SBI Asha Scholarship 2026: कक्षा 9वीं से उच्च शिक्षा तक ₹15 लाख तक स्कॉलरशिप, आवेदन शुरू

SBI Asha Scholarship 2026-27 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है एसबीआई फाउंडेशन द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति दी जाती है जिससे कि विद्यार्थी अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकें एसबीआई आशा स्कॉलरशिप के लिए आवेदन 22 जुलाई 2026 से शुरू हो गए हैं और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 सितंबर 2026 तक रखी गई है।

एसबीआई स्कॉलरशिप के लिए पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इसके अंतर्गत कक्षा 9वीं से 12वीं तक, स्नातक, स्नातकोत्तर, MBBS, IIT, IIM और विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सहायता दी जाएगी इसमें सालाना 15000 रुपए से लेकर 15 लाख रुपए तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

SBI Asha Scholarship 2026

SBI Asha Scholarship 2026 Overview

विवरणजानकारी
छात्रवृत्ति का नामSBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27
संचालक संस्थाSBI Foundation
लाभार्थीकक्षा 9वीं से उच्च शिक्षा तक के विद्यार्थी
छात्रवृत्ति राशिसालाना ₹15,000 से ₹15 लाख तक
आवेदन शुरू22 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि4 सितंबर 2026
आवेदन शुल्कनिशुल्क
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
चयन का आधारशैक्षणिक योग्यता, आर्थिक स्थिति, आरक्षण, दस्तावेज सत्यापन एवं इंटरव्यू
आधिकारिक वेबसाइटsbiashascholarship.co.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू22 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि4 सितंबर 2026

SBI Asha Scholarship 2026-27 Amount

एसबीआई स्कॉलरशिप में चयनित अभ्यर्थियों को वर्तमान कक्षा पाठ्यक्रम एवं छात्रवृत्ति श्रेणी के अनुसार राशि दी जाएगी यह राशि एक पूरे शैक्षणिक वर्ष के लिए दी जाएगी फिर अगले साल के लिए भी लेने के लिए नवीनीकरण करवाना होगा लेकिन विद्यार्थियों को निर्धारित पात्रता शर्तों लगातार पूरी करनी होगी फिर अभ्यर्थी प्रत्येक वर्ष नवीनीकृत करवा सकता है।

छात्रवृत्ति श्रेणीअधिकतम वार्षिक राशि
कक्षा 9वीं से 12वीं₹15,000
स्नातक पाठ्यक्रम₹75,000
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम₹1,50,000
MBBS₹2,00,000
IIT में स्नातक₹2,00,000
IIM में MBA/PGDM₹5,00,000
विदेश में मास्टर या उच्च शिक्षा₹15,00,000

एसबीआई आशा स्कॉलरशिप के लिए पात्रता

SBI Asha Scholarship 2026 के लिए अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना अनिवार्य है कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के 18 वर्ष से कम आयु होने पर माता-पिता या अभिभावक की सहमति और निगरानी में आवेदक होंगे अभ्यर्थी को अभिभावक की सहमति ऑनलाइन आवेदन के दौरान ओटीपी के माध्यम से देनी होगी एसबीआई आशा स्कॉलरशिप में श्रेणी के अनुसार विद्यार्थी की पात्रता और पारिवारिक आय यहां टेबल में उपलब्ध करवा दी है।

श्रेणीपात्र विद्यार्थी या संस्थानअधिकतम पारिवारिक आय
स्कूलकक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी₹3 लाख वार्षिक
स्नातकNIRF Overall Ranking के Top 300 अथवा NAAC ‘A’ या इससे ऊपर मान्यता प्राप्त संस्थान में स्नातक₹6 लाख वार्षिक
स्नातकोत्तरNIRF Top 300 अथवा NAAC ‘A’ या इससे ऊपर मान्यता प्राप्त संस्थान में मास्टर डिग्री₹6 लाख वार्षिक
मेडिकलAIIMS अथवा NIRF के Top 50 मेडिकल कॉलेजों में MBBS₹6 लाख वार्षिक
IITकिसी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में स्नातक पाठ्यक्रम₹6 लाख वार्षिक
IIMकिसी भारतीय प्रबंधन संस्थान में MBA या PGDM₹6 लाख वार्षिक
विदेश अध्ययनSC/ST भारतीय विद्यार्थी, QS Top 200 विदेशी विश्वविद्यालय में मास्टर या उच्च पाठ्यक्रम में प्रवेश अथवा वैध ऑफर लेटर₹6 लाख वार्षिक

न्यूनतम अंक और छूट

एसबीआई आशा स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी के पिछले शैक्षणिक वर्ष में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक अथवा 7.5 CGPA होना जरूरी है लेकिन इसमें आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को छूट दी गई है जिसकी जानकारी हम यहां टेबल में उपलब्ध करवा रहे हैं।

