Rajasthan Computer Instructor Admit Card 2026 जारी, यहां से डाउनलोड करें

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक एवं वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 के प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपनी SSO ID या राजस्थान स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड ने 14 अगस्त 2026 को अभ्यर्थियों के लिए आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी जारी की थी। अब एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी के परीक्षा केंद्र का नाम, पता, परीक्षा समय और प्रवेश से संबंधित निर्देश दिए गए हैं। किसी भी अभ्यर्थी को अलग से डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा 22 अगस्त 2026 को और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा 23 अगस्त 2026 को आयोजित होगी। दोनों परीक्षाओं में दो-दो प्रश्न पत्र होंगे। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय ध्यान से देख लेना चाहिए।

Rajasthan Computer Instructor Admit Card 2026

Rajasthan Computer Instructor Admit Card 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
भर्ती का नामबेसिक एवं वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती-2026
विज्ञापन संख्या07/2026
कुल पद3,951
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक पद3,629
वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक पद322
परीक्षा जिला जारी होने की तिथि14 अगस्त 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि19 अगस्त 2026
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा22 अगस्त 2026
वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा23 अगस्त 2026
परीक्षा का माध्यमऑफलाइन OMR आधारित परीक्षा
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा कार्यक्रम

बेसिक एवं वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक दोनों परीक्षाओं में दो प्रश्न पत्र आयोजित किए जाएंगे। दोनों पदों की परीक्षा तिथि अलग-अलग है, लेकिन प्रश्न पत्रों का समय समान रखा गया है।

परीक्षा का नामपरीक्षा तिथिप्रथम प्रश्न पत्रद्वितीय प्रश्न पत्र
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक22 अगस्त 2026, शनिवारप्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तकदोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक23 अगस्त 2026, रविवारप्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तकदोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

परीक्षा की तिथि और समय की पुष्टि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक परीक्षा सूचना से की जा सकती है।

परीक्षा केंद्र पर कितने बजे पहुंचना होगा?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। परीक्षा शुरू होने से ठीक एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा।

प्रश्न पत्रपरीक्षा समयकेंद्र पर पहुंचने का समयप्रवेश बंद होने का समय
प्रथम प्रश्न पत्रसुबह 10:00 से 12:00 बजेसुबह 8:00 बजेसुबह 9:00 बजे
द्वितीय प्रश्न पत्रदोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजेदोपहर 1:00 बजेदोपहर 2:00 बजे

प्रवेश द्वार बंद होने के बाद किसी भी परिस्थिति में अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए परीक्षा केंद्र दूर होने पर यात्रा की व्यवस्था पहले ही कर लें।

Rajasthan Computer Instructor Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी राजस्थान स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल से निम्न प्रक्रिया द्वारा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले राजस्थान स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल के Get Admit Card पेज पर जाएं।
  2. उपलब्ध परीक्षाओं में “Basic and Senior Computer Instructor Combined Direct Recruitment-2026” खोजें।
  3. संबंधित भर्ती के सामने दिए गए “Get Admit Card” विकल्प पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद Recruitment के Get Admit Card विकल्प का चयन करें।
  5. अपना Application Number और जन्मतिथि दर्ज करें।
  6. स्क्रीन पर दिखाई देने वाला एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  7. एडमिट कार्ड का साफ और स्पष्ट प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।

अभ्यर्थी अपनी SSO ID से लॉगिन करके भी Recruitment Portal के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद क्या जांचें?

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी उसमें दी गई निम्न जानकारी ध्यान से देख लें:

  • अभ्यर्थी का नाम और रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • पद का नाम
  • परीक्षा की तिथि और प्रश्न पत्र
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
  • रिपोर्टिंग एवं प्रवेश बंद होने का समय
  • परीक्षा केंद्र से संबंधित निर्देश
  • एडमिट कार्ड पर दिया गया ड्रेस कोड

अभ्यर्थी यह भी सुनिश्चित करें कि वह सही परीक्षा तिथि और सही प्रश्न पत्र के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाना होगा?

