Reliance Foundation Scholarships 2026-27: UG और PG छात्रों को ₹6 लाख तक की स्कॉलरशिप

उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए Reliance Foundation Scholarships 2026-27 के आवेदन शुरू हो गए हैं। इस स्कॉलरशिप कार्यक्रम के अंतर्गत देशभर के प्रथम वर्ष में पढ़ रहे कुल 5,100 स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

चयनित स्नातक विद्यार्थियों को उनके डिग्री कार्यक्रम की अवधि में अधिकतम ₹2 लाख और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को अधिकतम ₹6 लाख की आर्थिक सहायता मिलेगी। आवेदन पूरी तरह निशुल्क है। पात्र विद्यार्थी 5 अक्टूबर 2026 को रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Reliance Foundation Scholarships 2026-27

Reliance Foundation Scholarships 2026 Overview

विवरणजानकारी
स्कॉलरशिप का नामReliance Foundation Scholarships 2026-27
कुल स्कॉलरशिप5,100
स्नातक स्कॉलरशिप5,000
स्नातकोत्तर स्कॉलरशिप100
UG विद्यार्थियों के लिए राशिडिग्री की अवधि में अधिकतम ₹2 लाख
PG विद्यार्थियों के लिए राशिडिग्री की अवधि में अधिकतम ₹6 लाख
आवेदन शुरू14 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि5 अक्टूबर 2026, रात 11:59 बजे
आवेदन शुल्ककोई शुल्क नहीं
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
चयन परिणामदिसंबर 2026 के अंत तक
आधिकारिक वेबसाइटscholarships.reliancefoundation.org

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
आवेदन प्रारंभ होने की तिथि14 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि5 अक्टूबर 2026
आवेदन बंद होने का समयरात 11:59 बजे
PG Reference Letter जमा करने की तिथि12 अक्टूबर 2026, रात 11:59 बजे
UG बैंक और PAN विवरण जमा करने की अंतिम तिथि18 अक्टूबर 2026
PG वर्चुअल इंटरव्यूनवंबर-दिसंबर 2026
अंतिम चयन परिणामदिसंबर 2026 के अंत तक

महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण: PG FAQ के “Timings and Deadlines” भाग में Reference Letter की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2026 दी गई है, जबकि उसी PDF के आगे के हिस्से में 11 अक्टूबर छपा है। इस अंतर के कारण विद्यार्थियों को दोनों Reference Letter 11 अक्टूबर तक ही अपलोड करवा लेने चाहिए।

स्कॉलरशिप की राशि

श्रेणीस्कॉलरशिप की संख्याअधिकतम सहायता
Undergraduate Scholarship5,000₹2 लाख
Postgraduate Scholarship100₹6 लाख
कुल5,100पाठ्यक्रम के अनुसार

यह राशि एक ही वर्ष के लिए नहीं, बल्कि संबंधित डिग्री कार्यक्रम की पूरी अवधि में अधिकतम सीमा के रूप में दी जाएगी।

स्कॉलरशिप राशि का उपयोग ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस, लैपटॉप, शैक्षणिक पुस्तकों, पाठ्यक्रमों और अन्य पढ़ाई से जुड़े खर्चों के लिए किया जा सकता है। आर्थिक सहायता के अतिरिक्त चयनित विद्यार्थियों को मेंटरशिप, नेतृत्व एवं सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण, विशेषज्ञों से संवाद, नेटवर्किंग और Scholar-Alumni Community से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा।

Reliance Foundation UG Scholarship 2026 पात्रता

स्नातक स्कॉलरशिप के लिए विद्यार्थी को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • विद्यार्थी भारत में रहने वाला भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • कक्षा 12वीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
  • विद्यार्थी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी नियमित एवं पूर्णकालिक स्नातक डिग्री के प्रथम वर्ष में पढ़ रहा हो।
  • डिग्री भारत के किसी UGC से मान्यता प्राप्त या NAAC से मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी किसी भी विषय या स्ट्रीम से स्नातक कर सकता है।
  • माता-पिता की कुल वार्षिक आय ₹15 लाख या इससे कम होनी चाहिए।
  • ₹2.50 लाख से कम पारिवारिक आय वाले विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • इस स्कॉलरशिप के लिए कोई आयु सीमा नहीं रखी गई है।

UG स्कॉलरशिप की आधिकारिक पात्रता एवं FAQ

UG स्कॉलरशिप के लिए कौन पात्र नहीं है?

