Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026: राजस्थान CET स्नातक स्तर का नया सिलेबस जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने समान पात्रता परीक्षा स्नातक स्तर-2026 के लिए परीक्षा की स्कीम और विस्तृत पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अब इसी पाठ्यक्रम के अनुसार अपने विषयों और नोट्स को व्यवस्थित करना चाहिए।

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026 में राजस्थान एवं भारत का इतिहास, कला-संस्कृति, भूगोल, राजनीतिक व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, तार्किक विवेचन एवं गणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी और समसामयिक घटनाओं सहित कई विषय शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त पाठ्यक्रम में जन स्वास्थ्य, नागरिक कर्तव्य, साइबर सुरक्षा, ई-सर्विसेज और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों को भी स्पष्ट रूप से शामिल किया गया है। परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 300 अंकों की होगी और प्रश्न पत्र हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026 Overview

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामसमान पात्रता परीक्षा स्नातक स्तर-2026
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
परीक्षा स्तरस्नातक स्तर
प्रश्नों का प्रकारबहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्नों की संख्या150
कुल अंक300
परीक्षा अवधि3 घंटे
नकारात्मक अंकनप्रत्येक गलत उत्तर पर उस प्रश्न के पूर्णांक का 1/3 भाग
उत्तर पत्रकOMR आधारित
परीक्षा तिथि1 से 3 दिसंबर 2026
पाठ्यक्रम की स्थितिजारी

Rajasthan CET Graduation Level Exam Pattern 2026

राजस्थान CET स्नातक स्तर परीक्षा में सभी विषयों को मिलाकर एक ही प्रश्न पत्र दिया जाएगा। आधिकारिक पाठ्यक्रम में अलग-अलग विषयों से पूछे जाने वाले प्रश्नों या विषयवार अंकों की संख्या निर्धारित नहीं की गई है।

विषय विवरणप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय
भारत एवं राजस्थान का इतिहास, राजस्थान का इतिहास-कला-संस्कृति, भारत एवं राजस्थान का भूगोल, राजनीतिक व्यवस्था, भारत एवं राजस्थान की अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, तार्किक विवेचन एवं गणित, समसामयिक घटनाएं एवं नागरिक कर्तव्य, जन स्वास्थ्य, कम्प्यूटर, सामान्य हिंदी एवं सामान्य अंग्रेजी1503003 घंटे

परीक्षा पैटर्न से संबंधित महत्वपूर्ण बातें:

  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।
  • सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।
  • किसी प्रश्न का गलत उत्तर देने पर उस प्रश्न के पूर्णांक का एक-तिहाई भाग काटा जाएगा।
  • प्रश्न पत्र में विषयवार प्रश्नों या अंकों का अलग-अलग विभाजन नहीं दिया गया है।

Rajasthan CET Graduation Level Subject List

राजस्थान CET स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम में निम्नलिखित मुख्य विषय शामिल हैं:

  1. भारत और राजस्थान का इतिहास
  2. राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत
  3. भारत का भूगोल
  4. राजस्थान का भूगोल
  5. राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था
  6. भारत की अर्थव्यवस्था
  7. राजस्थान की अर्थव्यवस्था
  8. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  9. तार्किक विवेचन एवं गणित
  10. समसामयिक घटनाएं एवं नागरिक कर्तव्य
  11. जन स्वास्थ्य
  12. कम्प्यूटर की जानकारी
  13. सामान्य हिंदी
  14. सामान्य अंग्रेजी

भारत और राजस्थान का इतिहास

इस खंड में भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के विशेष संदर्भ के साथ भारत और राजस्थान के इतिहास से संबंधित निम्नलिखित विषय शामिल किए गए हैं:

  • भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं।
  • 19वीं एवं 20वीं शताब्दी के सामाजिक और धार्मिक सुधार आंदोलन।
  • भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के विभिन्न चरण।
  • भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की प्रमुख घटनाएं।
  • देश के अलग-अलग क्षेत्रों के स्वतंत्रता सेनानी और उनका योगदान।
  • वर्ष 1857 की क्रांति में राजस्थान का योगदान।
  • राजस्थान के जनजातीय आंदोलन।
  • राजस्थान के किसान आंदोलन।
  • राजस्थान में राजनीतिक जनजागरण।
  • प्रजामंडल आंदोलन।
  • स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र निर्माण।
  • नेहरू युग।
  • राष्ट्रीय एकीकरण और राज्यों का पुनर्गठन।
  • संस्थागत निर्माण।
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का विकास।
  • राजस्थान का एकीकरण।

राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत

इस भाग में राजस्थान की प्राचीन सभ्यताओं से लेकर राज्य की कला, संस्कृति, साहित्य और लोक परंपराओं तक का अध्ययन करना होगा।

  • राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएं और पुरातात्विक स्थल।
  • कालीबंगा, आहड़, गणेश्वर, बालाथल और बैराठ आदि।
  • राजस्थान के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं।
  • राजस्थान के प्रमुख शासक।
  • प्रमुख शासकों की प्रशासनिक और राजस्व व्यवस्था।
  • स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताएं।
  • राजस्थान के किले और स्मारक।
  • राजस्थान की कलाएं, चित्रकलाएं और हस्तशिल्प।
  • राजस्थानी साहित्य की प्रमुख कृतियां।
  • राजस्थान की क्षेत्रीय बोलियां।
  • मेले और त्योहार।
  • लोक संगीत और लोक नृत्य।
  • राजस्थानी संस्कृति, परंपरा और विरासत।
  • राजस्थान के धार्मिक आंदोलन।
  • राजस्थान के संत और लोक देवता।
  • राजस्थान के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल।

भारत का भूगोल

भारत के भूगोल खंड में प्राकृतिक स्वरूप के साथ जनसंख्या, कृषि, उद्योग और पर्यावरण से संबंधित विषय शामिल हैं।

  • भारत का भौतिक स्वरूप-पर्वत, पठार, मरुस्थल और मैदान।
  • जलवायु और मानसून तंत्र।
  • प्रमुख नदियां, बांध, झीलें और सागर।
  • वन्यजीव और अभयारण्य।
  • प्रमुख फसलें-गेहूं, चावल, कपास, गन्ना, चाय और कॉफी आदि।
  • प्रमुख खनिज-लौह अयस्क, मैंगनीज, बॉक्साइट और अभ्रक आदि।
  • परंपरागत एवं गैर-परंपरागत ऊर्जा संसाधन।
  • प्रमुख उद्योग और औद्योगिक प्रदेश।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग।
  • परिवहन के साधन और व्यापार।
  • जनसंख्या वृद्धि, घनत्व, साक्षरता और लिंगानुपात।
  • आपदा प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन।

राजस्थान का भूगोल

राजस्थान के भूगोल में राज्य की प्राकृतिक संरचना, जलवायु, कृषि, खनिज, जनसंख्या और परिवहन से जुड़े निम्नलिखित विषय रखे गए हैं:

  • राजस्थान की भूगर्भिक संरचना।
  • भू-आकृतिक प्रदेश।
  • जलवायु दशाएं और प्रदेश।
  • अपवाह तंत्र।
  • झीलें, तालाब और बांध।
  • जल संरक्षण की विधियां।
  • प्राकृतिक वनस्पति।
  • वन्यजीव और अभयारण्य।
  • राजस्थान की मिट्टियां।
  • रबी एवं खरीफ की प्रमुख फसलें।
  • जनसंख्या का वितरण, वृद्धि और घनत्व।
  • साक्षरता, लिंगानुपात और नगरीकरण।
  • राजस्थान की प्रमुख जनजातियां।
  • धात्विक एवं अधात्विक खनिज पदार्थ।
  • नवीकरणीय एवं अनवीकरणीय ऊर्जा संसाधन।
  • राजस्थान के पर्यटन स्थल।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग, रेल और वायु परिवहन।

राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था

इस खंड में भारत के संविधान, केंद्रीय संस्थाओं और राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था का अध्ययन शामिल है।

  • संविधान सभा।
  • संविधान निर्माण में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की भूमिका।
  • भारतीय संविधान की प्रकृति एवं विशेषताएं।
  • संविधान की प्रस्तावना।
  • मौलिक अधिकार।
  • राज्य के नीति निदेशक सिद्धांत।
  • संघीय ढांचा।
  • संवैधानिक संशोधन।
  • आपातकालीन प्रावधान।
  • जनहित याचिका।
  • राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद।
  • संसद और सर्वोच्च न्यायालय।
  • निर्वाचन आयोग।
  • नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक।
  • वित्त आयोग।
  • लोकपाल।
  • राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग।
  • नीति आयोग।
  • राष्ट्रीय सूचना आयोग।
  • राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था।
  • राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं राज्य विधानसभा।
  • राजस्थान उच्च न्यायालय।
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग।
  • जिला प्रशासन।
  • राज्य मानवाधिकार आयोग।
  • लोकायुक्त।
  • राज्य निर्वाचन आयोग।
  • राज्य वित्त आयोग।
  • राज्य सूचना आयोग।
  • स्थानीय स्वायत्त शासन एवं पंचायती राज।

