Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026: कालीबाई भील और देवनारायण स्कूटी योजना की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी

Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026 राजस्थान आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर 27 जुलाई 2026 को जारी कर दी है कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना और देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना दोनों की फाइनल मेरिट लिस्ट 27 जुलाई 2026 को जारी हो गई है जिन छात्रों ने इन दोनों योजनाओं के लिए आवेदन फॉर्म भरा था वह फाइनल मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकती हैं।

कॉलेज शिक्षा विभाग द्वारा पहले 1 जुलाई 2026 को संशोधित अस्थाई वरीयता सूची जारी की गई थी इस संशोधित प्रोविजनल मेरीट लिस्ट पर 6 जुलाई 2026 तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थी छात्राओं की आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट 27 जुलाई 2026 को जारी कर दी है इस लिस्ट में अभ्यर्थी का नाम, पिता या अभिभावक का नाम, जन्मतिथि, संस्था का नाम, एप्लीकेशन आईडी सहित सभी जानकारी दी गई है।

Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026

Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026 Overview

विवरणजानकारी
विभाग का नामआयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर
योजना का नामकालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना
दूसरी योजनादेवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना
शैक्षणिक वर्ष2025-26
सूची का प्रकारRajasthan Scooty Yojana Merit List 2026
संशोधित अस्थायी वरीयता सूची1 जुलाई 2026
आपत्ति दर्ज करवाने की अंतिम तिथि6 जुलाई 2026
फाइनल मेरिट लिस्ट27 जुलाई 2026
सूची देखने का माध्यमऑनलाइन PDF
विभागीय वेबसाइटhte.rajasthan.gov.in

राजस्थान स्कूटी योजना की फाइनल लिस्ट जारी

राजस्थान कॉलेज शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना और कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना की अंतिम वरीयता सूची जारी कर दी है Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर 27 जुलाई 2026 को जारी की गई है इसमें अलग-अलग श्रेणियां और विभागों के अनुसार पीडीएफ उपलब्ध कराया गया है संशोधित प्रोविजनल मेरीट लिस्ट में आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल सूची जारी की गई है।

कौन-कौन सी फाइनल लिस्ट जारी हुई है?

योजना अथवा श्रेणीPDF का विवरण
देवनारायण छात्रा स्कूटी योजनासत्र 2025-26 की संयुक्त अंतिम वरीयता सूची
कालीबाई स्कूटी योजना कटऑफजिलावार, पाठ्यक्रमवार और श्रेणीवार कटऑफ
उच्च शिक्षा विभागसभी श्रेणियों की अंतिम सूची
सामाजिक न्याय विभागअनुसूचित जाति श्रेणी की अंतिम सूची
स्कूल शिक्षा विभागEBC/EWS श्रेणी की अंतिम सूची
सामाजिक न्याय विभागविमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्ध-घुमंतु श्रेणी की अंतिम सूची
अल्पसंख्यक विभागअल्पसंख्यक श्रेणी की अंतिम सूची
उच्च शिक्षा विभागअनुसूचित जनजाति, 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं की सूची
उच्च शिक्षा विभागअनुसूचित जनजाति, 10वीं उत्तीर्ण छात्राओं की सूची

Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026 Important Dates

प्रक्रियातिथि
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि30 जनवरी 2026
प्रारंभिक अस्थायी वरीयता सूची जारी22 मई 2026
संशोधित अस्थायी वरीयता सूची जारी1 जुलाई 2026
संशोधित सूची पर आपत्ति की अंतिम तिथि6 जुलाई 2026, शाम 5 बजे तक
आपत्तियां जिला नोडल अधिकारी को भेजने की तिथि8 जुलाई 2026, शाम 5 बजे तक
आपत्तियों के निस्तारण की निर्धारित तिथि11 जुलाई 2026
अंतिम वरीयता सूचियां ऑनलाइन जारी27 जुलाई 2026

दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा

कॉलेज शिक्षा विभाग ने संबंधित प्राचार्यों और जिला नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं की अंतिम मेरिट लिस्ट में शामिल छात्रा के प्राप्तांक प्रतिशत का मिलान सीनियर सेकेंडरी की मूल अंक तालिका और अन्य वांछित मूल दस्तावेजों से करना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी छात्रा ने योजना का लाभ लेने के लिए कोई जानकारी छिपा ली है या गलत जानकारी दी है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

अंतिम सूची में कौन-कौन सी जानकारी दी गई है?

  • वरीयता क्रमांक
  • आवेदन क्रमांक
  • छात्रा का नाम
  • पिता अथवा अभिभावक का नाम
  • विद्यालय या महाविद्यालय का नाम
  • छात्रा का जिला
  • विद्यालय अथवा संस्थान का प्रकार
  • पाठ्यक्रम का नाम
  • पिछली परीक्षा के प्राप्तांक प्रतिशत
  • जन्मतिथि
  • संबंधित विद्यालय अथवा संस्थान का जिला।

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के लाभ

  • स्कूटी
  • स्कूटी के परिवहन अथवा सुपुर्दगी से संबंधित निर्धारित व्यय
  • एक वर्ष का बीमा
  • पांच वर्ष का तृतीय पक्ष बीमा
  • एक बार दो लीटर पेट्रोल
  • हेलमेट

How to Download Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थियों को कॉलेज शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को होम पेज पर Circulars के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी और देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना की सभी मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • आपको जिस योजना की फाइनल मेरिट लिस्ट चेक करनी है उसके लिंक पर क्लिक करना है।
  • इससे संबंधित मेरिट लिस्ट की पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • अब छात्रा इस लिस्ट में Ctrl+F विकल्प का उपयोग करके अपना नाम खोज सकती हैं।
  • अपना नाम मिलने पर आवेदन क्रमांक, संस्थान, जिला, प्राप्तांक, अभिभावक का नाम सभी जानकारी चेक कर लेनी है।

Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026 Important Links

Kalibai Bheel Scooty Final Merit List 2026Click Here
Devnarayan Scooty Final Merit List 2026Click Here
Official Websitehte.rajasthan.gov.in
More Job Updaterajasthanvacancy.in
Join WhatsApp ChannelJoin Now

Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026 FAQ’s

Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026 कब जारी की जाएगी?

कालीबाई भील और देवनारायण स्कूटी योजना दोनों की मेरिट लिस्ट 27 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई है।

कालीबाई भील और देवनारायण स्कूटी फाइनल मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?

दोनों योजनाओं की मेरिट लिस्ट छात्राएं राजस्थान कॉलेज शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment

Join WhatsApp Join Telegram