Rajasthan ITI Admission 2026: आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई तक बढ़ी, नया कार्यक्रम जारी

Rajasthan ITI Admission 2026 के लिए जो अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म नहीं भर पाए थे उनके लिए राजस्थान आईटीआई ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 28 जुलाई 2026 कर दिया है राजस्थान के सरकारी एवं प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किया जा रहे हैं राजस्थान आईटीआई के लिए 8वीं, 10वीं और 12वीं पास महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग प्राविधिक शिक्षा निदेशालय (प्रशिक्षण) जोधपुर द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है इसके अनुसार राजस्थान आईटीआई के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म 15 जुलाई से लेकर 28 जुलाई 2026 तक भर सकते हैं इसके बाद प्रोविजनल मेरीट लिस्ट 29 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी जबकि अभ्यर्थियों को सीटों का आवंटन 2 अगस्त 2026 को किया जाएगा।

Rajasthan ITI Admission 2026

Rajasthan ITI Admission 2026 Overview

विवरणजानकारी
प्रवेश का नामRajasthan ITI Admission 2026
विभागकौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग
निदेशालयप्राविधिक शिक्षा निदेशालय (प्रशिक्षण), जोधपुर
प्रवेश सत्र2026-27/28
संस्थानों का प्रकारराजकीय एवं प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ होने की तिथि15 जुलाई 2026
संशोधित अंतिम तिथि28 जुलाई 2026
प्रोविजनल मेरिट लिस्ट29 जुलाई 2026
प्रथम सीट आवंटन2 अगस्त 2026
नियमित कक्षाएँ प्रारंभ10 अगस्त 2026
न्यूनतम आयु14 वर्ष
शैक्षणिक योग्यताव्यवसाय के अनुसार 8वीं, 10वीं या 12वीं पास
आवेदन शुल्क₹200 (SC/ST- ₹175)
प्रवेश प्रक्रियाकेंद्रीकृत ऑनलाइन प्रवेश एवं सीट आवंटन

आईटीआई क्या है?

राजस्थान आईटीआई एक व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है इसमें विभिन्न तकनीकी और गैर तकनीकी ट्रेडों में 6 महीने, एक वर्ष और दो वर्ष की अवधि के कोर्स संचालित किए जाते हैं आईटीआई में कोर्स को ट्रेड कहा जाता है इसमें इंजीनियरिंग और गैर इंजीनियरिंग दोनों प्रकार के ट्रेड रहते हैं जो अभ्यर्थी 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के बाद कम खर्च और कम समय में कोई प्रोफेशनल कोर्स करना चाहते हैं तो उनके लिए आईटीआई सबसे बेहतरीन विकल्प रहता है।

आईटीआई का मुख्य उद्देश्य युवाओं को विभिन्न तकनीकी और गैर तकनीकी क्षेत्र में स्किल ट्रेनिंग प्रदान करना है जिससे वह आत्मनिर्भर बन सके और उन्हें रोजगार के अवसर मिल सके आईटीआई करने के बाद अभ्यर्थी अपना स्वयं का भी काम धंधा खोल सकता है इसके अलावा आईटीआई करने के बाद रेलवे, बिजली विभाग, जल विभाग, रोडवेज, आर्मी इत्यादि में इनकी अलग से वैकेंसी भी निकलती है और अप्रेंटिसशिप का अवसर भी मिलता है।

राजस्थान आईटीआई के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

क्र.सं.गतिविधितिथि
1प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभ एवं अंतिम तिथि15 जुलाई से 28 जुलाई 2026
2अस्थायी योग्यता सूची (Provisional Merit List) जारी होने की तिथि29 जुलाई 2026
3संस्थान प्रबंधन समिति यानी IMC सीटों पर संबंधित संस्थानों में संस्थान स्तर पर प्रवेश30 जुलाई 2026
4संस्थानों द्वारा IMC सीटों पर प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों की सूचना ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि31 जुलाई 2026
5केंद्रीकृत ऑनलाइन प्रवेश के लिए प्रथम सीट आवंटन2 अगस्त 2026
6प्रथम सीट आवंटन के बाद प्रशिक्षण शुल्क एवं मूल दस्तावेजों के साथ संस्थान में रिपोर्टिंग3 अगस्त से 6 अगस्त 2026
7प्रवेशित अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग संबंधी सूचना संस्थानों द्वारा ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि7 अगस्त 2026 तक
8इंटरनल स्लाइडिंग8 अगस्त 2026
9नियमित कक्षाएँ प्रारंभ होने की तिथि10 अगस्त 2026

