card 2026

Rajasthan Computer Instructor Admit Card 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर
विज्ञापन संख्या07/2026
भर्ती का नामकंप्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2026
पदों का नामबेसिक कंप्यूटर अनुदेशक एवं वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक
एग्जाम सिटी जारी होने की तिथि14 अगस्त 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि19 अगस्त 2026
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा22 अगस्त 2026
वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा23 अगस्त 2026
प्रश्न-पत्रों की संख्याप्रत्येक परीक्षा में 2 प्रश्न-पत्र
प्रवेश पत्र का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा कार्यक्रम 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार दोनों पदों की परीक्षा अलग-अलग दिन आयोजित होगी। प्रत्येक परीक्षा में दो प्रश्न-पत्र होंगे। पहला प्रश्न-पत्र सुबह और दूसरा प्रश्न-पत्र दोपहर की पारी में होगा।

परीक्षा का नामपरीक्षा तिथिप्रश्न-पत्रपरीक्षा का समय
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 202622 अगस्त 2026, शनिवार2प्रथम पारी: सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 202622 अगस्त 2026, शनिवार2द्वितीय पारी: दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक
वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 202623 अगस्त 2026, रविवार2प्रथम पारी: सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक
वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 202623 अगस्त 2026, रविवार2द्वितीय पारी: दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक

कंप्यूटर अनुदेशक एग्जाम सिटी 2026 कब जारी होगी?

बेसिक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र के लिए आवंटित जिले की जानकारी 14 अगस्त 2026 से देख सकेंगे।

एग्जाम सिटी देखने के लिए अभ्यर्थी को अपनी SSO ID में लॉगिन करना होगा। एग्जाम सिटी सूचना में अभ्यर्थी को यह बताया जाएगा कि उसका परीक्षा केंद्र किस जिले में आवंटित किया गया है। परीक्षा केंद्र का पूरा पता प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र में दिया जाएगा।

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि भी घोषित कर दी है। अभ्यर्थी 19 अगस्त 2026 से अपनी SSO ID के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

बोर्ड द्वारा किसी भी अभ्यर्थी को अलग से प्रवेश पत्र भेजा नहीं जाएगा। इसलिए परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा।

Rajasthan Computer Instructor Admit Card 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी निम्न प्रक्रिया अपना सकते हैं:

  1. राजस्थान भर्ती पोर्टल के एडमिट कार्ड पेज पर जाएं।
  2. यहां उपलब्ध “Get Admit Card” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा के सामने दिए गए “Get Admit Card” विकल्प का चयन करें।
  4. अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  5. मांगी गई जानकारी सबमिट करें।
  6. प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  7. प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसका स्पष्ट प्रिंट निकाल लें।

अभ्यर्थी अपनी SSO ID में लॉगिन करके भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा केंद्र पर कितने बजे पहुंचना होगा?

अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा समय से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। इससे पहचान सत्यापन, तलाशी, बायोमेट्रिक और फेस रिकग्निशन की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सकेगी।

परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से ठीक 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

उदाहरण के लिए सुबह 10 बजे शुरू होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश द्वार सुबह 9 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसी प्रकार दोपहर 3 बजे शुरू होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश द्वार दोपहर 2 बजे बंद होगा।

परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज लेकर जाएं?

अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर निम्न सामग्री लेकर जाएं:

  • प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र का स्पष्ट प्रिंट
  • मूल आधार कार्ड
  • आधार कार्ड में जन्मतिथि का अंकित होना आवश्यक है
  • विशेष परिस्थिति में पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र में से कोई एक
  • 2.5 सेमी × 2.5 सेमी आकार का नवीनतम रंगीन मूल फोटो
  • प्रत्येक प्रश्न-पत्र के लिए अलग-अलग फोटो
  • फोटो एक महीने से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए
  • फोटो Merge, Morphed या Tampered किया हुआ नहीं होना चाहिए
  • नीले रंग की स्याही वाला पारदर्शी बॉल पेन

परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी की पहचान फोटोयुक्त पहचान पत्र, बायोमेट्रिक डिवाइस और फेस रिकग्निशन के माध्यम से की जाएगी।

परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित सामग्री

अभ्यर्थी नीले रंग के पारदर्शी बॉल पेन और निर्धारित दस्तावेजों के अतिरिक्त कोई अन्य सामग्री लेकर नहीं जाएं। परीक्षा केंद्र पर निम्न वस्तुएं प्रतिबंधित रहेंगी:

