SBI Asha Scholarship 2026-27 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है एसबीआई फाउंडेशन द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति दी जाती है जिससे कि विद्यार्थी अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकें एसबीआई आशा स्कॉलरशिप के लिए आवेदन 22 जुलाई 2026 से शुरू हो गए हैं और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 सितंबर 2026 तक रखी गई है।
एसबीआई स्कॉलरशिप के लिए पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इसके अंतर्गत कक्षा 9वीं से 12वीं तक, स्नातक, स्नातकोत्तर, MBBS, IIT, IIM और विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सहायता दी जाएगी इसमें सालाना 15000 रुपए से लेकर 15 लाख रुपए तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

SBI Asha Scholarship 2026 Overview
| विवरण | जानकारी |
| छात्रवृत्ति का नाम | SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27 |
| संचालक संस्था | SBI Foundation |
| लाभार्थी | कक्षा 9वीं से उच्च शिक्षा तक के विद्यार्थी |
| छात्रवृत्ति राशि | सालाना ₹15,000 से ₹15 लाख तक |
| आवेदन शुरू | 22 जुलाई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 4 सितंबर 2026 |
| आवेदन शुल्क | निशुल्क |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| चयन का आधार | शैक्षणिक योग्यता, आर्थिक स्थिति, आरक्षण, दस्तावेज सत्यापन एवं इंटरव्यू |
| आधिकारिक वेबसाइट | sbiashascholarship.co.in |
Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
| कार्यक्रम | तिथि |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 22 जुलाई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 4 सितंबर 2026 |
SBI Asha Scholarship 2026-27 Amount
एसबीआई स्कॉलरशिप में चयनित अभ्यर्थियों को वर्तमान कक्षा पाठ्यक्रम एवं छात्रवृत्ति श्रेणी के अनुसार राशि दी जाएगी यह राशि एक पूरे शैक्षणिक वर्ष के लिए दी जाएगी फिर अगले साल के लिए भी लेने के लिए नवीनीकरण करवाना होगा लेकिन विद्यार्थियों को निर्धारित पात्रता शर्तों लगातार पूरी करनी होगी फिर अभ्यर्थी प्रत्येक वर्ष नवीनीकृत करवा सकता है।
| छात्रवृत्ति श्रेणी | अधिकतम वार्षिक राशि |
| कक्षा 9वीं से 12वीं | ₹15,000 |
| स्नातक पाठ्यक्रम | ₹75,000 |
| स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम | ₹1,50,000 |
| MBBS | ₹2,00,000 |
| IIT में स्नातक | ₹2,00,000 |
| IIM में MBA/PGDM | ₹5,00,000 |
| विदेश में मास्टर या उच्च शिक्षा | ₹15,00,000 |
एसबीआई आशा स्कॉलरशिप के लिए पात्रता
SBI Asha Scholarship 2026 के लिए अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना अनिवार्य है कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के 18 वर्ष से कम आयु होने पर माता-पिता या अभिभावक की सहमति और निगरानी में आवेदक होंगे अभ्यर्थी को अभिभावक की सहमति ऑनलाइन आवेदन के दौरान ओटीपी के माध्यम से देनी होगी एसबीआई आशा स्कॉलरशिप में श्रेणी के अनुसार विद्यार्थी की पात्रता और पारिवारिक आय यहां टेबल में उपलब्ध करवा दी है।
| श्रेणी | पात्र विद्यार्थी या संस्थान | अधिकतम पारिवारिक आय |
| स्कूल | कक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी | ₹3 लाख वार्षिक |
| स्नातक | NIRF Overall Ranking के Top 300 अथवा NAAC ‘A’ या इससे ऊपर मान्यता प्राप्त संस्थान में स्नातक | ₹6 लाख वार्षिक |
| स्नातकोत्तर | NIRF Top 300 अथवा NAAC ‘A’ या इससे ऊपर मान्यता प्राप्त संस्थान में मास्टर डिग्री | ₹6 लाख वार्षिक |
| मेडिकल | AIIMS अथवा NIRF के Top 50 मेडिकल कॉलेजों में MBBS | ₹6 लाख वार्षिक |
| IIT | किसी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में स्नातक पाठ्यक्रम | ₹6 लाख वार्षिक |
| IIM | किसी भारतीय प्रबंधन संस्थान में MBA या PGDM | ₹6 लाख वार्षिक |
| विदेश अध्ययन | SC/ST भारतीय विद्यार्थी, QS Top 200 विदेशी विश्वविद्यालय में मास्टर या उच्च पाठ्यक्रम में प्रवेश अथवा वैध ऑफर लेटर | ₹6 लाख वार्षिक |
न्यूनतम अंक और छूट