Rajasthan ITI Admission 2026 Application Fee

राजस्थान आईटीआई ऐडमिशन में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹200 रखा गया है जबकि एससी, एसटी के लिए 175 रुपए रखा गया है वही सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क रखे गए हैं इसमें आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS₹200
SC / ST₹175
All Women₹0
Payment ModeOnline

Rajasthan ITI Admission 2026 Age Limit

राजस्थान आईटीआई ऐडमिशन के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष रखी गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा नहीं रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

  • Minimum Age = 14 Years
  • Maximum Age = All Years
  • Age Limit Calculation: Based on 1 September 2026.

Rajasthan ITI Admission 2026 Educational Qualification

आईटीआई पाठ्यक्रम में ट्रेड के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है इसमें ट्रेड के अनुसार शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं एवं 12वीं पास रखी गई है।

Rajasthan ITI Admission 2026 Selection Process

  • अभ्यर्थी जिस ट्रेड के लिए आवेदन कर रहा है उसकी न्यूनतम योग्यता के अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी।
  • यदि ट्रेड 10वीं कक्षा स्तर की है तो मेरिट दसवीं के प्रतिशत के आधार पर बनेगी।
  • आईटीआई ऐडमिशन में राजस्थान बोर्ड या राजस्थान में स्थित सीबीएसई विद्यालय से 8वीं, 10वीं, 12वीं परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • राजस्थान के मूल निवासी विद्यार्थियों एवं राजस्थान सरकार या उसके उपक्रम के कर्मचारियों के पुत्र/ पुत्री या पति-पत्नी को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

Rajasthan ITI Admission 2026 Course Fee

शुल्क का विवरणफीस
सावधानी निधि (Caution Money) सभी अभ्यर्थियों के लिए₹1,000 (पूरे सत्र के लिए)
1 एवं 2 वर्षीय ट्रेड का प्रशिक्षण शुल्क₹2,400 प्रति वर्ष
6 माह के ट्रेड का प्रशिक्षण शुल्क₹1,200
महिला अभ्यर्थियों के लिए प्रशिक्षण शुल्क (राजकीय ITI)निःशुल्क

How to Apply Rajasthan ITI Admission 2026

  • सबसे पहले राजस्थान आईटीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद राजस्थान आईटीआई ऐडमिशन 2026-27 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा पढ़ लेना है।
  • इसके बाद एसएसओ पोर्टल पर जाना है एवं एसएसओ आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर लेना है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को ITI App के आइकॉन पर क्लिक करना है एवं एडमिशन 2026-27 को सेलेक्ट करके कंटिन्यू करना है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भर देनी है अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  • अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट भविष्य के लिए संभाल कर रख लें।

आईटीआई एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

राजस्थान आईटीआई ऐडमिशन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी के पास कुछ जरूरी दस्तावेज भी होने चाहिए जिनकी जानकारी यहां पर उपलब्ध करवा दी है इसमें से अभ्यर्थी के पास जो लागू होते हैं वह आवेदन के समय देने होंगे।

  • आधार कार्ड
  • एसएसओ आईडी & ईमेल आईडी
  • 8वीं / 10वीं / 12वीं की अंकतालिका (ट्रेड के अनुसार)
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • हस्ताक्षर & सक्रिय मोबाइल नंबर
  • मूल निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/MBC), यदि लागू हो
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग (PwD) प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • भूतपूर्व सैनिक / रक्षा कर्मी आश्रित प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Rajasthan ITI Admission 2026 Important Links

Start Rajasthan ITI Admission 2026 form15 July 2026
Last Date Online Application form28 July 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websitekdhte.rajasthan.gov.in
More Job Updaterajasthanvacancy.in
Join WhatsApp ChannelJoin Now

Rajasthan ITI Admission 2026 FAQ’s

राजस्थान ITI एडमिशन 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

राजस्थान आईटीआई ऐडमिशन के लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2026 कर दी गई है

राजस्थान ITI की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट कब आएगी?

राजस्थान आईटीआई ऐडमिशन के लिए प्रोविजनल मेरीट लिस्ट 29 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी जबकि प्रथम सीट आवंटन 2 अगस्त को होगा।

Leave a Comment

Join WhatsApp Join Telegram