  • कलाई घड़ी या स्मार्ट वॉच
  • मोबाइल फोन और ब्लूटूथ डिवाइस
  • ईयरफोन, माइक्रोफोन और पेजर
  • कैलकुलेटर, पेन ड्राइव और स्कैनर
  • पानी की बोतल, पर्स और बैग
  • ज्योमेट्री या पेंसिल बॉक्स
  • प्लास्टिक पाउच, तख्ती, पैड या गत्ता
  • किताब, नोटबुक, पर्ची और लॉग टेबल
  • स्लाइड रूल और अन्य संचार उपकरण
  • किसी भी प्रकार का हथियार

इन वस्तुओं को परीक्षा केंद्र पर सुरक्षित रखने की कोई व्यवस्था नहीं होगी। इसलिए अभ्यर्थी इन्हें अपने साथ लेकर नहीं जाएं।

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा ड्रेस कोड

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना आवश्यक होगा।

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए

पुरुष अभ्यर्थी सामान्य परिधान जैसे पूरी या आधी आस्तीन की शर्ट, टी-शर्ट, कुर्ता-पायजामा या पैंट पहनकर आ सकते हैं।

महिला अभ्यर्थियों के लिए

महिला अभ्यर्थी सलवार सूट, चुन्नी, साड़ी, आधी या पूरी आस्तीन की शर्ट, कुर्ता या ब्लाउज पहन सकती हैं। बालों में केवल साधारण रबर बैंड लगाने की अनुमति होगी।

अन्य अनुमत वस्तुएं

  • बिना मेटल और बड़े बटन वाला कोट, स्वेटर या गर्म जर्सी
  • कांच की पतली चूड़ियां
  • बिना मेटल वाला सादा कलावा, जनेऊ, रुद्राक्ष या कंठी
  • हवाई चप्पल, सैंडल, जूते और मोजे, लेकिन ये टखने तक छोटे होने चाहिए
  • बिना मेटल वाले धार्मिक प्रतीक

सिख धर्म के अभ्यर्थियों को कड़ा, कृपाण और पगड़ी जैसे धार्मिक प्रतीक धारण करने की अनुमति होगी। कृपाण छोटी और कवरयुक्त होनी चाहिए। ऐसे अभ्यर्थियों को गहन जांच के लिए परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले पहुंचना होगा।

इन वस्तुओं के साथ प्रवेश नहीं मिलेगा

  • घड़ी, धूप का चश्मा और बेल्ट
  • हैंडबैग, हेयर पिन, गंडा या ताबीज
  • कैप, हैट, स्कार्फ और स्टॉल
  • शॉल, मफलर और टाई
  • बड़े या मेटल के बटन
  • ब्रोच, बैज या फूल
  • अंगूठी, ब्रेसलेट और अन्य आभूषण
  • मेटल चेन वाला जर्किन, ब्लेजर या जूते

बोर्ड ने जीन्स पहनकर आने की अनुमति नहीं दी है। यदि कोई अभ्यर्थी अपवादस्वरूप जीन्स पहनकर आता है तो उसे परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा, लेकिन उसकी गहन जांच की जाएगी और उससे वचन-पत्र भरवाया जाएगा।

परीक्षा से संबंधित जरूरी निर्देश

  • फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिलेगा।
  • अभ्यर्थी प्रवेश पत्र पर दिए गए रोल नंबर से अपनी सीट का अच्छी तरह मिलान करें।
  • गलत पारी, गलत कक्ष या गलत सीट पर परीक्षा देने पर अभ्यर्थी को अपात्र किया जा सकता है।
  • परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी प्रश्न-पत्र बुकलेट और OMR शीट की कार्बन कॉपी अपने साथ ले जा सकेंगे।
  • OMR शीट पर गोले उचित दबाव के साथ भरें, ताकि कार्बन कॉपी पर भी स्पष्ट निशान आए।
  • कार्बन कॉपी को भर्ती प्रक्रिया का अंतिम परिणाम जारी होने तक सुरक्षित रखना होगा।
  • परीक्षा केंद्र परिसर में अनावश्यक रूप से इधर-उधर घूमने की अनुमति नहीं होगी।
  • सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास नहीं करें।

परीक्षा के बाद उत्तर कुंजी पर आपत्ति

परीक्षा के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा मास्टर प्रश्न-पत्र और उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को प्रश्न-पत्र अथवा उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 72 घंटे का समय दिया जाएगा।

प्रत्येक आपत्ति के लिए अभ्यर्थी को निर्धारित प्रक्रिया से 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा। शुल्क जमा नहीं होने पर आपत्ति दर्ज नहीं की जाएगी।

Rajasthan Computer Instructor Admit Card 2026 Important Links

Rajasthan Computer Instructor Admit Card 2026link active on 19 August
Rajasthan Computer Instructor Exam City 2026link active on 14 August
RSSB Computer Instructor Admit Card NoticeClick Here
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in
More Job Updaterajasthanvacancy.in
Join WhatsApp ChannelJoin Now

Leave a Comment

Join WhatsApp Join Telegram