Rajasthan DPEd Admission 2026: राजस्थान डीपीएड की 100 सीटों पर आवेदन, अंतिम तिथि 10 अगस्त

राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय राजस्थान, जोधपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डीपीएड यानी डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। Rajasthan DPEd Admission 2026 के माध्यम से जोधपुर और प्रतापगढ़ स्थित दो महाविद्यालयों की कुल 100 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

योग्य अभ्यर्थी 10 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद फॉर्म की हार्डकॉपी आवश्यक दस्तावेजों सहित 17 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक जमा करवानी होगी।

Rajasthan DPEd Admission 2026

Rajasthan DPEd Admission 2026 Overview

विवरणजानकारी
प्रवेश का नामराजस्थान डीपीएड प्रवेश 2026
पाठ्यक्रमडिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन (D.P.Ed)
शैक्षणिक सत्र2026-27
पाठ्यक्रम अवधि2 वर्ष
कुल महाविद्यालय2
कुल सीटें100
न्यूनतम योग्यता10+2 सीनियर सेकेंडरी उत्तीर्ण
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
ऑनलाइन आवेदन शुल्क₹250
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि10 अगस्त 2026
हार्डकॉपी जमा करने की अंतिम तिथि17 अगस्त 2026 शाम 5 बजे
चयन प्रक्रियावरीयता सूची, शारीरिक क्षमता परीक्षण, खेल कौशल परीक्षण, साक्षात्कार एवं दस्तावेज सत्यापन

राजस्थान डीपीएड प्रवेश की महत्वपूर्ण तिथियां

आधिकारिक संभावित कार्यक्रम के अनुसार डीपीएड प्रवेश प्रक्रिया निम्न प्रकार से आयोजित की जाएगी:

कार्यक्रमतारीख
प्रवेश विज्ञप्ति का प्रकाशन23 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ26 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि10 अगस्त 2026 मध्यरात्रि 12 बजे
हार्डकॉपी जमा करने की अवधि27 जुलाई से 17 अगस्त 2026
हार्डकॉपी जमा करने का अंतिम समय17 अगस्त 2026 शाम 5 बजे
प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच18 अगस्त से 15 सितंबर 2026
फिजिकल एवं खेल कौशल परीक्षा के लिए अस्थायी सूची20 सितंबर 2026
फिजिकल टेस्ट, खेल कौशल परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन एवं कॉलेज आवंटन28 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026
प्रवेश शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि8 अक्टूबर 2026
डीपीएड सत्र का शुभारंभ10 अक्टूबर 2026

अभ्यर्थी ध्यान रखें कि आधिकारिक दस्तावेज में इसे संभावित कार्यक्रम बताया गया है। आगे किसी तिथि में बदलाव होने पर सूचना महाविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

राजस्थान डीपीएड कॉलेज और सीटों का विवरण

क्रम संख्यामहाविद्यालय का नामसीटें
1राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय राजस्थान, जोधपुर50
2रीजनल टी.टी. कॉलेज, प्रतापगढ़50
कुल100

दोनों महाविद्यालयों के लिए अभ्यर्थी को एक ही आवेदन करना है। आवेदन के दौरान महाविद्यालयों की प्राथमिकता दर्ज करनी होगी। कॉलेज का आवंटन वर्गवार वरीयता, साक्षात्कार के समय दी गई पसंद और संबंधित कॉलेज में उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर किया जाएगा।

राजस्थान डीपीएड प्रवेश के लिए शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 सीनियर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सहित मान्यता प्राप्त बोर्ड के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमुख नियम इस प्रकार हैं:

  • सेकेंडरी के प्रतिशत अंकों के आधार पर अधिकतम 20 अंक दिए जाएंगे।
  • सीनियर सेकेंडरी के प्रतिशत अंकों के आधार पर अधिकतम 20 अंक दिए जाएंगे।
  • साक्षात्कार एवं दस्तावेज सत्यापन के समय मूल अंकतालिका प्रस्तुत करनी होगी।
  • आवेदन की अंतिम तिथि तक सीनियर सेकेंडरी का परिणाम घोषित नहीं होने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
  • परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी को आवेदन में प्राप्तांक भरकर हार्डकॉपी 17 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक जमा करवानी होगी।
  • सामान्य विवरणिका में कोई अलग न्यूनतम प्रतिशत निर्धारित नहीं किया गया है।

राजस्थान डीपीएड प्रवेश आयु सीमा

अभ्यर्थी की आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

वर्गन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
सामान्य पुरुष18 वर्ष23 वर्ष
अन्य सभी वर्ग18 वर्ष28 वर्ष

आधिकारिक सूचना के अनुसार सामान्य पुरुष अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 23 वर्ष और अन्य सभी वर्गों के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गई है।

आवेदन और पाठ्यक्रम शुल्क

शुल्क का प्रकारराशि
ऑनलाइन आवेदन शुल्क₹250
डीपीएड प्रथम वर्ष का पाठ्यक्रम शुल्क₹16,350
डीपीएड द्वितीय वर्ष का पाठ्यक्रम शुल्क₹16,150

आरक्षित श्रेणी के प्रशिक्षणार्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार शिक्षण शुल्क में छूट दी जाएगी।

वरीयता सूची कैसे तैयार होगी?