भारत की अर्थव्यवस्था

  • बजट निर्माण।
  • बैंकिंग और लोक वित्त।
  • वस्तु एवं सेवा कर।
  • राष्ट्रीय आय।
  • संवृद्धि एवं विकास का आधारभूत ज्ञान।
  • राजकोषीय और मौद्रिक नीतियां।
  • सब्सिडी।
  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली।
  • ई-कॉमर्स।
  • कृषि, उद्योग, सेवा और व्यापार क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति।
  • अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित मुद्दे एवं पहल।
  • हरित क्रांति, श्वेत क्रांति और नीली क्रांति।
  • पंचवर्षीय योजनाएं एवं नियोजन प्रणाली।
  • प्रमुख आर्थिक समस्याएं।
  • सरकार की आर्थिक पहल।
  • आर्थिक सुधार एवं उदारीकरण।

राजस्थान की अर्थव्यवस्था

  • राजस्थान की खाद्य एवं व्यावसायिक फसलें।
  • सिंचाई एवं नदी घाटी परियोजनाएं।
  • बंजर भूमि एवं सूखाग्रस्त क्षेत्र विकास परियोजनाएं।
  • उद्योगों का विकास एवं उनका स्थान।
  • कृषि आधारित उद्योग।
  • खनिज आधारित उद्योग।
  • लघु, कुटीर एवं ग्रामोद्योग।
  • निर्यात सामग्री और राजस्थानी हस्तकला।
  • गरीबी एवं बेरोजगारी की अवधारणा, प्रकार, कारण और समाधान।
  • वर्तमान फ्लैगशिप योजनाएं।
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता।
  • कमजोर वर्गों के लिए प्रावधान।
  • विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं एवं अधिनियम।
  • विकास संस्थाएं।
  • सहकारी आंदोलन।
  • लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थाएं।
  • ग्रामीण विकास में पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका।
  • महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम।
  • विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण (VB-G RAM G)।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

  • भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन।
  • अम्ल, क्षार और लवण।
  • विद्युत धारा, ऊष्मा, कार्य एवं ऊर्जा।
  • आहार एवं पोषण।
  • रक्त समूह एवं Rh कारक।
  • स्वास्थ्य देखभाल।
  • संक्रामक, असंक्रामक एवं पशुजन्य रोग।
  • पर्यावरणीय एवं पारिस्थितिकीय परिवर्तन और उनके प्रभाव।
  • जैव विविधता।
  • प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण।
  • सतत विकास।
  • जीव-जंतुओं और पौधों का आर्थिक महत्व।
  • राजस्थान के विशेष संदर्भ में कृषि विज्ञान, उद्यान विज्ञान, वानिकी एवं पशुपालन।
  • सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी।
  • रक्षा प्रौद्योगिकी।
  • अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं उपग्रह।
  • राजस्थान के विशेष संदर्भ में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का विकास।

तार्किक विवेचन एवं गणित

तार्किक विवेचन और गणित के खंड में रीजनिंग, अंकगणित, ज्यामिति, त्रिकोणमिति एवं सांख्यिकी से संबंधित टॉपिक शामिल हैं।

  • रक्त संबंध।
  • संख्या श्रेणी।
  • अक्षर श्रेणी।
  • घड़ी और कैलेंडर।
  • मानसिक योग्यता एवं विश्लेषणात्मक योग्यता।
  • पूर्ण संख्याओं का वर्ग, वर्गमूल और घनमूल।
  • गुणनखंड, द्विघात समीकरण और लघुगणक।
  • लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्तक।
  • औसत।
  • लाभ एवं हानि।
  • प्रतिशत।
  • साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज।
  • अनुपात एवं समानुपात।
  • समय, चाल और दूरी।
  • कार्य एवं समय।
  • एक बिंदु पर बनने वाले कोण एवं रेखाएं।
  • सरल रेखीय आकृतियां।
  • त्रिभुज की सर्वांगसमता।
  • त्रिभुज, वृत्त, दीर्घवृत्त, आयत, गोले और बेलन का क्षेत्रफल।
  • त्रिकोणमितीय अनुपात।
  • ऊंचाई एवं दूरी की सामान्य समस्याएं।
  • माध्य, माध्यिका एवं बहुलक।
  • गोले, बेलन, घन और शंकु का आयतन।
  • आलेख, स्तंभ चित्र, वृत्त चित्र एवं रेखा आलेख द्वारा आंकड़ों का निरूपण।

समसामयिक घटनाएं एवं नागरिक कर्तव्य

  • राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों की प्रमुख समसामयिक घटनाएं।
  • प्रौद्योगिकी, भूगोल, पारिस्थितिकी और खेलकूद से संबंधित घटनाएं।
  • राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रमुख घटनाएं।
  • प्रसिद्ध व्यक्तित्व।
  • राजस्थान राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम और नीतियां।
  • नागरिक कर्तव्य।
  • मौलिक कर्तव्य एवं नैतिक मूल्य।
  • राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के उपाय) अधिनियम, 2022 के प्रमुख प्रावधान।

