Rajasthan GNM Admission 2026: 12वीं पास के लिए आवेदन 29 जुलाई से शुरू, यहां देखें योग्यता और फीस की पूरी जानकारी

Rajasthan GNM Admission 2026-27 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है राजस्थान सरकार के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जीएनएम ऐडमिशन 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है इस प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान के राजकीय एवं निजी नर्सिंग स्कूलों में जीएनएम कोर्स के लिए प्रवेश दिया जाएगा राजस्थान जीएनएम एडमिशन फॉर्म 29 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 से शुरू हो जाएंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026 को मध्य रात्रि तक रखी गई है।

राजस्थान में जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम कुल 3 वर्षों का होता है इसमें 6 महीने के इंटर्नशिप भी शामिल होती है राजस्थान जीएनएम कोर्स में महिलाओं और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सीटों का अनुपात 80:20 रखा जाता है इसमें योग्यता 12वीं पास रहती है लेकिन जीव विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाती है राजस्थान जीएनएम प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश काउंसलिंग और मेरिट के आधार पर दिया जाता है।

Rajasthan GNM Admission 2026

Rajasthan GNM Admission 2026 Overview

विवरणजानकारी
विभाग का नामनिदेशालय चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएँ, राजस्थान, जयपुर
पाठ्यक्रम का नामजनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम
शैक्षणिक सत्र2026-27
प्रवेश संस्थानराजस्थान के राजकीय एवं निजी नर्सिंग स्कूल
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ होने की तिथि29 जुलाई 2026 (प्रातः 10 बजे से)
आवेदन की अंतिम तिथि11 अगस्त 2026 (मध्यरात्रि तक)
न्यूनतम आयु17 वर्ष
पाठ्यक्रम की अवधि3 वर्ष, जिसमें 6 महीने की इंटर्नशिप शामिल है
महिला एवं पुरुष सीट अनुपात80:20
चयन का आधारमेरिट एवं ऑनलाइन काउंसलिंग
काउंसलिंग फीस₹500
आवेदन माध्यमई-मित्र, सीएससी नेटवर्क एवं विभागीय वेबसाइट

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

कार्यक्रमतिथि एवं समय
विस्तृत विज्ञप्ति की तिथि25 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ29 जुलाई 2026 (प्रातः 10 बजे से)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि11 अगस्त 2026 (मध्यरात्रि तक)

Rajasthan GNM Admission 2026 Application Fee

राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन फॉर्म में सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस एवं एमबीसी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 220 रुपए रखा गया है वहीं एससी, एसटी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क 110 रुपए देना होगा अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS/ MBC₹220
SC / ST₹110
Payment ModeOnline

राजस्थान जीएनएम कोर्स 2026 प्रशिक्षण फीस

राजकीय प्रशिक्षण संस्थानों की वार्षिक फीस

अभ्यर्थी की श्रेणीवार्षिक प्रशिक्षण फीस
सामान्य एवं ओबीसी क्रीमीलेयर के पुरुष अभ्यर्थी₹11,550 प्रतिवर्ष
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, ओबीसी नॉन क्रीमीलेयर एवं महिला अभ्यर्थी₹4,620 प्रतिवर्ष

निजी प्रशिक्षण संस्थानों की फीस

निजी संस्थान का शुल्कअधिकतम राशि
वार्षिक प्रशिक्षण शुल्क66,000 रुपये
सिंगल बेडेड छात्रावास कमरा18,000 रुपये
डबल बेडेड छात्रावास कमरा14,400 रुपये
ट्रिपल बेडेड छात्रावास कमरा12,000 रुपये

काउंसलिंग फीस

जीएनएम ऐडमिशन काउंसलिंग में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को ₹500 की काउंसलिंग फीस भी देनी होगी यह काउंसलिंग फीस नॉन रिफंडेबल होगी।

शुल्कराशि
काउंसलिंग फीस₹500
वापसी की व्यवस्थानॉन-रिफंडेबल

Rajasthan GNM Admission 2026 Age Limit

राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन फॉर्म में आयु सीमा की गणना 31 दिसंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी इसमें न्यूनतम आयु 17 वर्ष रखी गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। SC, ST और OBC अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार 5 वर्ष की छूट दी गई है।

अभ्यर्थीन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
पुरुष अभ्यर्थी17 वर्ष28 वर्ष
महिला अभ्यर्थी17 वर्ष34 वर्ष
विभागीय कोटे के स्थायी कार्मिक17 वर्ष35 वर्ष
स्थायी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम)17 वर्ष40 वर्ष

Rajasthan GNM Admission 2026 Educational Qualification

राजस्थान जीएनएम पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा न्यूनतम 40% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए जबकि एससी एसटी अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 35% रखे गए हैं जीएनएम कोर्स के लिए जीव विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

योग्यता का प्रकारआवश्यक योग्यता
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यतामाध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर अथवा उसके द्वारा जारी अनुदेशिका के अनुसार मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण
प्राथमिकताजीव विज्ञान वर्ग—भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषय समूह के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता
सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्गन्यूनतम 40 प्रतिशत अंक
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातिन्यूनतम 35 प्रतिशत अंक

राजस्थान जीएनएम एडमिशन 2026 के लिए चयन प्रक्रिया

  • राजकीय नर्सिंग संस्थानों में उपलब्ध सीटों पर राज्य स्तरीय मेरिट के आधार पर आवंटन किया जाएगा।
  • निजी नर्सिंग संस्थानों में उपलब्ध सीटों पर जिला स्तरीय मेरिट के आधार पर आवंटन किया जाएगा।
  • सीटों का आवंटन श्रेणी और वर्ग के अनुसार किया जाएगा।
  • जीएनएम कोर्स में महिला और पुरुष अभ्यर्थियों का अनुपात 80:20 रखा जाएगा।
  • किसी वर्ग में महिला अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने पर उसी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी से सीट भरेंगे।
  • अभ्यर्थी द्वारा काउंसलिंग में प्रस्तुत संस्थान विकल्पों को सीट आवंटन में शामिल किया जाएगा।

राजस्थान जीएनएम एडमिशन फॉर्म 2026 की आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है।
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट ऑप्शन में Rajasthan GNM Admission 2026-27 नोटिफिकेशन को पूरा पढ़ लेना है।
  • इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सावधानी पूर्वक सही-सही भरनी है।
  • अपने आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर देना है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट संभाल कर रख लें।

Rajasthan GNM Admission 2026 Important Links

Start Rajasthan GNM Admission 2026 form29 July 2026
Last Date Online Application form11 August 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websiterajswasthya.rajasthan.gov.in
More Job Updaterajasthanvacancy.in
Join WhatsApp ChannelJoin Now

Rajasthan GNM Admission 2026 FAQ’s

राजस्थान जीएनएम प्रवेश के आवेदन कब शुरू होंगे?

ऑनलाइन आवेदन 29 जुलाई 2026 को प्रातः 10 बजे से आवेदन शुरू हो चुके हैं।

राजस्थान जीएनएम आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026 मध्यरात्रि तक है।

जीएनएम पाठ्यक्रम की अवधि कितनी है?

जीएनएम प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की अवधि 3 वर्ष है, जिसमें 6 महीने की इंटर्नशिप शामिल है।

राजस्थान जीएनएम में चयन कैसे होगा?

चयन मेरिट और काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा। राजकीय संस्थानों के लिए राज्य स्तरीय तथा निजी संस्थानों के लिए जिला स्तरीय मेरिट के अनुसार सीट आवंटन होगा।

Leave a Comment

Join WhatsApp Join Telegram