CSIR IGIB MTS Recruitment 2026: 10वीं पास मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती के आवेदन 27 जुलाई से शुरू

CSIR IGIB MTS Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 27 जुलाई 2026 को जारी कर दिया है सीएसआईआर- इंस्टिट्यूट ऑफ जिनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी द्वारा मल्टीटास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती निकाली गई है इसमें मल्टी टास्किंग स्टाफ के कुल 2 पद रखे गए हैं इसमें एक पद अनारक्षित और एक पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

सीएसआईआर आईजीआईबी भर्ती 2026 के लिए योग्यता 10वीं पास रखी गई है इसमें सभी राज्यों के अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं सीएसआईआर आईजीआईबी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जुलाई को सुबह 10:00 से शुरू हो गए हैं जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2026 को शाम 5:00 तक रखी गई है।

CSIR IGIB MTS Recruitment 2026

CSIR IGIB MTS Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थासीएसआईआर-इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी
विज्ञापन संख्या02/2026
विज्ञापन जारी होने की तिथि27 जुलाई 2026
पद का नाममल्टी टास्किंग स्टाफ
पोस्ट कोडMTS-2601
पदों की संख्या2 पद
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तिथि27 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि26 अगस्त 2026
शैक्षणिक योग्यता10वीं कक्षा पास
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु25 वर्ष
चयन प्रक्रियाओएमआर आधारित वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय परीक्षा
वेतन स्तरपे लेवल-1
आधिकारिक वेबसाइटigib.res.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

कार्यक्रमतिथि
विज्ञापन जारी होने की तिथि27 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि27 जुलाई 2026 सुबह 10 बजे
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि26 अगस्त 2026 शाम 5 बजे
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि26 अगस्त 2026 शाम 5 बजे
परीक्षा तिथिविज्ञापन में घोषित नहीं

पदों का विवरण

पद का नामपोस्ट कोडअनारक्षितअनुसूचित जातिकुल पद
मल्टी टास्किंग स्टाफMTS-2601112

CSIR IGIB MTS Recruitment 2026 Application Fee

सीएसआईआर आईजीआईबी भर्ती में सामान्य ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है वहीं एससी एसटी दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक और सभी महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क रखे गए हैं अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध SBI Collect के माध्यम से कर सकते हैं।

अभ्यर्थी की श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थी₹500
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ महिला / दिव्यांग/ भूतपूर्व सैनिकशुल्क नहीं

CSIR IGIB MTS Recruitment 2026 Age Limit

सीएसआईआर आईजीआईबी भर्ती के लिए आवेदक की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 26 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

आयु संबंधी विवरणनिर्धारित आयु
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु25 वर्ष
आयु गणना की निर्णायक तिथि26 अगस्त 2026

CSIR IGIB MTS Recruitment 2026 Educational Qualification

सीएसआईआर आईजीआईबी भर्ती के लिए आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए। अभ्यर्थी के पास यह योग्यता 26 अगस्त 2026 तक पूरी होनी चाहिए।

पद का नामआवश्यक शैक्षणिक योग्यता
मल्टी टास्किंग स्टाफमान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से एसएससी/10वीं कक्षा उत्तीर्ण

CSIR IGIB MTS Recruitment 2026 Selection Process

सीएसआईआर आईजीआईबी भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन आवेदन फॉर्म की स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।

CSIR IGIB MTS Recruitment 2026 Exam Pattern

विषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंक
सामान्य बुद्धिमत्ता2575
मात्रात्मक योग्यता2575
सामान्य जागरूकता50150
अंग्रेजी भाषा50150
  • इसमें लिखित परीक्षा ओएमआर शीट आधारित होगी और सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय होंगे।
  • अंग्रेजी भाषा के प्रश्नों को छोड़कर पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।
  • इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और यह पेपर 450 अंकों का होगा।
  • इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का रहेगा और इसमें नेगेटिव मार्किंग 1 अंक रखी गई है।
  • अभ्यर्थियों को पेपर के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।

Salary (वेतनमान)

सीएसआईआर आईजीआईबी भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को वेतन पे लेवल-1 के तहत 18000 रुपए से लेकर 56900 रुपए तक दिया जाएगा और अन्य वेतन भत्ते भी दिए जाएंगे।

How to Apply CSIR IGIB MTS Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को सीएसआईआर आईजीआईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद ऑपच्यरुनिटीज ऑप्शन में CSIR IGIB MTS Recruitment 2026 नोटिफिकेशन को पूरा पढ़ लेना है।
  • इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है फिर पोस्ट कोड, व्यक्तिगत जानकारी और एड्रेस भरना है।
  • अभ्यर्थी को शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, जन्म तिथि, श्रेणी सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • पासपोर्ट आकार की फोटो, हस्ताक्षर, आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करने हैं।
  • फिर एसबीआई कलेक्ट के माध्यम से कैटिगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • आवेदन पूरा होने के बाद इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लेना है।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • हाल में खींचा गया पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो।
  • अभ्यर्थी के हस्ताक्षर।
  • नाम और जन्मतिथि के प्रमाण के लिए 10वीं कक्षा की अंकतालिका, प्रमाणपत्र या स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र।
  • अन्य शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र।
  • आवेदन शुल्क जमा करने वाले अभ्यर्थियों के लिए SBI Collect की ई-रसीद।
  • अनुसूचित जाति का निर्धारित प्रारूप में जाति प्रमाणपत्र, यदि लागू हो।
  • भूतपूर्व सैनिक के लिए सेवा मुक्ति प्रमाणपत्र, यदि लागू हो।
  • विधवा, तलाकशुदा या न्यायिक रूप से अलग महिला के लिए संबंधित प्रमाणपत्र और आवश्यक शपथपत्र।
  • आवेदन में किए गए किसी अन्य दावे से संबंधित प्रमाणपत्र।

CSIR IGIB MTS Recruitment 2026 Important Links

Start CSIR IGIB MTS Recruitment 2026 form27 July 2026
Last Date Online Application form26 August 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websiteigib.res.in
More Job Updaterajasthanvacancy.in
Join WhatsApp ChannelJoin Now

CSIR IGIB MTS Recruitment 2026 FAQ’s

CSIR IGIB MTS भर्ती 2026 में कितने पद हैं?

इस भर्ती में मल्टी टास्किंग स्टाफ के कुल 2 पद रखे गए हैं। इनमें एक पद अनारक्षित और एक पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

CSIR IGIB MTS भर्ती की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक है।

CSIR IGIB MTS भर्ती का वेतन कितना है?

इस पद का वेतनमान पे लेवल-1 के अंतर्गत ₹18,000 से ₹56,900 है। दिल्ली में लागू एचआरए सहित न्यूनतम वेतन पर अनुमानित परिलब्धियां ₹36,360 बताई गई हैं।

CSIR IGIB MTS पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से एसएससी अथवा 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।

CSIR IGIB MTS का चयन कैसे किया जाएगा?

अभ्यर्थियों का चयन ओएमआर आधारित वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

Leave a Comment

Join WhatsApp Join Telegram