जन स्वास्थ्य

राजस्थान CET स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम में जन स्वास्थ्य को भी अलग विषय के रूप में शामिल किया गया है।

  • प्राथमिक चिकित्सा की बुनियादी जानकारी।
  • कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन यानी CPR।
  • नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के प्रकार।
  • नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से बचाव के उपाय।
  • युवाओं की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस।
  • सोशल मीडिया की लत से संबंधित स्वास्थ्य जोखिम।
  • सोशल मीडिया की लत से बचाव के उपाय।

कम्प्यूटर का ज्ञान

  • कम्प्यूटर की विशेषताएं एवं उपयोग।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम।
  • इंटरनेट एवं ई-मेल।
  • कम्प्यूटर मेमोरी-RAM और ROM।
  • फाइल सिस्टम।
  • इनपुट एवं आउटपुट डिवाइस।
  • एमएस वर्ड।
  • एमएस एक्सेल एवं स्प्रेडशीट।
  • एमएस पावरपॉइंट।
  • साइबर सुरक्षा।
  • ई-सर्विसेज।
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस।

सामान्य अंग्रेजी

  • Use of Articles and Determiners
  • Tense and Sequence of Tenses
  • Active and Passive Voice
  • Direct and Indirect Narration
  • Use of Prepositions
  • सामान्य अंग्रेजी वाक्यों का हिंदी में तथा हिंदी वाक्यों का अंग्रेजी में अनुवाद
  • Synonyms and Antonyms
  • Comprehension of a Given Passage
  • आधिकारिक एवं तकनीकी शब्दावली और उनके हिंदी रूप
  • Official, Demi-Official और Informal Letter Writing
  • पत्र की संरचना से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  • Idioms and Phrases
  • One Word Substitution

सामान्य हिंदी

  • संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया और क्रिया विशेषण।
  • कारक एवं अव्यय।
  • संधि एवं संधि विच्छेद।
  • समास, उसके भेद तथा सामासिक पदों की रचना और विग्रह।
  • उपसर्ग एवं प्रत्यय।
  • विलोम, पर्यायवाची एवं अनेकार्थक शब्द।
  • विराम चिह्न।
  • अंग्रेजी भाषा के पारिभाषिक शब्दों के समानार्थक हिंदी शब्द।
  • अशुद्ध शब्दों का शुद्धीकरण।
  • अशुद्ध वाक्यांशों का शुद्धीकरण।
  • वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द।
  • मुहावरे एवं लोकोक्तियां।
  • राजभाषा हिंदी की संवैधानिक स्थिति।
  • कार्यालयी पत्रों से संबंधित जानकारी।
  • कार्यालय आदेश, परिपत्र और अधिसूचना।
  • अर्धशासकीय पत्र।
  • निविदा एवं प्रेस विज्ञप्ति।

राजस्थान CET OMR शीट का पांचवां विकल्प नियम

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वस्तुनिष्ठ परीक्षाओं में किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देने की पुष्टि के लिए OMR उत्तरपत्रक में पांचवां विकल्प लागू रहेगा।

  • प्रत्येक प्रश्न के पांच विकल्प A, B, C, D और E दिए जाएंगे।
  • अभ्यर्थी को प्रत्येक प्रश्न के लिए केवल एक गोला नीले बॉल पेन से गहरा करना होगा।
  • किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देने पर विकल्प E का गोला भरना होगा।
  • पांचों विकल्पों में से कोई भी गोला नहीं भरने पर उस प्रश्न के अंक का एक-तिहाई भाग काटा जाएगा।
  • प्रश्न पत्र हल करने के बाद विकल्प E भरने के लिए निर्धारित समय के अतिरिक्त 10 मिनट दिए जाएंगे।
  • यदि अभ्यर्थी 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में पांचों में से कोई भी गोला नहीं भरता है तो उसे परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus PDF कैसे डाउनलोड करें

अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से समान पात्रता परीक्षा स्नातक स्तर का आधिकारिक सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट खोलें।
  2. होम पेज पर Candidate Corner में जाएं।
  3. Syllabus विकल्प का चयन करें।
  4. समान पात्रता परीक्षा स्नातक स्तर-2026 का चयन करें।
  5. परीक्षा की स्कीम एवं पाठ्यक्रम PDF डाउनलोड करें।
  6. तैयारी करते समय आधिकारिक पाठ्यक्रम के सभी विषयों की अलग-अलग सूची बना लें।

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026 Important Links

Rajasthan CET Graduation Level Syllabus 2026Click Here
Official WebsiteRSSB
More Job Updaterajasthanvacancy.in
Join WhatsApp ChannelJoin Now

Leave a Comment

Rajasthan Vacancy WhatsApp चैनल जॉइन करें Rajasthan Vacancy Telegram चैनल जॉइन करें