Kotak Kanya Scholarship 2026-27: छात्राओं को प्रतिवर्ष मिलेंगे ₹1.50 लाख, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Kotak Kanya Scholarship 2026-27 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है कोटक कन्या स्कॉलरशिप 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 जुलाई 2026 से शुरू हो गए हैं जबकि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 रखी गई है यह छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मेधावी छात्राओं को प्रदान की जाती है जो व्यावसायिक स्नातक पाठ्यक्रम की पढ़ाई करना चाहती हैं इसमें चयनित छात्राओं को उनके व्यावसायिक स्नातक पाठ्यक्रम की अवधि पूरी होने तक प्रत्येक वर्ष 1.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।

कोटक कन्या स्कॉलरशिप के लिए भारत की ऐसी छात्राएं आवेदन कर सकती हैं जिन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 75% अंक या समकक्ष CGPA प्राप्त किया है इसके बाद छात्रा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी प्रतिष्ठित संस्थान के व्यावसायिक स्नातक पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में एडमिशन लिया है कोटक कन्या स्कॉलरशिप के लिए योग्य छात्राओं को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर लेना चाहिए।

Kotak Kanya Scholarship 2026-27

Kotak Kanya Scholarship 2026-27 Overview

विवरणजानकारी
छात्रवृत्ति का नामKotak Kanya Scholarship 2026-27
संचालकKotak Education Foundation
लाभार्थीव्यावसायिक स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाली छात्राएँ
आवेदन प्रारंभ होने की तिथि14 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 अक्टूबर 2026
छात्रवृत्ति राशिप्रतिवर्ष ₹1.50 लाख
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यताकक्षा 12वीं में कम से कम 75% अंक अथवा समकक्ष CGPA
पारिवारिक वार्षिक आय₹6 लाख से कम
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
छात्रवृत्ति की अवधिव्यावसायिक स्नातक पाठ्यक्रम पूरा होने तक
चयन का आधारशैक्षणिक योग्यता, आर्थिक स्थिति और साक्षात्कार

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Online application start14 July 2026
Last date for application form15 October 2026

कोटक कन्या स्कॉलरशिप क्या है?

कोटक कन्या स्कॉलरशिप, कोटक महिंद्रा ग्रुप की कंपनियों की शिक्षा एवं आजीविका से संबंधित एक संयुक्त CSR योजना है इसका क्रियान्वयन कोटक एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा किया जाता है कोटक कन्या स्कॉलरशिप का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मेधावी छात्राओं को 12वीं कक्षा के बाद व्यावसायिक उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता देना है।

कई छात्राएं 12वीं कक्ष बाद इंजीनियरिंग, मेडिकल, कानून, आर्किटेक्चर एवं डिजाइन जैसे पाठ्यक्रमों में एडमिशन तो लेती हैं लेकिन परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण अपनी पढ़ाई को जारी नहीं रख सकती हैं कोटक कन्या स्कॉलरशिप 2026-27 के माध्यम से ऐसी मेधावी छात्राओं के शैक्षणिक खर्चों में सहायता प्रदान करता है।

Kotak Kanya Scholarship 2026-27 के तहत छात्राओं को 1.50 लाख रुपए तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है इस योजना में केवल आर्थिक सहायता प्रदान नहीं की जाती बल्कि चयनित छात्राओं को मार्गदर्शन, जीवन कौशल, मानसिक स्वास्थ्य सहायता, व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल और पेशेवर जीवन के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

Kotak Kanya Scholarship 2026-27 Eligibility

कोटक कन्या स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन करने वाली छात्राओं के पास निम्नलिखित पात्रता होनी जरूरी है।

  • आवेदक छात्रा ने 12वीं कक्षा न्यूनतम 75% अंक या इसके समकक्ष CGPA प्राप्त कर उत्तीर्ण की हो।
  • आवेदक छात्रा के परिवार की कुल वार्षिक आय ₹6 लाख से कम होनी चाहिए।
  • इस छात्रवृत्ति के लिए पूरे भारत की मेधावी छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।
  • छात्रा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में व्यावसायिक स्नातक पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो।
  • प्रवेश किसी प्रतिष्ठित NIRF अथवा NAAC मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए।
  • छात्रा का प्रवेश इंजीनियरिंग, एमबीबीएस, इंटीग्रेटेड एलएलबी, इंटीग्रेटेड BS-MS, BS-Research, डिजाइन आर्किटेक्चर अथवा किसी अन्य पात्र व्यावसायिक स्नातक पाठ्यक्रम में होना चाहिए।

कौन-कौन से पाठ्यक्रम शामिल हैं?