निम्नलिखित विद्यार्थी आवेदन नहीं कर सकते:

  • स्नातक डिग्री के दूसरे वर्ष या इससे आगे पढ़ने वाले विद्यार्थी।
  • ऑनलाइन, डिस्टेंस, रिमोट या अन्य गैर-नियमित माध्यम से डिग्री करने वाले विद्यार्थी।
  • अनिवार्य Aptitude Test में शामिल नहीं होने वाले विद्यार्थी।
  • Aptitude Test को एक से अधिक बार देने वाले विद्यार्थी।
  • केवल CA या CS जैसे प्रोफेशनल कोर्स करने वाले विद्यार्थी। हालांकि साथ में नियमित पूर्णकालिक B.Com, BBA या B.Sc जैसी स्नातक डिग्री के प्रथम वर्ष में प्रवेश होने पर आवेदन किया जा सकता है।

Reliance Foundation PG Scholarship 2026 पात्रता

स्नातकोत्तर स्कॉलरशिप के लिए निम्नलिखित पात्रता निर्धारित की गई है:

  • आवेदक भारत में रहने वाला भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • विद्यार्थी भारत में किसी नियमित एवं पूर्णकालिक स्नातकोत्तर डिग्री के प्रथम वर्ष में पढ़ रहा हो।
  • डिग्री Engineering, Technology, Energy या Life Sciences से संबंधित निर्धारित पाठ्यक्रमों में होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी के GATE 2026 में 550 से 1000 के बीच अंक होने चाहिए।

अथवा

  • स्नातक स्तर पर न्यूनतम 7.5 CGPA होना चाहिए।
  • यदि विश्वविद्यालय ने प्रतिशत में अंक दिए हैं तो CGPA निकालने के लिए प्रतिशत को 9.5 से भाग दिया जाएगा।
  • PG Scholarship के लिए पारिवारिक आय की कोई अधिकतम सीमा नहीं है।
  • GATE परीक्षा नहीं देने वाले विद्यार्थी भी न्यूनतम 7.5 UG CGPA के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

PG स्कॉलरशिप की आधिकारिक पात्रता एवं FAQ

पात्र स्नातकोत्तर डिग्री

  • Master of Engineering
  • M.Sc.
  • M.Sc. by Research
  • M.Tech.
  • M.Tech. by Research
  • MCA
  • M.Pharm.

पात्र क्षेत्रों में Artificial Intelligence, Computer Science, Mathematics and Computing, Electrical and Electronics Engineering, Mechanical Engineering, Chemical Engineering, Renewable and New Energy, Material Science and Engineering तथा Life Sciences शामिल हैं।

Integrated M.Tech एवं PhD, ऑनलाइन, डिस्टेंस और पार्ट टाइम स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी पात्र नहीं हैं। विदेश में स्नातकोत्तर डिग्री कर रहे विद्यार्थी भी आवेदन नहीं कर सकते।

आवेदन शुल्क

Reliance Foundation Scholarships 2026 के लिए किसी भी चरण पर कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन, Aptitude Test और चयन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है।

चयन प्रक्रिया

Undergraduate Scholarship Selection Process

  1. ऑनलाइन आवेदन और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना।
  2. अनिवार्य ऑनलाइन Aptitude Test देना।
  3. शॉर्टलिस्ट किए गए विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं मूल्यांकन।
  4. अंतिम चयन।

UG विद्यार्थियों का मूल्यांकन Aptitude Test, शैक्षणिक रिकॉर्ड, आवेदन में दी गई व्यक्तिगत जानकारी और पारिवारिक आय के आधार पर किया जाएगा।

Postgraduate Scholarship Selection Process

  1. ऑनलाइन आवेदन एवं दस्तावेज जमा करना।
  2. अनिवार्य ऑनलाइन Aptitude Test।
  3. आवेदन और दस्तावेजों का मूल्यांकन।
  4. शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों का वर्चुअल इंटरव्यू।
  5. अंतिम चयन।

