Rajasthan Computer Instructor Answer Key 2026: राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक संभावित आंसर की यहां से डाउनलोड करें

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक और वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित की जा रही है। बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक परीक्षा 22 अगस्त 2026 को और वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक परीक्षा 23 अगस्त 2026 को निर्धारित है। दोनों परीक्षाओं में दो-दो प्रश्न पत्र रखे गए हैं।

परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी इस पेज से Rajasthan Computer Instructor Answer Key 2026, पेपर 1 एवं पेपर 2 की प्रश्न-पत्र PDF तथा विभिन्न कोचिंग संस्थानों द्वारा तैयार की गई अनौपचारिक उत्तर कुंजी देख सकेंगे।

फिलहाल राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी नहीं की है। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों से प्राप्त प्रश्न-पत्र और अलग-अलग कोचिंग संस्थानों द्वारा जारी पेपर समाधान नीचे उपलब्ध करवाए जाएंगे। बोर्ड की आधिकारिक प्राथमिक उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उसका सीधा लिंक भी इसी पेज पर जोड़ दिया जाएगा।

Rajasthan Computer Instructor Answer Key 2026

Rajasthan Computer Instructor Answer Key 2026 Overview

विवरणजानकारी
परीक्षा आयोजित करने वाला बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
भर्ती का नामबेसिक एवं वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2026
विज्ञापन संख्या07/2026
बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक परीक्षा तिथि22 अगस्त 2026
वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक परीक्षा तिथि23 अगस्त 2026
प्रत्येक परीक्षा में प्रश्न पत्र2
परीक्षा का माध्यमऑफलाइन ओएमआर आधारित परीक्षा
कोचिंग उत्तर कुंजीपरीक्षा समाप्त होने के बाद उपलब्ध
आधिकारिक प्राथमिक उत्तर कुंजीअभी जारी नहीं
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

राजस्थान कम्प्यूटर अनुदेशक परीक्षा कार्यक्रम

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बेसिक और वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक परीक्षाओं का आयोजन अलग-अलग दिन किया जा रहा है। प्रत्येक पद के लिए पेपर 1 सुबह और पेपर 2 दोपहर की पाली में आयोजित होगा।

परीक्षापरीक्षा तिथिप्रश्न पत्रपरीक्षा समय
बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक22 अगस्त 2026पेपर 1सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक22 अगस्त 2026पेपर 2दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक23 अगस्त 2026पेपर 1सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक23 अगस्त 2026पेपर 2दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

कोचिंग आंसर की और आधिकारिक आंसर की में अंतर

परीक्षा के तुरंत बाद उपलब्ध होने वाली उत्तर कुंजी आमतौर पर कोचिंग संस्थानों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रश्न-पत्र के आधार पर तैयार की जाती है। यह उत्तर कुंजी अभ्यर्थियों को अपने प्रदर्शन का शुरुआती अनुमान लगाने में सहायता करती है, लेकिन इसके सभी उत्तर अंतिम रूप से सही माने जाएँ, यह जरूरी नहीं है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा बाद में जारी की जाने वाली प्राथमिक उत्तर कुंजी ही आधिकारिक मानी जाएगी। इसलिए किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर अलग-अलग कोचिंग संस्थानों में मतभेद होने पर अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक उत्तर कुंजी का इंतजार करें।

अपने उत्तरों का मिलान कैसे करें?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को प्रश्न-पत्र पुस्तिका और ओएमआर उत्तर-पत्रक की कार्बन कॉपी अपने साथ ले जाने की अनुमति दी है। अभ्यर्थी निम्न तरीके से उत्तरों का मिलान कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले अपने पद के अनुसार बेसिक या वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक का सही प्रश्न-पत्र चुनें।
  2. पेपर 1 और पेपर 2 की उत्तर कुंजी अलग-अलग डाउनलोड करें।
  3. यदि प्रश्न-पत्र पर बुकलेट कोड या श्रृंखला दी गई है तो उसी के अनुसार प्रश्नों का मिलान करें।
  4. अपनी ओएमआर कार्बन कॉपी में भरे गए विकल्प को उत्तर कुंजी से मिलाएँ।
  5. जिन प्रश्नों के उत्तर अलग-अलग कोचिंग उत्तर कुंजियों में अलग हैं, उन्हें फिलहाल अलग से चिह्नित कर लें।
  6. अंतिम मिलान राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक प्राथमिक उत्तर कुंजी से ही करें।

RSSB Computer Instructor Official Answer Key 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अभी Rajasthan Computer Instructor Answer Key 2026 की आधिकारिक प्राथमिक उत्तर कुंजी जारी नहीं की है। बोर्ड द्वारा उत्तर कुंजी जारी करने की निश्चित तिथि भी घोषित नहीं की गई है।

How to Download Rajasthan Computer Instructor Answer Key 2026

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद कैंडिडेट कॉर्नर ऑप्शन में आंसर की के लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर Rajasthan Computer Instructor Answer Key 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इससे आंसर की की पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • फिर अभ्यर्थी को अपनी एग्जाम डेट और पेपर कोड के अनुसार आंसर की का मिलान कर लेना है।

Rajasthan Computer Instructor Answer Key 2026 Important Links

Rajasthan Basic Computer Instructor Question Paper 22 August 2026Paper-1st, Paper-2nd
Rajasthan Basic Computer Instructor Answer Key 22 August 2026Paper-1st, Paper-2nd
Rajasthan Senior Computer Instructor Question Paper 23 August 2026Paper-1st, Paper-2nd
Rajasthan Senior Computer Instructor Answer Key 23 August 2026Paper-1st, Paper-2nd
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in
More Job Updaterajasthanvacancy.in
Join WhatsApp ChannelJoin Now

Leave a Comment

Rajasthan Vacancy WhatsApp चैनल जॉइन करें Rajasthan Vacancy Telegram चैनल जॉइन करें