  • इंजीनियरिंग
  • MBBS
  • आर्किटेक्चर
  • डिजाइन
  • पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड LLB
  • इंटीग्रेटेड BS-MS
  • BS-Research
  • IISER में संचालित पात्र पाठ्यक्रम
  • IISc Bengaluru में संचालित पात्र व्यावसायिक पाठ्यक्रम
  • अन्य मान्यता प्राप्त व्यावसायिक स्नातक पाठ्यक्रम

हर साल मिलेगी ₹1.50 लाख तक की आर्थिक सहायता

कोटक कन्या स्कॉलरशिप में चयनित छात्रों को प्रतिवर्ष 1.50 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी यह छात्रवृत्ति छात्रा के व्यावसायिक स्नातक पाठ्यक्रम अथवा डिग्री पूरी होने तक जारी रखी जा सकती है इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य पढ़ाई से जुड़े खर्चों का बोझ कम करना है।

छात्रवृत्ति राशि का उपयोग कहाँ किया जा सकता है?

  • कॉलेज की ट्यूशन फीस
  • हॉस्टल फीस
  • इंटरनेट खर्च
  • कॉलेज आने-जाने का परिवहन खर्च
  • लैपटॉप खरीदने का खर्च
  • पाठ्यपुस्तकें
  • स्टेशनरी
  • पढ़ाई से संबंधित अन्य आवश्यक शैक्षणिक खर्च

Kotak Kanya Scholarship 2026-27 Documents Required

कोटक कन्या स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए अभ्यर्थियों के पास सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए यह सभी दस्तावेज स्पष्ट एवं सही होने चाहिए।

  • कक्षा 12वीं की अंकतालिका
  • माता-पिता अथवा अभिभावक की आय का प्रमाण
  • माता-पिता का वित्तीय वर्ष 2025-26 का आयकर रिटर्न, यदि उपलब्ध हो
  • शैक्षणिक सत्र 2026-27 की फीस संरचना
  • कॉलेज का बोनाफाइड प्रमाणपत्र अथवा बोनाफाइड पत्र
  • कॉलेज सीट आवंटन से संबंधित दस्तावेज
  • कॉलेज प्रवेश परीक्षा का स्कोर कार्ड
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट आकार का नवीनतम फोटो
  • दिव्यांगता प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • माता अथवा पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र, यदि छात्रा एकल अभिभावक के साथ रहती है या अनाथ है
  • छात्रा के घर की तस्वीरें

Kotak Kanya Scholarship 2026-27 Selection Process

कोटक कन्या स्कॉलरशिप 2026-27 में छात्राओं का चयन केवल 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर नहीं किया जाएगा इसमें शैक्षणिक योग्यता के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति एवं साक्षात्कार में प्रदर्शन भी देखा जाएगा छात्रवृत्ति का अंतिम चयन उपलब्ध आवेदनों, योग्यता, आर्थिक स्थिति, साक्षात्कार और संस्था के निर्णय पर निर्भर करेगा।

छात्रवृत्ति की राशि कैसे मिलेगी?

कोटक कन्या स्कॉलरशिप में चयनित छात्राओं को छात्रवृत्ति की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी यदि छात्रा की आयु 18 वर्ष से कम है तो यह राशि माता-पिता या अभिभावक के बैंक खाते में भेजी जा सकती है प्रथम वर्ष के बाद अगले वर्ष छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए नवीनीकरण करवाना होगा।

How to Apply Kotak Kanya Scholarship 2026-27

  • सबसे पहले Kotak Education Foundation की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद Kotak Kanya Scholarship 2026-27 के सभी नियम एवं पात्रता शर्तों को देख लेना है।
  • इसके बाद अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करना है और अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना है।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद लॉगिन करें और स्टार्ट एप्लीकेशन विकल्प पर क्लिक करें।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • इसमें मांगे गए सभी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में ही अपलोड करने हैं।
  • अंत में आवेदन फॉर्म को चेक करें और फाइनल सबमिट करें आवेदन फार्म का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Kotak Kanya Scholarship 2026-27 Important Links

Start Kotak Kanya Scholarship 2026-27 form14 July 2026
Last Date Online Application form15 October 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationClick Here
View official informationkotakeducationfoundation.org
More Job Updaterajasthanvacancy.in
Join WhatsApp ChannelJoin Now

Kotak Kanya Scholarship 2026-27 FAQ’s

Kotak Kanya Scholarship 2026-27 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

देशभर की ऐसी मेधावी छात्राएँ आवेदन कर सकती हैं जिन्होंने कक्षा 12वीं में कम से कम 75 प्रतिशत अंक अथवा समकक्ष CGPA प्राप्त किया है और शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पात्र व्यावसायिक स्नातक पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया है

छात्रवृत्ति के लिए पारिवारिक वार्षिक आय कितनी होनी चाहिए?

आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय ₹6 लाख से कम होनी चाहिए।

Kotak Kanya Scholarship में कितनी राशि मिलेगी?

चयनित छात्रा को प्रतिवर्ष ₹1.50 लाख की छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह सहायता निर्धारित शर्तें पूरी होने पर व्यावसायिक स्नातक पाठ्यक्रम पूरा होने तक जारी रह सकती है।

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

Kotak Education Foundation की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 है।

Leave a Comment

Join WhatsApp Join Telegram