Railway Group D Admit Card 2026: एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड जारी, यहां से डाउनलोड करें

Railway Group D Admit Card 2026: रेलवे ग्रुप डी के लिए परीक्षा 3 अगस्त से लेकर 21 अगस्त 2026 तक आयोजित की जा रही है रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की एग्जाम सिटी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी की जा रही है जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्म तिथि की सहायता से लॉगिन करके परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन फॉर्म भरा था उनके परीक्षा शहर और एडमिट कार्ड की जानकारी जारी कर दी गई है सभी अभ्यर्थियों की एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड एक ही दिन जारी नहीं होंगे जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा पहले है उनके पहले जारी किए जाएंगे यानी अभ्यर्थियों के परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी की जा रही है जबकि एडमिट कार्ड चार दिन पहले जारी किए जा रहे हैं Railway Group D Admit Card 2026 और एग्जाम सिटी की पूरी जानकारी यहां पर उपलब्ध करवा दी है।

Railway Group D Admit Card 2026

Railway Group D Admit Card 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती का नामरेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026
केंद्रीय रोजगार सूचना संख्याCEN 09/2025
पद का स्तर7वें केंद्रीय वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स का लेवल-1
कुल पद22,195
परीक्षा का नामकंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
परीक्षा तिथि3 अगस्त से 21 अगस्त 2026
एग्जाम सिटी जारी होने का समयसंबंधित परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले
एग्जाम सिटी जारी होने की शुरुआत24 जुलाई 2026
एडमिट कार्ड जारी होने का समयपरीक्षा तिथि से 4 दिन पहले
परीक्षा का माध्यमऑनलाइन
चयन प्रक्रियाCBT, PET, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण
आधिकारिक वेबसाइटrrbapply.gov.in

Railway Group D Exam City 2026 कब जारी होगी?

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की एग्जाम सिटी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी होना शुरू हो गई है जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 3 अगस्त 2026 को है उनकी सिटी इंटीमेशन चले पर 24 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई है इसी प्रकार 4 अगस्त परीक्षा तिथि की एग्जाम सिटी 25 जुलाई को एवं 5 अगस्त की परीक्षा तिथि वालों की एग्जाम सिटी 26 जुलाई को जारी कर दी गई है इसी तरह बाद में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की एग्जाम सिटी भी ठीक 10 दिन पहले जारी की जा रही है।

जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा तिथि बाद में है उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि उनकी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले परीक्षा शहर की जानकारी जारी कर दी जाएगी इस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप में केवल परीक्षा तिथि एवं आवंटित शहर की जानकारी दी गई है इसे एडमिट कार्ड नहीं माना जाएगा अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड अलग से डाउनलोड करना होगा।

Railway Group D Admit Card 2026 कब जारी होगा?

रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 3 अगस्त 2026 को है उनके एडमिट कार्ड 30 जुलाई 2026 को जारी किए जाएंगे इसी तरह 4 अगस्त परीक्षा तिथि वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 31 जुलाई को एवं 5 अगस्त वालों के 1 अगस्त 2026 को जारी किए जाएंगे इसी तरह बाद वाली परीक्षा तिथियों के एडमिट कार्ड भी चार दिन पहले जारी किए जाएंगे।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सिटी इंटीमेशन स्लिप का प्रिंट लेकर नहीं आना है अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट लेकर ही आना है एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का पूरा पता एवं परीक्षा में प्रवेश से संबंधित विस्तृत दिशा निर्देश भी दिए गए होंगे अभ्यर्थी Railway Group D Admit Card 2026 आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्म तिथि से लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं।

Railway Group D Exam City 2026 कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद CEN 09/2025 एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप के लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि एवं कैप्चा कोड भरकर लॉगिन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को स्क्रीन पर एग्जाम सिटी और परीक्षा तिथि से संबंधित जानकारी दिखाई देगी।
  • फिर अभ्यर्थी इसमें अपनी परीक्षा तिथि और परीक्षा शहर की जानकारी ध्यान से देख सकते हैं।

Railway Group D Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट को ओपन करना है।
  • इसके बाद CEN 09/2025 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि एवं कैप्चा कोड भरकर लॉगिन कर लेना है।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड में अपना नाम, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय सहित सभी जानकारी देख लेनी है।

Railway Group D Exam Pattern 2026

रेलवे ग्रुप सीबीटी एग्जाम में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे इसमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का रहेगा और इसमें नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई भाग रखी गई है इसमें अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय मिलेगा सीबीटी एक्जाम के बाद फिजिकल के लिए तीन गुना अभ्यर्थियों को क्वालीफाई किया जाएगा इस परीक्षा में सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य है वही ओबीसी और एससी एसटी को न्यूनतम 30% अंक लाने होंगे।

विषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंक
सामान्य विज्ञान2525
गणित2525
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति3030
सामान्य जागरूकता एवं समसामयिक घटनाएं2020
कुल100100

Railway Group D Admit Card 2026 में दी जाने वाली जानकारी

  • अभ्यर्थी का नाम & रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर & अभ्यर्थी का फोटो
  • अभ्यर्थी के हस्ताक्षर
  • परीक्षा की तारीख, परीक्षा की पाली और समय
  • रिपोर्टिंग का समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम & पूरा पता
  • परीक्षा केंद्र पर प्रवेश बंद होने का समय
  • परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश
  • आवश्यक पहचान पत्र और दस्तावेजों की जानकारी

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?

  • परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों का आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा अभ्यर्थियों को अपना मूल आधार कार्ड अथवा ई-सत्यापित आधार का प्रिंट आउट साथ लेकर जाना होगा।
  • रेलवे ग्रुप डी ई-कॉल लेटर का स्पष्ट प्रिंटआउट लेकर जाना है।
  • अभ्यर्थियों को प्रतिबंधित वस्तुएं जैसे मोबाइल फोन, घड़ी, ब्लूटूथ उपकरण, कैलकुलेटर, कागज, पेन, बेल्ट, पर्स आदि लेकर नहीं जाने हैं।
  • अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पर भी परीक्षा संबंधी सभी दिशा निर्देश दिए हुए हैं उनका पालन करना है।

Railway Group D Admit Card 2026 Important Links

Railway Group D Exam City 2026Click Here
Railway Group D Admit Card 20264 days before the exam date
Official Websiterrbapply.gov.in
More Job Updaterajasthanvacancy.in
Join WhatsApp ChannelJoin Now

Railway Group D Admit Card 2026 FAQ

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा कब आयोजित होगी?

रेलवे ग्रुप डी CEN 09/2025 के लिए सीबीटी एक्जाम 3 अगस्त से लेकर 21 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

रेलवे ग्रुप डी एग्जाम सिटी कब जारी होगी?

रेलवे ग्रुप डी के लिए एग्जाम सिटी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी की जा रही है।

रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

रेलवे ग्रुप डी एग्जाम के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती कितने पदों के लिए आयोजित की जा रही है?

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 में कुल पदों की संख्या 22195 रखी गई है।

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाना है?

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो युक्त मूल पहचान पत्र या आधार कार्ड साथ लेकर आना जरूरी है और सभी दिशा निर्देशों का पालन करना भी जरूरी है।

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram