Rajasthan LDC Result 2026: 21 अगस्त शाम तक रिजल्ट तैयार करने का प्रयास, RSSB अध्यक्ष का नया अपडेट

Rajasthan LDC Result 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने नया अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि LDC लिखित परीक्षा का परिणाम 21 अगस्त 2026 की शाम तक तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।

हालांकि, अभ्यर्थी इसे रिजल्ट जारी होने की निश्चित तारीख न मानें। बोर्ड अध्यक्ष ने अपने जवाब में यह भी स्पष्ट किया है कि अंतिम रूप से क्या स्थिति रहती है, यह परिणाम तैयार होने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। अब नई अपडेट के अनुसार राजस्थान एलडीसी परीक्षा का रिजल्ट 21 अगस्त 2026 को जारी किया जा सकता है।

Rajasthan LDC Result 2026

Rajasthan LDC Result 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
परीक्षा का नामलिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2026
कुल पद10,644
लिखित परीक्षा5 जुलाई 2026
प्राथमिक उत्तर कुंजी23 जुलाई 2026
नया रिजल्ट अपडेट21 अगस्त की शाम तक तैयार करने का प्रयास
रिजल्ट की स्थिति18 अगस्त तक जारी नहीं
रिजल्ट जारी होने की निश्चित तारीखघोषित नहीं
अगला चरणटाइपिंग एवं दक्षता परीक्षा
टाइपिंग टेस्ट का वर्तमान प्लानजनवरी 2027 का अंतिम सप्ताह

राजस्थान LDC रिजल्ट को लेकर नया अपडेट

RSSB अध्यक्ष आलोक राज ने LDC रिजल्ट के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए लिखा—

“LDC result 21 अगस्त शाम तक तैयार होने का प्रयास है, देखते हैं, फाइनली क्या रहता है।”

इस जवाब से स्पष्ट है कि बोर्ड परिणाम तैयार करने का काम कर रहा है और इसे 21 अगस्त की शाम तक पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन बोर्ड अध्यक्ष ने रिजल्ट जारी होने की तारीख तय होने की बात नहीं कही है।

यहाँ रिजल्ट तैयार होना और रिजल्ट जारी होना दोनों अलग बातें हैं। परिणाम तैयार होने के बाद बोर्ड की आवश्यक प्रक्रिया पूरी करके रिजल्ट PDF आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इसलिए 21 अगस्त को अभी निश्चित Result Date नहीं लिखा जा सकता।

क्या राजस्थान LDC रिजल्ट 21 अगस्त को जारी होगा?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 21 अगस्त 2026 को रिजल्ट जारी करने का कोई औपचारिक नोटिस जारी नहीं किया है। फिलहाल केवल इतना बताया गया है कि परिणाम को 21 अगस्त की शाम तक तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।

रिजल्ट जारी होने की पुष्टि तभी मानी जाएगी, जब राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के आधिकारिक Result Section में लिखित परीक्षा परिणाम और कट ऑफ की PDF उपलब्ध होगी। अभ्यर्थियों को सोशल मीडिया पर चल रही “21 अगस्त को रिजल्ट जारी” जैसी निश्चित खबरों से सावधान रहना चाहिए।

राजस्थान LDC उत्तर कुंजी कब जारी हुई थी?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 5 जुलाई 2026 को आयोजित LDC Grade-II/Junior Assistant परीक्षा के दोनों मास्टर प्रश्नपत्र और प्राथमिक उत्तर कुंजी 23 जुलाई 2026 को जारी की थी।

इसके बाद 24 जुलाई 2026 को प्रश्नों पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने से संबंधित प्रेस नोट जारी किया गया था। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी और उसी के आधार पर लिखित परीक्षा परिणाम जारी होगा।

राजस्थान LDC टाइपिंग टेस्ट कब होगा?

RSSB अध्यक्ष द्वारा पहले दिए गए अपडेट के अनुसार LDC भर्ती की टाइपिंग एवं दक्षता परीक्षा कराने का वर्तमान प्लान जनवरी 2027 के अंतिम सप्ताह का है।

उन्होंने बताया था कि टाइपिंग टेस्ट में लगभग 30 हजार अभ्यर्थियों को शामिल किया जाना है। इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त कंप्यूटर लैब और टाइपिंग सेंटर उपलब्ध कराने के कारण परीक्षा को जनवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित करने की योजना बनाई गई है।

ध्यान रखें कि यह बोर्ड का वर्तमान प्लान है, टाइपिंग टेस्ट की औपचारिक परीक्षा तिथि नहीं। अंतिम तिथि, परीक्षा केंद्र और प्रवेश-पत्र से संबंधित जानकारी RSSB के अलग नोटिस से जारी होगी।

कितने अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट में शामिल होंगे?

बोर्ड अध्यक्ष ने टाइपिंग टेस्ट में करीब 30 हजार अभ्यर्थियों को शामिल करने का उल्लेख किया है। लिखित परीक्षा परिणाम में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की वास्तविक संख्या रिजल्ट PDF जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

लिखित परीक्षा परिणाम में रोल नंबर आने का अर्थ अंतिम चयन नहीं होगा। शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को अगले चरण की टाइपिंग एवं दक्षता परीक्षा में शामिल होना होगा।

Rajasthan LDC Result 2026 कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी इन चरणों से अपना परिणाम देख सकेंगे:

  1. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का Result Section खोलें।
  2. परीक्षा वर्ष में 2026 का चयन करें।
  3. परीक्षा के नाम में LDC Grade-II/Junior Assistant चुनें।
  4. लिखित परीक्षा परिणाम की PDF खोलें।
  5. PDF डाउनलोड करने के बाद सर्च विकल्प में अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  6. रोल नंबर मिलने पर रिजल्ट और आगे के निर्देश सुरक्षित रखें।

Rajasthan LDC Result 2026 Important Links

Rajasthan LDC Result Date 202621 August 2026
Rajasthan LDC Result 2026 CheckUpdate Soon
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in
More Job Updaterajasthanvacancy.in
Join WhatsApp ChannelJoin Now

Leave a Comment

Rajasthan Vacancy WhatsApp चैनल जॉइन करें Rajasthan Vacancy Telegram चैनल जॉइन करें