PG आवेदन में दो छोटे निबंध और दो Reference Letter भी देने होंगे। इनमें एक Academic Reference और दूसरा Character Reference होना चाहिए। इंटरव्यू नवंबर-दिसंबर 2026 में वीडियो कॉल के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।

Aptitude Test Pattern

विषयप्रश्नसमयअंक
Verbal Ability2020 मिनट20
Analytical and Logical Ability2020 मिनट20
Numerical Ability2020 मिनट20
कुल6060 मिनट60

Aptitude Test ऑनलाइन और Remote Proctored होगा। परीक्षा के दौरान कैमरा और माइक्रोफोन चालू रखना होगा। दिव्यांग विद्यार्थियों को 30 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। अंतिम परीक्षा से पहले Mock Test की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

UG Aptitude Test हिंदी, मराठी, गुजराती और कन्नड़ भाषा में भी उपलब्ध होगा। निर्धारित Aptitude Test पूरा किए बिना आवेदन पूर्ण नहीं माना जाएगा।

UG आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्थायी पते का प्रमाण
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • वर्तमान संस्थान का Bonafide Student Certificate
  • माता-पिता की आय का प्रमाण
  • सरकारी दिव्यांगता प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • अन्य स्कॉलरशिप या स्टाइपेंड का प्रमाण, यदि लागू हो

Bonafide Certificate में विद्यार्थी का नाम, संस्थान का नाम, डिग्री कार्यक्रम और अध्ययन का वर्ष दर्ज होना चाहिए।

PG आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्थायी पते का प्रमाण
  • वर्तमान Resume
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • Bonafide Certificate या कॉलेज फीस की रसीद
  • एक Academic Reference Letter
  • एक Character Reference Letter
  • कार्य अनुभव या इंटर्नशिप का प्रमाण, यदि लागू हो
  • GATE 2026 Scorecard, यदि लागू हो
  • सरकारी दिव्यांगता प्रमाणपत्र, यदि लागू हो

बैंक खाता और PAN से जुड़ी जरूरी जानकारी

UG आवेदक ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद बैंक खाता और PAN विवरण भर सकेंगे। इसकी अंतिम तिथि 18 अक्टूबर 2026 है।

  • बैंक खाता विद्यार्थी के स्वयं के नाम पर होना चाहिए।
  • खाता सक्रिय और KYC Compliant होना चाहिए।
  • माता-पिता या परिवार के किसी अन्य सदस्य का व्यक्तिगत बैंक खाता स्वीकार नहीं होगा।
  • 18 वर्ष से कम आयु होने पर संयुक्त खाता मान्य होगा, लेकिन विद्यार्थी का नाम पहले खाताधारक के रूप में होना चाहिए।
  • सभी आवेदकों के लिए PAN आवश्यक है।
  • नाबालिग विद्यार्थी को Minor PAN बनवाना होगा।
  • वैध Instant e-PAN भी स्वीकार किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. Reliance Foundation Scholarships की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. Undergraduate या Postgraduate Scholarship का चयन करें।
  3. पात्रता से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दें।
  4. निजी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से पंजीकरण करें।
  5. ईमेल पर प्राप्त लिंक और मोबाइल OTP की सहायता से आवेदन पोर्टल खोलें।
  6. व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पारिवारिक जानकारी भरें।
  7. संबंधित स्कॉलरशिप के सभी दस्तावेज अपलोड करें।
  8. Aptitude Test के लिए उपलब्ध तिथि और समय का चयन करें।
  9. आवेदन की जांच करके अंतिम रूप से सबमिट करें।
  10. आवेदन संख्या और डाउनलोड की गई आवेदन प्रति सुरक्षित रखें।
  11. निर्धारित समय पर अनिवार्य Aptitude Test पूरा करें।

Reliance Foundation Scholarships 2026 Important Links

Start Reliance Foundation Scholarships 2026 form14 August 2026
Last Date Online Application form5 October 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationClick Here
Scholarship EligibilityUG, PG
Official WebsiteClick Here
More Job Updaterajasthanvacancy.in
Join WhatsApp ChannelJoin Now

Leave a Comment

Rajasthan Vacancy WhatsApp चैनल जॉइन करें Rajasthan Vacancy Telegram चैनल जॉइन करें