अभ्यर्थियों को प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए निम्न सामग्री अपने साथ लेकर जानी होगी:

  • प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र का साफ प्रिंट
  • मूल आधार कार्ड, जिसमें जन्मतिथि अंकित हो
  • प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए अलग-अलग 2.5×2.5 सेंटीमीटर आकार का नवीनतम रंगीन फोटो
  • नीले रंग की स्याही वाला पारदर्शी बॉल पेन

फोटो एक महीने से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए तथा उसे Merge, Morphed या Tampered नहीं किया गया हो।

विशेष परिस्थिति में पहचान सत्यापन के लिए पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र में से कोई एक मूल दस्तावेज स्वीकार किया जा सकता है। परीक्षा केंद्र पर फोटो पहचान पत्र और प्रवेश पत्र की फोटो का मिलान किया जाएगा।

कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा का ड्रेस कोड

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए

पुरुष अभ्यर्थी सामान्य परिधान जैसे पूरी या आधी आस्तीन की शर्ट, टी-शर्ट, कुर्ता-पायजामा अथवा पैंट पहनकर परीक्षा देने आ सकते हैं।

महिला अभ्यर्थियों के लिए

महिला अभ्यर्थी सलवार सूट, चुन्नी, साड़ी, आधी या पूरी आस्तीन की शर्ट, कुर्ता अथवा ब्लाउज पहन सकती हैं। बालों में सामान्य रबर बैंड लगाया जा सकता है।

इन वस्तुओं को पहनकर नहीं आएं

  • जींस
  • घड़ी या स्मार्ट वॉच
  • बेल्ट
  • आभूषण, अंगूठी या ब्रेसलेट
  • हेयर पिन
  • धूप का चश्मा
  • टोपी या हैट
  • स्कार्फ, स्टॉल, शॉल या मफलर
  • टाई
  • बड़े या धातु के बटन वाले कपड़े
  • धातु की चेन वाले जूते या कपड़े

हवाई चप्पल, सैंडल, छोटे टखने तक के जूते और मोजे पहनने की अनुमति है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के संबंध में अंतिम निर्णय केंद्राधीक्षक का मान्य होगा।

परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित सामग्री

अभ्यर्थी नीले रंग के पारदर्शी बॉल पेन के अलावा निम्न सामग्री लेकर परीक्षा केंद्र पर नहीं जाएं:

  • मोबाइल फोन
  • ब्लूटूथ डिवाइस या ईयरफोन
  • कैलकुलेटर
  • पेन ड्राइव
  • पानी की बोतल
  • पर्स या बैग
  • ज्योमेट्री या पेंसिल बॉक्स
  • प्लास्टिक पाउच
  • किताब, नोटबुक या पर्चियां
  • व्हाइटनर
  • किसी भी प्रकार की घड़ी
  • अन्य इलेक्ट्रॉनिक या संचार उपकरण

परीक्षा केंद्र पर इन वस्तुओं को सुरक्षित रखने की कोई व्यवस्था नहीं होगी।

OMR उत्तर पत्रक से संबंधित महत्वपूर्ण नियम

परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के सामने पांच विकल्प दिए जाएंगे। इनमें A, B, C और D उत्तर से संबंधित होंगे, जबकि पांचवां विकल्प E अनुत्तरित प्रश्न के लिए होगा।

यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है तो उसे विकल्प E का गोला भरना होगा। किसी प्रश्न में पांचों में से कोई भी गोला नहीं भरने पर उस प्रश्न के अंकों का एक-तिहाई भाग काटा जाएगा। यदि अभ्यर्थी 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में किसी भी विकल्प का गोला नहीं भरता है तो उसे परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

प्रत्येक प्रश्न में कोई एक विकल्प भरा गया है या नहीं, इसकी जांच करने के लिए अभ्यर्थियों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रश्न-पत्र बुकलेट और OMR उत्तर पत्रक की कार्बन प्रति अपने साथ ले जाने की अनुमति होगी।

Rajasthan Computer Instructor Admit Card 2026 Important Links

Rajasthan Computer Instructor Admit Card 2026Link-1st, Link-2nd, Link-3rd
Rajasthan Computer Instructor Exam City 2026Link-1st, Link-2nd, Link-3rd
RSSB Computer Instructor Admit Card NoticeClick Here
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in
More Job Updaterajasthanvacancy.in
Join WhatsApp ChannelJoin Now

Leave a Comment

Rajasthan Vacancy WhatsApp चैनल जॉइन करें Rajasthan Vacancy Telegram चैनल जॉइन करें