एसबीआई आशा स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी के पिछले शैक्षणिक वर्ष में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक अथवा 7.5 CGPA होना जरूरी है लेकिन इसमें आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को छूट दी गई है जिसकी जानकारी हम यहां टेबल में उपलब्ध करवा रहे हैं।
| श्रेणी | न्यूनतम अंक/CGPA |
| सामान्य पात्रता | 75% अथवा 7.5 CGPA |
| SC/ST | 65% अथवा 6.5 CGPA |
| PwBD | 60% अथवा 6.0 CGPA |
आरक्षण का प्रावधान
एसबीआई आशा छात्रवृत्ति में निर्धारित सीटों पर आरक्षण की व्यवस्था भी लागू की गई है तो किन अभ्यर्थियों को कितने प्रतिशत आरक्षण दिया गया है उसे यहां हम एक टेबल के द्वारा समझ रहे हैं।
| श्रेणी | आरक्षण |
| छात्राएं | 50% |
| छात्र | 50% |
| अनुसूचित जाति | 25% |
| अनुसूचित जनजाति | 25% |
| बेंचमार्क दिव्यांग विद्यार्थी | 5% |
SBI Asha Scholarship 2026-27 Documents
जो अभ्यर्थी एसबीआई आशा स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के पात्र हैं उन्हें अब कुछ आवश्यक दस्तावेज भी ऑनलाइन आवेदन के समय प्रस्तुत करने होंगे जिनकी जानकारी हम यहां पर उपलब्ध करवा रहे हैं।
- हाल का पासपोर्ट आकार का फोटो
- आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी अथवा ड्राइविंग लाइसेंस
- सक्षम सरकारी अधिकारी द्वारा जारी पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
- वर्तमान स्कूल या संस्थान का Bonafide Certificate अथवा पहचान पत्र
- पिछले शैक्षणिक वर्ष, कक्षा या सेमेस्टर की मार्कशीट
- विद्यार्थी के नाम की बैंक पासबुक
- फीस रसीद और फीस संरचना, जहां लागू हो
- जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
SBI Asha Scholarship 2026 Selection Process
एसबीआई आशा स्कॉलरशिप के लिए केवल पात्रता पूरी करने पर छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी इसमें अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा जिनकी जानकारी हम यहां उपलब्ध करवा रहे हैं।
- शैक्षणिक योग्यता और पारिवारिक आय के आधार पर प्रारंभिक शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।
- संबंधित श्रेणी के चयन मानदंड के अनुसार आवेदनों की तुलना।
- आवेदन में दी गई जानकारी और दस्तावेजों का सत्यापन।
- टेलीफोनिक इंटरव्यू, रिकॉर्डेड वीडियो अथवा पैनल इंटरव्यू।
- गलत, अधूरे या आपस में मेल नहीं खाने वाले दस्तावेजों की मैन्युअल जाँच।
- आरक्षण, उपलब्ध छात्रवृत्ति स्लॉट और मेरिट के आधार पर अंतिम चयन।
- चयनित विद्यार्थी के बैंक खाते में छात्रवृत्ति राशि का सीधा भुगतान किया जाएगा।
How to Apply SBI Asha Scholarship 2026
- सबसे पहले आपको एसबीआई आशा स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद SBI Asha Scholarship 2026-27 की पात्रता और सभी नियमों को अच्छे से देख लेना है।
- इसके बाद आपको अप्लाई नाउ के लिंक पर क्लिक करना है फिर आधार, ईमेल एवं पूछी गई जानकारी भरकर अकाउंट बना लेना है।
- अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक, पारिवारिक आय, बैंक खाते की जानकारी सही-सही भरनी है।
- रेफरल और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और अपनी कक्षा या पाठ्यक्रम के अनुसार सही छात्रवृत्ति श्रेणी चुने।
- फिर अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित जरूर रख लें।
SBI Asha Scholarship 2026 Important Links
| Start SBI Asha Scholarship 2026 form | 22 July 2026 |
| Last Date Online Application form | 4 September 2026 |
| Apply Online | Apply Now |
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | sbiashascholarship.co.in |
| More Job Update | rajasthanvacancy.in |
| Join WhatsApp Channel | Join Now |
SBI Asha Scholarship 2026 FAQ’s
SBI Asha Scholarship 2026-27 की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 सितंबर 2026 है।
इस स्कॉलरशिप में कितनी राशि मिलेगी?
श्रेणी के अनुसार चयनित विद्यार्थी को सालाना ₹15,000 से ₹15 लाख तक की छात्रवृत्ति मिल सकती है।
क्या आवेदन करने के लिए शुल्क देना होगा?
नहीं, पंजीकरण, आवेदन, दस्तावेज सत्यापन और चयन की पूरी प्रक्रिया निशुल्क है।
क्या छात्रवृत्ति प्रत्येक वर्ष मिलेगी?
छात्रवृत्ति एक शैक्षणिक वर्ष के लिए दी जाती है। निर्धारित पात्रता जारी रहने पर इसे पाठ्यक्रम की शेष अवधि के लिए नवीनीकृत किया जा सकता है।