श्रेणीन्यूनतम अंक/CGPA
सामान्य पात्रता75% अथवा 7.5 CGPA
SC/ST65% अथवा 6.5 CGPA
PwBD60% अथवा 6.0 CGPA

आरक्षण का प्रावधान

एसबीआई आशा छात्रवृत्ति में निर्धारित सीटों पर आरक्षण की व्यवस्था भी लागू की गई है तो किन अभ्यर्थियों को कितने प्रतिशत आरक्षण दिया गया है उसे यहां हम एक टेबल के द्वारा समझ रहे हैं।

श्रेणीआरक्षण
छात्राएं50%
छात्र50%
अनुसूचित जाति25%
अनुसूचित जनजाति25%
बेंचमार्क दिव्यांग विद्यार्थी5%

SBI Asha Scholarship 2026-27 Documents

जो अभ्यर्थी एसबीआई आशा स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के पात्र हैं उन्हें अब कुछ आवश्यक दस्तावेज भी ऑनलाइन आवेदन के समय प्रस्तुत करने होंगे जिनकी जानकारी हम यहां पर उपलब्ध करवा रहे हैं।

  • हाल का पासपोर्ट आकार का फोटो
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी अथवा ड्राइविंग लाइसेंस
  • सक्षम सरकारी अधिकारी द्वारा जारी पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
  • वर्तमान स्कूल या संस्थान का Bonafide Certificate अथवा पहचान पत्र
  • पिछले शैक्षणिक वर्ष, कक्षा या सेमेस्टर की मार्कशीट
  • विद्यार्थी के नाम की बैंक पासबुक
  • फीस रसीद और फीस संरचना, जहां लागू हो
  • जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

SBI Asha Scholarship 2026 Selection Process

एसबीआई आशा स्कॉलरशिप के लिए केवल पात्रता पूरी करने पर छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी इसमें अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा जिनकी जानकारी हम यहां उपलब्ध करवा रहे हैं।

  • शैक्षणिक योग्यता और पारिवारिक आय के आधार पर प्रारंभिक शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।
  • संबंधित श्रेणी के चयन मानदंड के अनुसार आवेदनों की तुलना।
  • आवेदन में दी गई जानकारी और दस्तावेजों का सत्यापन।
  • टेलीफोनिक इंटरव्यू, रिकॉर्डेड वीडियो अथवा पैनल इंटरव्यू।
  • गलत, अधूरे या आपस में मेल नहीं खाने वाले दस्तावेजों की मैन्युअल जाँच।
  • आरक्षण, उपलब्ध छात्रवृत्ति स्लॉट और मेरिट के आधार पर अंतिम चयन।
  • चयनित विद्यार्थी के बैंक खाते में छात्रवृत्ति राशि का सीधा भुगतान किया जाएगा।

How to Apply SBI Asha Scholarship 2026

  • सबसे पहले आपको एसबीआई आशा स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद SBI Asha Scholarship 2026-27 की पात्रता और सभी नियमों को अच्छे से देख लेना है।
  • इसके बाद आपको अप्लाई नाउ के लिंक पर क्लिक करना है फिर आधार, ईमेल एवं पूछी गई जानकारी भरकर अकाउंट बना लेना है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक, पारिवारिक आय, बैंक खाते की जानकारी सही-सही भरनी है।
  • रेफरल और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और अपनी कक्षा या पाठ्यक्रम के अनुसार सही छात्रवृत्ति श्रेणी चुने।
  • फिर अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित जरूर रख लें।

SBI Asha Scholarship 2026 Important Links

Start SBI Asha Scholarship 2026 form22 July 2026
Last Date Online Application form4 September 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationClick Here
Official Websitesbiashascholarship.co.in
More Job Updaterajasthanvacancy.in
Join WhatsApp ChannelJoin Now

SBI Asha Scholarship 2026 FAQ’s

SBI Asha Scholarship 2026-27 की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 सितंबर 2026 है।

इस स्कॉलरशिप में कितनी राशि मिलेगी?

श्रेणी के अनुसार चयनित विद्यार्थी को सालाना ₹15,000 से ₹15 लाख तक की छात्रवृत्ति मिल सकती है।

क्या आवेदन करने के लिए शुल्क देना होगा?

नहीं, पंजीकरण, आवेदन, दस्तावेज सत्यापन और चयन की पूरी प्रक्रिया निशुल्क है।

क्या छात्रवृत्ति प्रत्येक वर्ष मिलेगी?

छात्रवृत्ति एक शैक्षणिक वर्ष के लिए दी जाती है। निर्धारित पात्रता जारी रहने पर इसे पाठ्यक्रम की शेष अवधि के लिए नवीनीकृत किया जा सकता है।

Leave a Comment

Join WhatsApp Join Telegram