अभ्यर्थियों की अस्थायी वरीयता सूची निम्न अंकों को जोड़कर तैयार की जाएगी:

  • सेकेंडरी के अंक: अधिकतम 20
  • सीनियर सेकेंडरी के अंक: अधिकतम 20
  • एनसीसी प्रमाणपत्र के अंक
  • अभ्यर्थी के उच्चतम खेल प्रमाणपत्र के अंक

एनसीसी प्रमाणपत्र के अंक

एनसीसी प्रमाणपत्रअंक
एनसीसी ‘A’ सर्टिफिकेट4
एनसीसी ‘B’ सर्टिफिकेट6

जिला और राज्य स्तरीय खेल प्रमाणपत्र के अंक

स्तरप्रतिभागीतृतीय स्थानद्वितीय स्थानप्रथम स्थान
जिला स्तर1246
राज्य स्तर8121518

राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रमाणपत्र के अंक

उपलब्धिअंक
राष्ट्रीय स्तर पर पहली बार प्रतिभागी19
दूसरी बार प्रतिभागी21
तीसरी बार प्रतिभागी24
चौथी बार प्रतिभागी27
पांचवीं बार प्रतिभागी30
राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान35
राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान42
राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान50

अंतरराष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभागी को विवरणिका में निर्धारित अन्य योग्यताएं पूरी करने पर सीधे प्रवेश दिए जाने का प्रावधान है।

यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों के वरीयता अंक समान होते हैं तो अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को पहले स्थान दिया जाएगा। आयु भी समान होने पर हिंदी वर्णमाला के अनुसार पहले आने वाले नाम को वरीयता मिलेगी।

शारीरिक क्षमता परीक्षण

वर्गवार उपलब्ध सीटों के मुकाबले अस्थायी वरीयता सूची से चार गुना अभ्यर्थियों को शारीरिक क्षमता परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। अभ्यर्थी को पांचों स्पर्धाओं में भाग लेना होगा और प्राप्त अंकों का औसत कम से कम 40 प्रतिशत होना आवश्यक है।

ये अंक केवल फिजिकल टेस्ट उत्तीर्ण करने के लिए होंगे और अंतिम वरीयता के अंकों में नहीं जोड़े जाएंगे। ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट महिला वर्ग की सारणी के अनुसार लिया जाएगा।

पुरुष वर्ग फिजिकल टेस्ट मानक

अंक100 मीटर दौड़ (सेकंड)गोला फेंक (मीटर)लंबी कूद (मीटर)ऊंची कूद (मीटर)800 मीटर दौड़ (मिनट)
10010.79.606.701.752.05
9011.58.905.351.652.15
8012.38.205.001.552.25
7013.17.504.651.452.35
6013.96.804.301.352.45
5014.76.103.951.252.55
4015.55.403.601.153.05
3016.34.703.251.053.15
2017.14.002.900.953.25
1017.93.302.550.853.35
018.72.502.200.753.45

महिला वर्ग फिजिकल टेस्ट मानक

अंक100 मीटर दौड़ (सेकंड)गोला फेंक (मीटर)लंबी कूद (मीटर)ऊंची कूद (मीटर)200 मीटर दौड़ (सेकंड)
10013.67.805.201.4425.00
9014.27.204.851.3727.00
8014.86.604.501.3029.00
7015.46.004.151.2331.00
6016.05.403.801.1633.00
5016.64.803.451.0935.00
4017.24.203.101.0237.00
3017.83.602.750.9539.00
2018.43.002.400.8841.00
1019.02.402.050.8143.00
019.61.801.700.7445.00

खेल कौशल परीक्षण

अभ्यर्थी को अपने उच्चतम खेल प्रमाणपत्र से संबंधित खेल का कौशल परीक्षण देना होगा। यह परीक्षण कुल 10 अंकों का होगा, जिसमें कम से कम 5 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

खेल कौशल परीक्षण के अंक अंतिम वरीयता में नहीं जोड़े जाएंगे। न्यूनतम 5 अंक प्राप्त नहीं करने वाले अभ्यर्थी को प्रवेश के लिए योग्य नहीं माना जाएगा।

शारीरिक एवं चिकित्सा योग्यता

अभ्यर्थी का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना तथा खेल एवं शारीरिक गतिविधियां करने में सक्षम होना आवश्यक है। साक्षात्कार एवं फिजिकल टेस्ट के दिन राजकीय चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। यह प्रमाणपत्र 15 दिन से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए।

महिला अभ्यर्थी के लिए विवरणिका में फिजिकल टेस्ट और प्रशिक्षण अवधि के दौरान गर्भावस्था से संबंधित पात्रता शर्त भी दी गई है। किसी शारीरिक योग्यता को लेकर संदेह होने पर अभ्यर्थी को स्थानीय मेडिकल बोर्ड के पास भेजा जा सकता है।

राजस्थान डीपीएड आरक्षण

श्रेणीआरक्षण
अनुसूचित जाति16 प्रतिशत
अनुसूचित जनजाति12 प्रतिशत
अन्य पिछड़ा वर्ग21 प्रतिशत
विशेष पिछड़ा वर्ग5 प्रतिशत
आर्थिक रूप से पिछड़ा सामान्य वर्ग10 प्रतिशत
महिला वर्ग30 प्रतिशत (20%+8%+2%)

आरक्षित सीटें रिक्त रहने पर नियमानुसार तैयार सामान्य वर्ग की वरीयता सूची के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

प्रमाणपत्रों से संबंधित जरूरी नियम

  • जाति एवं आरक्षण प्रमाणपत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी और हस्ताक्षरित होना चाहिए।
  • ओबीसी एवं अति पिछड़ा वर्ग का प्रमाणपत्र चालू वर्ष की 1 जुलाई को एक वर्ष से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए।
  • पुराना ओबीसी या एमबीसी प्रमाणपत्र निर्धारित शपथपत्र के साथ अधिकतम तीन वर्ष की अवधि तक स्वीकार किया जा सकता है।
  • EWS प्रमाणपत्र वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं निर्धारण वर्ष 2026-27 का होना चाहिए।
  • खेल प्रमाणपत्र संबंधित संस्था प्रधान से प्रमाणित होना चाहिए।
  • राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर के संबंधित मूल खेल प्रमाणपत्र दस्तावेज सत्यापन के समय प्रस्तुत करने होंगे।
  • प्रमाणपत्र के पीछे प्रमाणीकरण होने पर उसकी दोनों तरफ की स्वप्रमाणित प्रतियां लगानी होंगी।
  • गलत, जाली अथवा अप्रमाणित प्रमाणपत्र मिलने पर प्रवेश निरस्त किया जा सकता है।

राजस्थान डीपीएड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले आधिकारिक आवेदन पोर्टल खोलें।
  2. ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से नया पंजीकरण करें।
  3. प्राप्त लॉगिन विवरण से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  4. निर्धारित ₹250 आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  5. आवेदन में व्यक्तिगत, शैक्षणिक, खेल और आरक्षण संबंधी जानकारी भरें।
  6. दोनों महाविद्यालयों की प्राथमिकता दर्ज करें।
  7. भुगतान के बाद आवेदन को Final Submit करना न भूलें।
  8. आवेदन की दो हार्डकॉपी निकालकर एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें।
  9. दूसरी प्रति के साथ शैक्षणिक, खेल, एनसीसी और श्रेणी प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां लगाएं।
  10. आवेदन की हार्डकॉपी व्यक्तिगत रूप से अथवा डाक द्वारा निर्धारित पते पर 17 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक जमा करवाएं।

हार्डकॉपी प्राचार्य, राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय, एयर फोर्स बस स्टैंड के पास, जोधपुर-342011 के पते पर जमा करवाई जानी है। हाथ से भरा हुआ आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवेदन करते समय इन बातों का ध्यान रखें

  • केवल आवेदन शुल्क जमा करना पर्याप्त नहीं है; भुगतान के बाद Final Submit अनिवार्य है।
  • आवेदन की हार्डकॉपी और दस्तावेज समय पर जमा नहीं होने पर अभ्यर्थिता स्वीकार नहीं की जाएगी।
  • साक्षात्कार के समय आवेदन के साथ लगाए गए सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां लानी होंगी।
  • फिजिकल एवं खेल कौशल परीक्षण के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूचना वेबसाइट पर जारी होगी।
  • फिजिकल टेस्ट के समय अभ्यर्थी को खेल पोशाक में उपस्थित होना होगा।
  • फिजिकल टेस्ट और खेल कौशल परीक्षण दोनों में अलग-अलग न्यूनतम अंक प्राप्त करना जरूरी है।

डीपीएड पाठ्यक्रम और उपस्थिति

डीपीएड पाठ्यक्रम की अवधि कुल दो वर्ष होगी। विवरणिका के अनुसार प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में न्यूनतम 220 कार्य दिवस की उपस्थिति अनिवार्य है। निर्धारित उपस्थिति पूरी नहीं करने वाले प्रशिक्षणार्थी को वार्षिक परीक्षा में बैठने से रोका जा सकता है।

प्रायोगिक गतिविधियां सामान्यतः सुबह और शाम तथा सैद्धांतिक कक्षाएं दिन की पारी में संचालित होती हैं। पाठ्यक्रम में सैद्धांतिक अध्ययन के साथ खेल, एथलेटिक्स, शारीरिक शिक्षा और व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल है।

Rajasthan DPEd Admission 2026 Important Links

Start Rajasthan DPEd Admission 2026 form26 July 2026
Last Date Online Application form10 August 2026
Date for submitting Offline Hard copies27 July to 17 August 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Rajasthan DPEd Admission Dates NoticeClick Here
Official Websitegpecjodhpur.com
More Job Updaterajasthanvacancy.in
Join WhatsApp ChannelJoin Now

Leave a Comment

Join WhatsApp Join Telegram